घर के कमरे से ही चालू करें यह व्यवसाय, आपको हासिल होगा 10 गुना ज्यादा मुनाफा: Business Idea

0
1871
Frozen Green Peas
Frozen matar banane ki vidhi or business tips Hindi. How To do Frozen green peas manufacturer business. High income from Frozen Green Peas Business Idea.

Demo File Photo

Bhopal: आज देश का युवा कोई न कोई व्यवसाय करना चाहता है और अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है। बीते साल में लोगो ने आपदा और लॉक डाउन का समय झेला है। अब लोग समझ चुके हैं की कोई छोटा ही सही, परन्तु खुद का व्यवसाय होना जरुरी है। नौकरी के भरोसे रहना उचित नहीं है। अब लोग अलग अलग बिजनेस आईडिया (Business Idea) सोचने और खोजने में लगे है।

इसी सिलसिले में हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया (Business) बना रहे है, जिसे फॉलो करने आप बड़ी ही आसानी से अपना मुनाफे वाला व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें बेहद कम लागत आती है और कमाई बाउट ज्यादा होती है।

यहाँ हम चर्चा कर रहे हैं, फ्रोजेन मटर बिजनेस (Frozen Green Peas Business) के शुरू करने और उससे बम्पर कमाई करने के बारे में। इस बिजनेस अच्छी खासी इनकम होती है। यह व्यवसाय साल भर आपको कमाई करके देगा और सदा बहार व्यवसाय है।

जब आप अपना बिजनेस शुरू कर हैं, तो सबसे पहले आप किसानों से मटर खरीद सकते हैं और इस मटर की मांग पूरे साल बनी रहती है। ध्यान रहे की यह मटर केवल ठंड में ही उपलब्ध रहता है। इस बिजनेस में सबसे पहले बहुत सारा सारी मटर खरीद लेना होता है। आपको कितना मटर खरीदना है, यह इस बात पर डिपेंड करता है की आप कितना बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं।

इस आईडिया के तहत आपको आपके मार्किट की रिसर्च करके एक आंकलन करना होगा कि साल भर में आप कितनी फ्रोजन मोटर बेच सकते हैं। उतना मटर खरीद लें। फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर के छोटे से कमरे से ही शुरू कर सकते हैं और बड़े स्‍तर पर इस काम को करने के लिए आपको 5000 वर्ग फुट के वेयरहाउस की जरुरत होगी।

इस छोले स्तर पर फ्रोजेन मटर व्यवसाय करने की विधि

एक छोटे लेवल पर बिजनेस (Matar Ka Business) शुरू करने पर हरी मटर छीलने के लिए कुछ मजदूरों की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके घर में मेंबर ज्यादा है और उनके पास खली समय है, तो वे भी मटर चील सकते है। बड़े लेवल पर इस व्यवसाय के लिए आपको मटर छीलने वाली मशीनों की जरूरत पड़ेगी। इस मशीनों से पल भर में हज़ारों मटर तत्काल चील जाते है।

फ्रोजन मटर की मांग साल भर बनी रहती है। इसके बिजनेस में आपको 50 से 80 फीसदी तक मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आप किसानों से 10 रुपये प्रति किग्रा के रेट पर हरी मटर खरीद कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक दो किग्रा हरी मटर में लगभग 1 किग्रा दाने निकलते हैं।

लागत निकालकर भी कई गुना ज्यादा मुनाफा

यदि आपको बाजार में मटर की 20 रुपये प्रति किलोग्राम की रेट पर भी मिले, तो आप इन मटर के दानों को आप प्रोजेन करके थोक में 120 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बेच सकते हैं। आप फ्रोजन मटर के पैकेट्स को सीधे रिटेल दुकानदारों को भी सेल करेंगे, तो आपको इसका अच्छा खासा लाभ मिल जायेगा।

फ्रोजेन मटर प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मटर को छीलाना होता है। इसके बाद मटर को लगभग 90 डिग्री सेंटिग्रेट के तापमान में उबालान होता है। उसके बाद मटर के दानों को 3 5 डिग्री सेंटिग्रेट तक ठंडे पानी में भिगोना होता है। इससे मटर में पाए जाने वाले बैक्टीरिया ख़त्म हो जाते है।

इसके बाद इन मटर के दानों को लगभग 40 डिग्री तक के तापमान में छोड़ दिया जाता है। फिर मटर में बर्फ जमाने के बाद मटर के दानों को अलग अलग पैकेट्स में पैक करके स्टोर कर लिया जाता है। बस मांग के हिसाब से इन तैयार पैकेट्स (Frozen matar Packets) को बाजार में बेचना शुरू और बम्पर कमाई भी शुरू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here