हज़ारो सालो से एक ही जगह पर टिका, बड़ा तूफ़ान भी एक इंच नहीं हिला सका, पूजन से धन में वृद्धि होती है

0
1450
Golden Rock Pagoda
The stunning Kyaiktiyo Pagoda, known as the Golden Rock in Myanmar.The rock incredibly stands on the top of the mountain like gravity cannot influence on it.

Photo Credits: Twitter

Jabalpur: क्या आपने कभी देखा है की कोई भारी भरकम चीज़ बिना सहारे के किसी कोने या चोटी पर लटकी रह सकती है ये सुनकर यकीन नही होता है ना, म्यांमार (Myanmar) की 89 फीसदी जनता बौद्ध धर्म को मानती है। भारत से शुरू होकर बौद्ध धर्म आज पूरी दुनिया में फैल गया है, लेकिन म्यांमार में उसके अनुयायियों की तादाद बहुत अधिक है। म्यांमार में रेगिस्तान के अलावा सबकुछ है।

सब कुछ बोले तो यहां की भौगोलिक खूबसूरती बेजोड़ है। पहाड़ियों की श्रृंखला, झरने और झील यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेकिन म्यांमार में ऐसा एक 25 फ़ीट का बड़ा सा पत्थर दुसरे पत्थर की छोटी पर टिका हुआ है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो अभी गिरने वाला हो। वैसे तो दुनियाभर में कई एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली अजब गज़ब चीज़े भरी पड़ी है।

जो इतनी रहस्यमयी (Mysterious) होती है की इनके बारे में जानकारी एकत्रित करना असम्भव सा है। किसी एक देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जो न केवल अजीब हैं, बल्कि देखने में अद्भुत रहस्यमय भी है। इतना ही नहीं इनसे जुड़े तथ्य भी अनोखे ही प्रतीत होते हैं। पूरे विश्व से इसे देखने लाखों लोग आते है।

आज आपको ऐशिया के म्यांमार के अधिक मशहूर पत्थर (Famous Golden Rock Myanmar) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारें सुनकर आप दंग रह जाएंगे। अब आप विचार कर रहे होंगे कि भला एक पत्थर से जुड़ा ऐसा कौन सा किस्सा हो सकता है जिसके बारे में सुनकर इंसान हैरान हो जाए। तो बता दें इससे जुड़ा तथ्य आपको हैरानी में डाल सकता है।

धार्मिक स्थल के रूप में पूजा जाता है

एक ऐसे पत्थर के बारे में बात कर रहे हैं, जो साईज में जितना बड़ा है उतना ही उसका तथ्य चौकाने वाले है। गोल्डन रॉक (Golden Rock) नामक से पत्थर म्यांमार की चोटी पर बिना किसी सहारे के खड़ा है। जहां पर ये पत्थर स्थापित है म्यांमार से उसकी ऊंचाई लगभग 25 फीट है। देखने पर पता लगता है कि ये गोल्डन रॉक तीखे ढाल पर अटका हुआ है।

आस-पास के लोगों का मानना है कि ये पत्थर अधिक पवित्र है, जिस कारण हज़ारों की तादाद में लोग इसके दर्शन करने आते हैं। गोल्जन रॉक नाम के इस पत्थर को क्यौकटियो पगोडा भी कहा जाता है। बता दें इस जगह को एक धार्मिक स्थल के रूप में देखा जाता है। बर्मा के बुद्धिस्ट लोगों के लिए प्रमुख धार्मिक स्थल है।

कहा जाता है जिस छोटे आकार के पत्थर पर यह बड़ा पत्थर (Holy Rock) पर टिका हुआ है उससे यह अलग मालूम पड़ता है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह कभी भी गिर सकता है। परंतु ये कई सालों से अपनी जगह पर खड़ा हुआ है। यहां के स्थानीय लोगो द्वारा बताया जाता है कि खासतौर नवंबर से मार्च के बीच पर यहां इस पत्थर को देखने तथा इसकी पूजा करने हज़ारों की संख्या में लोग पूजा दर्शन करने आते हैं।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जो भी व्यक्ति इस पवित्र स्थल पर लगातार साल में तीन बार आया है, उसके जीवन में अपार धन की वर्षा हुई है। जो भी यहां आता है, उसको कभी धन की कमी नही होती, उसके धन और शोहरत में इजाफा हुआ है। यहाँ के दर्शन और पूजा करने से आपके धन में इज़ाफ़ा होता है, ऐसा अटूट विश्वास यहाँ की संस्कृति है।

म्यांमार की विशेषता

म्यांमार (Myanmar) के सकल घरेलू उत्पाद का आधा हिस्सा कृषि के माध्यम से आता है। चावल यहां का प्रमुख खाद्य पदार्थ है। म्यांमार की इरावदी नदी को वहां सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इसे म्यांमार में अनहद प्रवाह का द्योतक माना जाता है। बच्चों के जन्म के 7 दिनों के भीतर उनका नामकरण नहीं किया जाता।

गर्भवती महिलाओं को केला और मिर्च खाने की मनाही है। म्यांमार में ऐसा मानना है कि केला खाने से बच्चे का आकार बेतहाशा बढ़ेगा, तो वहीं मिर्च उसके बाल उगने के क्रम को रोक देंगी। यहां लोग सोमवार, शुक्रवार और जन्मदिन के मौके पर बाल नहीं कटवाते हैं। लोग इन धार्मिक मान्यतओं का बहुत सम्मान करते हैं।

यहां एक डॉलर की कीमत 1031.60 लोकल क्यात है, क्यात यहां की करेंसी है। यहां के पैगोडा (Stunning Kyaiktiyo Pagoda) दुनिया भर से सैलानियों को आकर्षित करते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने खूबसूरती के मामले में इस देश को पूरी दुनिया में तीसरा स्थान दिया है। म्यांमार में मोटापे को स्वास्थ्य का पैमाना माना जाता है। अब इसे अच्छी बात नहीं कहेंगे तो फिर क्या कहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here