समुदाय विशेष की महिला शाहीन परवेज़, जो हनुमान जी की बहुत बड़ी भक्त है: Ek Number

0
808
Shaheen Parvez Hanuman Bhakt
Story Of Shaheen Parvez who is devotee of Lord Hanuman. This Muslim woman from Meerut regularly recites the Hanuman Chalisa as she is a devout disciple of the Hindu god. Shaheen Parvez aslo calls Vande Mataram.

Shaheen Parvez Photo Credits: ANI

कुछ लोगो में हिन्दू भगवान को पूजना गलत माना जाता है, लेकिन आज ये बात गलत साबित हो गई है, क्योकि एक समुदाय विशेष की महिला है, जो हनुमान जी की बहुत बड़ी भक्त है। हिन्दुओ की आरती से लेकर वंदेमातरम् को गाती है। अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुख रखने वाली शाहीन (Shaheen Parvez) कुम्भ स्नान को अपनी Life का सबसे यादगार पल समझती हैं।

शाहीन ने बताया कि हनुमान भक्त होने और हिन्दुओ की आरती करने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलती हैं। लेकिन वह अपनी भक्ति से पीछे हटने वालो में से नही है। उनके मन मे भगवान के प्रति आस्था और विश्वास और बढ़ गया है। आजकल अली और बली पर युद्ध छिड़ा हुआ है। लेकिन अपनी कौम में अपवाद होने के बाद भी एक महिला बहुत बड़ी हनुमान भक्त मानती है अपने आपको।

यह शाहीन नमाज़ पड़ने के बाद हनुमान चालीसा का भी पाठ पड़ती हैं। उन्होंने अपने घर पर हनुमान जी की मूर्ति विराजमान की हैं, ये मंदिर भी जाती है वहाँ जाकर आरती में भी शामिल होती हैं। शाहीन सीना ठोक कर कहती है कि वह किसी धर्म के लोगो की धमकियों से नही डरती है।

आज एक ओर जहां देश में अली और बली को लेकर युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन कुछ लोग दोनों धर्म मे एकता का प्रतीक दे रहे है। कुछ लोग ऐसे भी है, जो दोनों धर्मों के धार्मिक सौहाद्र को क्षति पहुचने में लगे हुए है और कुछ एकता की मिसाल दे रहे है, जिनमे से एक मेरठ की रहने वाली शाहीन परवेज़ है। जो एकता का संदेश पहुँचा रही है।


वह अपने धर्म का भी पालन करती है, साथ मे हिन्दू धर्म को भी मानती है। वह नमाज़ तो अदा करती हैं, साथ में अपने घर में हनुमान जी की मूर्ति विराजमान किए हुये। वह समय समय पर आरती करती हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करती हैं। शाहीन हिन्दू धर्म को भी मानती है।उनके मन मे सभी धर्मों के लिए आस्था है। वह सभी को एकता का संदेश पहुचती है।

शाहीन वंदेमातरम् का भी गान करती है और खुद पर नाज करती हैं कि वो देशभक्त होने के साथ हनुमान भक्त हैं। वो इसके अतिरिक्त तलाकशुदा महिलाओं की हेल्प के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं। वह अपने धर्म मे होने वाले हलाला जैसी रीतियों के खिलाफ है उनका विरोध करती है। शाहीन ने ये सिद्ध कर दिखाया है कि अगर कोई सबसे बड़ा धर्म है, तो वो इंसानियत है। जिसे हमे कभी खोना नही चाहिए। सभी के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here