
Bhopal: आमतौर पर लोगों के दिमाग में अपना व्यापार (Business) शुरू करने से पूर्व असफलता की चिंता जरूर आती है। क्योंकि जो रकम लगाई है, अगर वो डूब गया, तो यह भारी नुकसान होता है। एक तो व्यापार में नाकामयाबी और दूसरा अपनी जमा पूंजी का घाटा।
मगर कुछ व्यवसायिक विचार ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत अधिक धन (Money) की जरूरत नहीं होती और सफलता की संभावना बहुत अधिक होती है। हम आपको यहां एक ऐसे ही व्यवसाय की जानकारी देंगे, जिसमें कम से कम 70000 रु से व्यवसाय प्रारंभ किया जा सकता है और आपको पूरे 25 वर्ष तक घर बैठे कमाई होगी।
छत पर लगाएं सोलर पैनल
जिस व्यवसाय की हम आज बात करने जा रहे हैं उसके लिए आपको अपने मकान की छत की आवश्यकता होगी। अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएं, जिससे आपको आराम से बैठे-बैठे इनकम हासिल होगी। यदि आप छत पर सोलर पैनल लगवा कर इससे मिलने वाली बिजली को ग्रिड में भेजें तो सुनिश्चित लाभ होगा। वैसे तो छत पर सोलर पैनल (Solar Panel at Home Roof) लगाने हेतु आपको 1 लाख रु की जरूरत होगी। मगर इस पर 30 फीसदी सब्सिडी भी मिल सकती है।
सरकार देती है सब्सिडी
सोलर पैनल लगाने हेतु केंद्र सरकार बकायदा आपको सब्सिडी देती है। न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री छत पर सोलर प्लांट लगाने हेतु 30 फीसदी सब्सिडी देगी अर्थात 1 लाख रु में से 30 हजार रु आपको सरकार की ओर से प्राप्त होंगे। इस तरह 70000 रु में छत पर सोलर पैनल लगाया जा सकता है।
Best Solar Panel for Home in India | Solar Energy | Advantages | Disadvantageshttps://t.co/YzerdCHEgv pic.twitter.com/zuQTtbWtod
— Dipali Chaudhari (@DipsLab3) September 23, 2021
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग अलग राज्यों में सोलर पैनल का खर्च कम-ज्यादा हो सकता है। मगर अच्छी बात यह है कि केंद्र के साथ राज्य सरकार सोलर पैनल लगाने पर अलग से सब्सिडी देती है। इस प्रकार 1 किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए आप अतरिक्त बचत कर सकते हैं। संभव है कि 60000 रु तक में ही काम बन जाए।
पैसा न हो तो लोन ले-लें
यदि आपके पास धन राशि न हो तो बैंक से रिण (Loan) लिया जा सकता है। जैसे-जैसे आपकी इनकम आएगी, आप आराम से लोन अदा कर सकते हैं। 60-70 हजार रु की रकम बहुत अधिक नहीं है। इसलिए आपको बैंक से सरलता से ये पैसा मिल जाएगा। साथ ही आपको इतने लोन को चुकाने में भी ज्यादा समस्या नहीं होगी। आगे जानिए कि 25 साल तक कैसे इनकम होगी।
ऐसे होगी 25 साल तक इनकम
अक्षर सोलर पैनल 25 साल तक चलते हैं। छत पर लगवाने के बाद आप मुफ्त बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। अतरिक्त बिजली को बेच कर पैसा कमाइए। ये बिजली आपसे सरकारी या कोई प्राइवेट कंपनी खरीद सकती है। यदि आप अधिक निवेश कर सकते हैं। 5-6 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाएं, जिससे आपको रगड़ा लाभ होगा।
Solar power promises a bright, sustainable future for but is also a growing issue in waste. Solar panel waste volume in India is estimated to grow to 200,000 tonnes by 2030 and around 1.8 million tonnes by 2050. pic.twitter.com/zaV1KbzoSD
— Saahas Zero Waste (@SaahasZeroWaste) May 21, 2019
सोलर पैनल के लिए राज्य सरकार के अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण में संपर्क करें। राज्यों के कई शहरों में इनके दफ़्तर हैं। वहीं शहरों में कई निजी डीलर्स (Private Dealers) से भी आपको सोलर पैनल (Solar Panel) मिल सकते हैं।
कैसे मिलेगी सब्सिडी
सब्सिडी पाने करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको प्राधिकरण कार्यालय से मिलेगा। यदि धन राशि की जरूरत हो और आप रिण लेना चाहें, तो इसके लिए भी प्राधिकरण से संपर्क करें। फिर सही जानकारी जुटाकर सही माध्यम से बिजली भी पाए और उससे पैसा भी कमाएं।



