
Demo Photo Used
Delhi/London: क्या आपके मन में कभी यह खयाल आया है कि हाईवे और खतरनाक पहाड़ियों से गुजर कर देश के विभिन्न हिस्सों में सामान पहुंचाने वाले ट्रक ड्राइवरों की तनखा कितनी होती है? एक अनुमान के मुताबिक भारत में ट्रक ड्राइवरों की मासिक इनकम 30000 रु होती है।
आज की बड़ती महंगाई के हिसाब से यह बहुत कम लग सकती है पर एक ऐसा देश भी है जहां के चालक (Driver) भारत के इंजीनियरों से भी अधिक तनखा (Salary) पा रहे हैं। दरअसल यूके(UK) के ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) हर महीने लाखों रु कमाते हैं।
सुपरमार्केट के ट्रक ड्राइवर
भारत में इंजीनियर या डॉक्टर की भी इतनी तनखा नहीं जितना यूके में सुपरमार्केट के एक ट्रक ड्राइवर की हैं। यूके की सुपरमार्केट में जो ट्रक चालक (Truck Driver) सामान पहुंचाते हैं, वे भारत की हाई इनकम कैटेगरी के लोगों जितना तनखा पाते हैं। इन लोगों की वार्षिक तनख्वाह वहां की मुद्रा में 70,000 पाउंड है, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 70,88,515 रुपये हैं।
मिलता है बोनस
यूके के ये ट्रक चालक वार्षिक तक़रीबन 71 लाख रु कमाने के साथ ही बक्शीश (Bonus) भी प्राप्त करते हैं। इन चालकों को 2000 पाउंड बोनस बतौर मिलते हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम तकरीबन 2,02,612 रुपये होती है। यानी इस प्रकार यूके (United Kingdom) के ट्रक चालक आराम से सालाना 73 लाख रु तक कि तनख्वाह पाते हैं।
क्यों है इतनी अधिक सैलेरी
टेस्को और सेन्सबरी और इन कंपनियों जैसे अन्य ट्रक ड्राइवरों को मोटी तनख्वाह का प्रस्ताव दे रहे हैं। दरअसल यूके में इस वक़्त राष्ट्रीय स्तर पर 100000 चालकों की कमी है। इसी कमी की वजह से ट्रक चालकों को अधिक तनख्वाह का प्रस्ताव दिया जा रहा है। ये एक तरह का लालच है, जो प्रशिक्षित, अनुभवी चालकों को सुपरमार्केट में स्टॉक बरकरार रखने के लिए दिया जा रहा है। मगर इसमें सीधा फायदा ट्रक चालकों का है।
2 साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट
द इंडियन नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूके के एक ट्रक चालक, जो 17 साल से ट्रक चला रहा है, का कहना है कि उससे एजेंट्स ने दो वर्ष का अनुबंध (Contract) दिया और उस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए 2,000 पाउंड बतौर बोनस का प्रस्ताव दिया गया।
📍CORBY
👷♂️FLT Counterbalance Truck Driver
⏱06:00-14:00 / 14:00-00:00
💰£10.35-£11.52 per hour
📱Please call 07966137034 or email l.ostrenko@siamogroup.com#drivingjobs #NowHiring #RecruitingNow #warehouse pic.twitter.com/PVUzlaMHfU— Siamo Group (@SiamoGroup_UK) September 22, 2021
अहम बात यह है कि एजेंट ने खुद उस चालक से संपर्क किया था। सप्ताह में पांच रातों की कार्य था, जबकि शनिवार के लिए डेढ़ गुना और रविवार के लिए दोगुने भुगतान की बात कही गई थी। ऐसे में अनुभवी और मेहनती ट्रक ड्राइवर की किस्मत फिलहाल चमक पड़ी है।
बॉस से ज्यादा कमा रहे ड्राइवर
ट्रक चालक के हिसाब इतनी तनखा बहुत चौंकाने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वम उसके बॉस भी इतना नहीं कमा रहे हैं। कंपनियां इस वक़्त सुपरमार्केट में वीकेंड के लिए चालकों की तलाश में हैं। इन कंपनियों के लिए धन खास महत्व नहीं रखता।
बता दें कि जुलाई में टेस्को सितंबर समाप्त होने से पहले कंपनी में नौकरी से जुड़ने वाले लॉरी चालकों को 1,000 यूरो का बोनस भी दे रही थी। परंतु यूके में ट्रक चालकों की इस तरह की तनखा (Truck Driver Salary in UK) से उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में बढ़ोतरी होने की चेतावनी भी दी गयी है। यानी आम जनता पर इसका बोझ पड़ सकता है।



