
Presentation Image
Delhi: आजकल एक बात और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अगर आपने इस वीडियो को देखा है, तो शायद आप बहुत सोच में पढ़ गए होंगे। मीडिया अनुसार Mularam Bhakar Jaat Osian और अदभुत अनोखा अपराजित नाम के लोगो ने यह वीडियो शेयर किया है और उस पर लिखा है कि 29 अप्रैल को महाविनाश होगा और दुनिया खत्म हो जाएगी। हालांकि इस बात में एक सच्चाई जरूर है कि हिमालय जितना एक क्षुदग्रह है, जिसका नाम 52768 (1998 OR2) है।
यह 29 अप्रैल को पृथ्वी से गुजरेगा, किन्तु इसकी दूरी पृथ्वी से करीब 40 लाख मील या 62 लाख किलोमीटर दूर होगी। वायरल हुई इस खबर को सबसे पहले Daily Express द्वारा प्रकाशित किया गया था। जिसकी शीर्षक था क्षुदग्रह चेतावनी। इस खबर में दिया गया था की नासा ने एक 4 किमी के क्षुदग्रह को ट्रैक किया है- अगर यह पृथ्वी से टकराया तो सभ्यता का अंत हो जाएगा। इस खबर के आते ही सभी के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और लोगो में डर का माहौल पैदा हो गया। लेकिन अब खुद नासा इस दावे को खारिज कर दिया है।
आपको बता दें की नासा ने इसकी खोज 1998 में की थी, तभी इसका नाम 52768 (1998 OR2) यह रखा था। बाह्यत पहले से ही नासा इस पर नजर बनाए हुए है। उनका भी यही कहना है कि यह क्षुदग्रह अब तक कई ग्रहो से हो कर गुजरा है और इसकी पृथ्वी से भी दूरी काफी है तो पृथ्वी को क्षुदग्रह से कोई नुकसान नहीं होगा। आपको बता दें कि इससे जुड़े सभी आंकड़े और जानकारी सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) की वेबसाइट पर मौजूद हैं। अगर आप चाहें तो इन आंकड़ो को वंहा से देख सकते हैं।
Popular at EarthSky: Here’s how to see that huge asteroid that’ll safely pass Earth in April ☄️
The asteroid known as (52768) 1998 OR2 will pass by on April 29, 2020. Observers will see it as a slow-moving “star.” Read more: https://t.co/Cy1HWE3toJ 👓
Image via NASA/ JPL. pic.twitter.com/56Dh5Ll2jP
— EarthSky (@earthskyscience) March 15, 2020
CNEOS के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किया गया है जिसमे लिखा है। 29 अप्रैल को क्षुद्रग्रह 1998 OR2 पृथ्वी से 3.9 मिलियन माइल/6.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर गुजरेगा। यह पूरी तरह सुरक्षित है। Daily Express के लेख में जो चेतावनी जारी की गई है वह पूरी तरह से गलत है। नासा के Sentry Impact Risk Page पर भी इस 52768 (1998 OR2) क्षुद्रग्रह का कोई जिक्र नहीं है, जो पृथ्वी पर प्रभाव डालने वाली भविष्य की संभावित घटनाओं की निगरानी करता है।
यह क्षुदग्रह पृथ्वी से 1.8 किमी से 4.1 किमी के अनुमानित व्यास वाला है। यह अब तक कई ग्रहो से होकर गुजर चुका है और पृथ्वी से भी इसकी दूरी कोसो दूर ही है। बताया जा रहा है कि जब यह पृथ्वी से हो कर गुजरेगा तो इसकी रफ्तार करीब 20000 मील प्रति घंटा की होगी। यह पृथ्वी से कोसो दूर से गुजरेगा जिसस पृथ्वी पर किसी भी तरह का असर नहीं होगा। अतः घबराने की कौनो बात नहीं है।
https://twitter.com/Bibekdebbarman1/status/1240172408524296192
आपको बता दे की कुछ वीडियो और वेब आर्टिकल्स इस गलत खबर को बढ़ावा दे रहे हैं। हालंकि इस दिन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है पर खतरा बिलकुल भी नहीं है, इसलिए निश्चिंत रहे। हाँ यह बात सही है की एक एस्टेरॉयड जिसका नाम है 52768 (1998 OR2) पृथ्वी के काफी पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज हिमालय पर्वत जितना होने की बात कही गई है।





