Image Credits: Twitter
Lucknow, UP: आज मीडिया और सोशल मीडिया पर ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ गाने की Singer Kanika Kapoor ट्रेंड पर है। कनिका Corona Virus से पीडि़त हो गईं हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव बताया गया है। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आईं थीं। कनिका कपूर को कोरोनावायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। 41 वर्षीय सिंगर कुछ समय के लिए लंदन में थीं और हाल ही में 15 मार्च कोलखनऊ आईं थी।
कनिका ने अधिकारियों से इसकी जानकारी देने में कोताही कर दी। लखनऊ पहुंचने पर कनिका ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पांच सितारा होटल में एक भव्य पार्टी भी रखी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पार्टी में कई ब्यूरोक्रैट, राजनेता और समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे। पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे।
दुष्यंत सिंह खुद को Isolate कर लिया है
दुष्यंत सिंह कल संसद भी पहुंचे थे। हालांकि, कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा सांसद ने खुद को Isolate कर लिया है। MP दुष्यंत सिंह संसद में BJP MP Varun Gandhi के बग़ल में बैठे थे। अब वरुण गांधी भी सेल्फ आइसोलेशन में चले गये हैं।
A prominent #Bollywood singer #KanikaKapoor is among the four people who have been tested positive for #coronavirus in #UttarPradesh today. She had landed from London a few days back and had complained of sore throat and Flu. Singer's brother has confirmed the same. pic.twitter.com/Q2e2Ti7okq
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 20, 2020
लखनऊ प्रशासन के अनुसार जब विदेश से लौटे लोगों की जांच की क्रॉस चेकिंग की गई, तो कनिका की थर्मल टेस्टिंग न होने की बात सामने आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिका के अपार्टमेंट पहुंचकर उनका सैम्पल लिया। फिर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच कनिका चार पार्टियों में शामिल हुईं थीं।
कनिका लखनऊ के ताज होटल में रुकी थी
कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेक-इन किया, 16 मार्च को चेक-आउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं। यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी।इसमें जितिन प्रसाद, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे BJP सांसद दुष्यंत सिंह, UP के स्वास्थ्य मंत्रीजयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी, लोकायुक्त संजय मिश्रा जैसे कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे। इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका शामिल हुईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।
कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए। शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं। कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं।
जब कनिका के पिता राजीव कपूर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा की कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। 12 से 14 मार्च के बीच वे तीन से 4 पार्टियों में शामिल हुईं। पिछले 2-3 दिनों से उन्हें बुखार था। तब हमने डॉक्टर से बात की और टेस्ट करवाया। तब पता चला कि कनिका पॉजिटिव हैं। अब पूरे परिवार का टेस्ट होगा।
जब कनिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैं लंदन में रहती हूं और भारत में काम करती हूं। मेरे तीन बच्चे हैं, जो लंदन में पढ़ते हैं। मैं उनसे हर महीने 10 दिन के लिए मिलने जाती हूं। लंदन में मैं फरवरी के आखिर से 9 मार्च तक थी। मैं काम के सिलसिले में भारत लौटी। यहां सब कुछ बंद था, इसीलिए मैं अपने पैरेंट्स के पास लखनऊ आ गई थी। मैंने किसी भी तरह की पार्टी नहीं रखी, कौन मेरी पार्टी में आएगा, ये पार्टी करने का सही वक्त नहीं है।



