नई कार खरीदने की जरूरत नही, पुरानी कार को इलेक्ट्रिक कार में बदलें, सिर्फ 74 रु में होगा 100 किमी का सफर

0
2052
Old car now Electric Car
Why Scrap Your Old Car? Convert it to Electric. Convert Your Petrol or Diesel Cars into an Electric Vehicle. Old vehicles can now get electric, hybrid makeover.

Delhi: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, पर वह आपके बजट में फिट नहीं बैठती है, तो आप अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार (Petrol or Diesel Cars Convert Into Electric Car) में तब्दील कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि इसमें कितना खर्च आएगा और कार कितना चलेगी।

एक तरफ जहां समान्य आदमी पहले से महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं पेट्रोल और डीजल की गगन छूती कीमतों ने उसका घुमना-फिरना भी मुहाल कर दिया है। इस कारण से लोग अपने पेट्रोल और डीजल के वाहनों को घर से बाहर निकालने से पहले हिचकिचाते हैं।

इसके साथ ही लोग इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग को देखते हुए बहुत सी नई विदेशी कंपनियां भी भारत में प्रवेश कर रही हैं। अब ज़माना इलेक्ट्रिक बाइक और कार का आने वाला है।

देश की सर्वश्रेष्ठ वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का कहना है कि वर्श 2025 तक उसकी कुल वाहनों बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 फीसदी तक पहुंच जाएगी। हालांकि मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं के लिए इलेक्ट्रिक कार में निवेश करना अभी भी काफी महंगा सौदा है। देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी की प्रारंभिक एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये है।

पुरानी पेट्रोल और डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार बनाएं

ऐसे में अगर एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की तैयारी आपके बजट में फिट नहीं बैठती है, तो आप अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में तब्दील कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट्स निर्माण करने वाली कई कंपनियां पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों को इलेक्ट्रिक कार में तब्दील करने का काम कर रही हैं।

इसके साथ ही वे तब्दील की गई इलेक्ट्रिक कार पर वारंटी भी देती हैं। अब हम आपको बता रहे हैं इस काम में कितना खर्च होगा और इलेक्ट्रिक कार एक बार पूरे चार्ज होने पर कितना चलेगी । इसके अलावा पेट्रोल कार की तुलना में इलेक्ट्रिक कार उपयोग करने पर प्रतिदिन कितना खर्च आएगा और कितने वक़्त में यह पैसा वसूल हो जाएगा।

पुरानी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में तब्दील करने का काम करने वाली अधिकांश कंपनियां हैदराबाद में हैं। इनमें Etrio (ईट्रायो) और Northwayms (नॉर्थवेएमएस) दो बेहद मशहूर कंपनियां हैं। यह दोनों कंपनियां किसी भी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में तब्दील कर देती हैं। आप वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर, I-10, स्पार्क या अन्य किसी भी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में परिवर्तित करा सकते हैं।

कारों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक किट तकरीबन (Electric Car Kit) एक जैसी होती हैं। हालांकि रेंज और पावर बढ़ाने के लिए बैटरी और मोटर में अंतर आ सकता है। इन कंपनियों से आप इनकी आधिकारिक पोर्टल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। यह कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बेचती भी हैं।

कितना होगा खर्च

किसी भी कार को इलेक्ट्रिक कार में परिवर्तित करने के लिए मोटर, कंट्रोलर, रोलर और बैटरी का प्रयोग किया जाता है। किसी कार को इलेक्ट्रिक में तब्दील कराने का खर्च इस पर निर्भर करता है कि उसमें कितने किलोवॉट (kW) की बैटरी और कितने किलोवॉट का मोटर लगवाना है। क्योंकि इन दोनों पार्ट्स पर कार की परफोमेंश और ड्राइविंग रेंज निर्भर तय हैं।

उदाहरण के लिए, अगर कार में तकरीबन 20 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर और 12 किलोवॉट की लिथियम आयन (Li-ion) बैटरी लगवाने पर खर्च करीब 4 लाख रुपये तक होता है। वहीं, अगर 22 किलोवॉट की बैटरी लगवाएंगे, तो इसका खर्च तकरीबन 5 लाख रुपये होगा।

जब किसी पेट्रोल-डीजल की कार को इलेक्ट्रिक कार में परिवर्तित किया जाता है तो सभी पुराने मैकेनिकल पार्ट्स को भी तब्दील किया जाता है। अर्थात कार के इंजन, फ्यूल टैंक, इंजन तक पावर पहुंचाने वाली केबल और दूसरे कई हिस्से के साथ एयरकंडीशन के कनेक्शन को भी उसके अनुसार लगाया जाता है। इन सभी पार्ट्स को इलेक्ट्रिक पार्ट्स जैसे मोटर, कंट्रोलर, रोलर, बैटरी और चार्जर से परिवर्तित किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्य को करने में लगभग सात दिनों का वक़्त लग जाता है

एक किमी पर खर्च

इलेक्ट्रिक कार में एक किमी पर सिर्फ 74 पैसे का खर्च आता हैं। इस तरह आप 74 रुपये में 100 किमी का सफर तय कर सकते हैं। जबकि आज के वक़्त में प्रति लीटर पेट्रोल 100-110 रुपये से कहीं अधिक महंगा है। पेट्रोल के बढ़ते दाम के चलते अब लोग बिजली बैटरी से चलने वाली कारो का रुख ले रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here