उत्तरप्रदेश के इस जिले में जहरीले सांपों से हुआ भगवान शिव का श्रृंगार: Shake And Shivlinga

0
890
Snake on Shivling
Snake at Shivlinga on Rudrabhishek at Purneshwar Mahadev mandir Prayagraj Uttar Pradesh. Snake and Mahadev Shivling mystery news.

Image Credits: SanatanPath on Twitter

कहा जाता है कि प्रयागराज में सावन का महीना शिव भक्तो के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान शिव भक्त भोले नाथ को प्रसन्ना करने के लिए तरह तरह से उनका अभिषेक करते हैं। प्रयागराज में सावन में कुछ विशेष शिव भक्तों ने शिव जी का श्रृंगार विषैले सर्पो से किया।

भगवान भोले नाथ के इस खतरनाक और विषैले श्रृंगार को देखने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ महादेव के दरबार में देखने मिलती है। दूर दूर से भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए आते है। प्रयागराज में भोलेनाथ की अलग ही महिमा देखने को मिलती है।

सावन के महीने का जब आख़िरी सप्ताह रहता है। तब शेष बचे दिनों में भी शिव भक्त भोलेनाथ की आराधना और श्रृंगार का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहते। शिव भक्त अलग-अलग तरह से भोलेनाथ भंडारी को खुश करने में लगे रहते है।

प्रयागराज में भोलेनाथ का यह अनोखा सर्प श्रृंगार भी इसी का हिस्सा है जिसमे भोलेनाथ जी को उनके गले में लिपटे रहने वाले विषधरों से श्रंगार किया गया है। शिवलिंग में सांपों का अनोखा श्रृंगार देखकर लोग हैरान में पड़ गए। यह देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ गई।

सभी इस पल को अपने अंदर कैद करने चाहते थे। पुजारी के अनुसार महादेव जी को सर्पों का साथ प्रिय है, इसलिए विषधरों से उनका विशेष अभिषेक किया गया। शिव भक्तों ने शहर के बीचों बीच लोकनाथ क्षेत्र में स्थित पुर्नेश्वर महादेव में इस विषधारी श्रृंगार को आयोजित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here