
Presentation Photo
Jabalpur: जबसे महामारी और आपदा लोगो ने देखी है, तबसे लोगो के मन में नौकरी की बजाये कुछ व्यवसाय करने की तरफ दिलचस्पी बढ़ी है। लोगो को इस बात का पता चल गया है की बिजनेस करने में मोटी कमाई होने (Earning From Business) की पूरी संभावना है। लोगो में मन में अब भी लॉक डाउन और आपदा का भय समाया हुआ है की कैसे उनकी जॉब चली गई थी और दूसरे शहरो में वे जहाँ काम किया करते थे, वहां फस गए थे।
इससे अच्छा तो अपने शहर या गावं में करने वाले सुखी थे। कुछ दिन बाद घर पे रहने के बाद वे फिरसे अपने व्यवसाय में लग गए। बिजनेस में कुछ धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन कमाई के नजरिए से देखें तो नौकरी से भी ज्यादा कमाई है। ऐसे में सवाल यह उठता है की बिजनेस किस चीज़ का करें।
अगर आपके पास खेत है या आप खेती की तरफ जाना चाहते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह होता है की किस चीज़, फसल या सब्ज़ी की खेती की जानी चाहिए। इसी कड़ी में हमारी टीम आपके लिए एक रिसर्च लेकर आई है, जो बैंगन की खेती (Brinjal Farming) से आपको अवगत करवाएगी।
बैंगन की किस्मो और मार्किट की पसंद पर धयान दें
जानकारी हो की बैगन (Brinjal) की बहुत सी किस्में होती हैं। अगर बैंगन की फसल पर अच्छे से ध्यान दिया जाये, तो इसकी फसलें 8 से 12 माह तक चल सकती हैं। बैंगन की खेती से आप अच्छी खासी कमाई (Good Earning from Brinjal Farming) कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे अहम् बात यह है की आपके खेत्र में कौन सा बैंगन ज्यादा पसंद किया जाता है। बैंगन उगाने से पहले मंडी जाकर कुछ पड़ताल करेंगे, तो आपको पता चल जायेगा। जिस बैंगन की डिमांड ज्यादा है, आप उस बैंगन की किस्म की खेती कर सकते है।
आपको बता दें की बैंगन को खरीफ और रबी के साथ किसी भी सीजन में पूरे साल उगाया जा सकता है। बैंगन की खेती (Brinjal Farming) मिश्रित फसल के रूप में भी की जाती है। बैंगन का की खेती करने के लिए बीजों का सही रोपण होना चाहिए। दो पौधों के बीच की दूरी का ख़याल रखना होता है। दो पौधों और दो कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर निर्धारित करनी होती है।
इस तरह करें बैगन की फसल की खेती
बैगन के बीजों का रोपण करने से पहले खेत की अच्छे तरीके से जुताई करके खेत को समतल करना होता है। बैंगन की खेती में प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीजों का रोपण करना होता है। बीजों को 1 सेंटीमीटर की गहराई तक बोने के बाद मिट्टी से कवर करना होता है। इसके बाद थोड़ा ध्यान देते रहना चाहिए और बैंगन की फसल दो महीने में तैयार हो जाती है। इनमे कीड़े न लगे, इसके लिए जरुरी कीटनाशक का भी इस्तेमाल जरुरी है।
#Farming
Tomato, Brinjal farming 🤗 pic.twitter.com/8hnXIFzLZp— Debabrata (@Debabrata_222) February 14, 2021
बैंगन की खेती (Baingan ki Kheti) में सही वक़्त पर सही मात्रा में पानी देना बहुत ही अहम् है। गर्मी के मौसम में हर 3-4 दिन बाद पानी देना चाहिए और सर्दियों में 12 से 15 दिन में पानी देते रहना चाहिए। इस बात बहुत ख्याल रखना चाहिए की बैंगन की फसल में पानी जमा ना होने पाए, क्योंकि बैंगन की फसल जमे हुए पानी को बर्दास्त नहीं कर पाती है।
कितना खर्चा और मुनाफा होगा, एक अनुमान
एक अंदाज़े के मुताबिक़ एक हेक्टेयर बैंगन की खेती (Baigan Ki Kheti) में पहली हार्वेस्टिंग पर आपको लगभग 2 लाख रुपये का खर्च बैठेगा। वहीं पूरे साल रख-रखाव करने में 2 लाख रुपये का खर्च और आयेगा। मतलब सालभर में बैंगन की खेती में आपको लगभग 4 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
We decided to add a pop of color to our crop mixture. It sure does add a bit of personality to the field😉👩🌾#eggplant #brinjal #purpleplants #vegetables #farming #agriculture #YoungAndHappy #youngandbeautiful #farmlifestyle pic.twitter.com/KXWumj0J5U
— Wendy Geza (@WendyGeza) January 16, 2019
वहीं साल भर में एक हेक्टेयर से 100 टन तक बैंगन का उत्पादन हो जायेगा। यह आप मार्किट में 10 लाख के आस पास पेच सकते है। मतलब आपको दोगाना मुनाफा होने की पूरी संभावना है। देश में बैगन बड़े चाव से खाया जाता है। बैगन की अलग अलग किस्म की तरह तरह की डिशेस भी लोगो को बहुत पसंद आती हैं।



