विश्व का सबसे ऊंचा श‍िवल‍िंग 51 लाख रुद्राक्ष से बना है। सावन में दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे है।

0
1356
Junagadh Rudraksha Shivlinga
Wolrd Largest Shivlinga Made With 51 lakh Rudraksha in Junagadh Gujarat. Highest Shivaling in the world made with 51 lakh Rudraksh.

जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ में दुनिया का सबसे ऊंचा 51 लाख रुद्राक्ष का शिवलिंग निर्मित किया गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक दुनिया में सबसे ऊंचा रुद्राक्ष का श‍िवल‍िंग राजस्थान के जोधपुर ज‍िले में था ज‍िसकी ऊंचाई 33 फीट है। सावन में यहां लाखों भोलेनाथ के भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं और उनके आकर्षण का केंद्र बन गया है।

ये शिवलिंग 51 फिट ऊंचा है। जो कि अपने आप मे एक Record है। इसे शिवलिंग को देख भक्त श्रद्धा के साथ स‍िर झुका कर नमन कर रहे हैं। ये शिवलिंग 51 लाख रुद्राक्ष से निर्मित किया गया है। श‍िवल‍िंग को दूर से देखने पर ये अनुमान भी नही लगया जा सकता कि ये रुद्राक्ष से बना हुआ है।

दूर से ये भोलेनाथ की पिंडी का ही स्वरुप दिखाई देता है, लेकिन जैसे जैसे नजदीक आते है शिवलिंग की सुंदरता अपने आप मे अनोखा रूप प्रदान करती है। नजदीक आते ही इसकी भव्यता दिखाई पड़ती है। इसके चारो तरफ एक बड़ी से माला भी पहनाई गई है।

सावन महीने में तो हर भोलेनाथ के मंदिर में भोलेनाथ का वाश होता है सावन में तो इसकी बात ही निराली है।सावन में यहाँ दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग जाती है, दूर दूर से भक्त भोलेनाथ के भव्य मूर्ति का दर्शन करने आते है। 51 लाख की रुद्राक्ष सभी भक्तों के आकर्षण का माध्यम बन गई है।


भोलेनाथ के भक्त 51 लाख रुद्राक्ष की श‍िवल‍िंग को देखकर भाव-व‍िभोर हो रहे है। सभी भक्त इसको अपनी नजरो में कैद कर रहे है। ये सभी भक्तों के लिए अव‍िस्मरणीय क्षण बन रहा है। जानकरों के अनुसार जोधपुर शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर सच्चियाय माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध ओसियां में 25 लाख रुद्राक्ष से निर्मित 33 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया था।

अब तक वही दुनिया का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग माना जाता था। लेकिन अब ये उपलब्धि गुजरात मे बानी 51 लाख रुद्राक्ष से बानी शिवलिंग को प्राप्त हो गई है। ये सभी भोले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इससे गुजरात के टूरिज्म उद्द्योग में भी भारी इज़ाफ़ा हुआ है। आपको बता दें की रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग को बाहय ही ख़ास कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here