
Demo File Photo
Delhi: आज में समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी जिंदगी में नहुत अधिक अहमियत रखता है। हर कुछ चीज़ आपकी आधार ID नंबवर से लिंक है। सारे काम आधार नंबर से ही होते हैं। इसकी इम्पोर्टेंस और ही ज्यादा पढ़ गई है। आपको बता दें कि बिना आधार के आपके सरकारी और प्राइवेट काम अटक सकते हैं। इसीलिए आधार कार्ड की सही और अपडेटेड जानकारी रखना बहुत जरूरी है।
आधार कार्ड किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आप आधार कार्ड के जरिए आसानी से कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अब ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) हो, राशन कार्ड (Ration Card) बनवाना हो या कोई और सरकारी काम हो, आधार कार्ड (Aadhaar Card) के ज़रिये ही होता है। आपसे आधार नंबर मांगा जाता है।
अगर आपका आधात कार्ड खो जाये (Lost your Aadhar Card) या किसी को आका आधार नंबर पता चल जाये, तो इसके Misuse होने की संभावना बनी रहती है। लेकिन इससे बचने के भी आसान उपाय हैं। आपको ऐसी सुविधा दी गई है, जिससे आप घर बैठे ही इसे लॉक और अनलॉक (Lock and Unlock your Aadhar number) कर सकते हैं।
अगर आपका ये खो गया है, तो आपको बड़ी मुश्किल भी हो सकती हैं। आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन अब इसके लिए आपको ज्यादा सोचने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आप एक काम करके शान्ति से बैठ सकते है।
The draft Aadhaar (Authentication and Offline Verification) Regulations, 2021 stipulate that the Authority may enable an #Aadhaar number holder to permanently lock his biometrics and temporarily unlock it when needed for biometric authentication.@UIDAI pic.twitter.com/B8lJPqXEV1
— IANS (@ians_india) May 31, 2021
इस डिजिटल युग में आपको ऑनलाइन हर सुविधा प्रदान की गई है। UIDAI आपको अपना आधार कार्ड लॉक करने की सुविधा भी प्रदान करता है। यदि आपका आधार कार्ड खो जाता है, तो आप इस सुविधा का का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं।
आधार नंबर को लॉक और अनलॉक करने की प्रोसेस
कुछ जानकार बताते है की आप अपनी कुर्सी से बैठे बैठे ही अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक (Aadhaar Cark Lock And Unlock) कर सकते हैं। अगर आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर देते हैं, तो कोई भी आपका डेटा मिस यूज़ नहीं कर सकेगा। ऐसा करने के लिए आपको अपने आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP एसएमएस लिखकर भेजना होगा।
फिर आपके आधार वाले मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर आएगा। आपको इस OTP को ‘LOCKUID आधार नंबर’ लिखकर फिर से 1947 पर सेंड करना होगा, इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा। अब कोई भी इसक इस्तेमाल नहीं कर पायेगा।
अब लॉक हो रखे आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP एसएमएस लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आ जायेगा। आपको ‘UNLOCKUID आधार नंबर’ और OTP लिखकर 1947 पर सेफ करना होगा। बस आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाना है। अब इस आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते है।
#BewareOfFraudsters
For extra safety, you may lock your biometrics in #Aadhaar. You can unlock it as and when you wish to use it and then you may again lock it. Lock/unlock your biometrics using #mAadhaar App or click on link: https://t.co/n1LyCnztHO #AadhaarAwareness #aadhar pic.twitter.com/moeyHx3nQx— Aadhaar (@UIDAI) July 19, 2021
UIDAI द्वारा दी गई इस सुविधा का आप वक़्त आने पर कभी भी लाभ उठा सकते है। ऐसा करने के लिए किसी सुल्क की जरुरत नहीं है। कोई पैसा नहीं देना है। यह फ्री सर्विस है। बस आपको सचेत रहते हुए एक समझदार नागरिक बनना है। हमारी दी गई जानकारी से आपको सही नॉलेज मिले यही हमारी टीम की कोशिश है।



