
Presentation Image
Delhi: ऑस्ट्रेलिया के इस युगल (Australian Couple) ने अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया, उन्होंने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि वे केर्न्स में छुट्टी मनाने रहे थे, इसी दौरान गोल्ड लोट्टो (Gold Lotto) के लिए बीच पर मौजूद एक स्टोर पर लॉटरी टिकट (lottery Ticket) खरीद ली थी।
छुट्टी मना रहा युगल अचानक बना करोड़पित
छुट्टी की मस्ती के दौरान बीच पर खरीदी गई लॉटरी टिकट (lottery Ticket) से जीते 5 करोड़ रकम (5 Crore INR won)। अक्सर लोग छुट्टी पर जाते हैं, तो पैसे खर्च करते हैं, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई युगल (Australian Couple) ने छुट्टी मनाने के वक़्त ही 5 करोड़ रुपये (5 Crore Won) जीत लिये।
700,000 डॉलर मतलब भारतीय मुद्रा के अनुसार 5,15,22,835 रुपये (Over 5 crore ru) की लॉटरी जीतने वाले इस युगल ने कहा कि वे अपनी इस छुट्टी को जीवन में कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने छुट्टी के वक़्त एक लॉटरी टिकट खरीदा था, जिससे 700,000 डॉलर से अधिक का जैकपॉट जीत लिया।
द लोट ऐप पर टिकट की जांच की
उनके टिकट का नंबर विजेता नंबरों से 33-15-22-24-18-14 पूर्णतः मेल खा गया, जिससे उन्होंने 733,487.36 डॉलर का जैकपॉट जीत लिया। महिला के पति ने बताया की हमने कल रात द लोट ऐप पर टिकट की जांच की, उन्होंने कहा, हमे इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे।
आगे बताया की हमें लगा कि यह एक गलती होगी। ऐसा कुछ भी हमारे साथ पहले कभी नहीं हुआ है, इसलिए यह एक ख्वाब जैसा लग रहा था। इस युगल ने कहा कि वे अपनी इस जीत के साथ ही जिम्मेदारी और समझदारी से काम करने की कोशिश करेंगे।
वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना चाहते हैं
वहीं लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति की पत्नी ने कहा, “ईमानदारी से अगर बोला जाए तो हमें नहीं समझ आ रहा की हम इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे, हम कोई भी निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना चाहते हैं। हम जानते हैं कि हम इस रकम को अपनी सेवानिवृत्ति के लिए इस्तेमाल करेंगे, लेकिन हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम इन पैसों का उपयोग समझदारी के साथ करें।” अब यह जोड़ा बहुत खुश है।



