उपद्रवियों की गोली पुलिसवाले की बुलेटप्रूफ जैकेट को छेद गई, भगवान् शिव ने बचाई जान

0
413

Photo And News Credits: ANI

फिरोजाबाद, UP: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर, जो पूरे देश भर में उपद्रव हुआ और उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया, उसे रोकने के लिए पुलिस ने हर संभव प्रयास किये। जिसके विरोध में उपद्रवियों ने पुलिस को भी नहीं बक्शा और पुलिसवालों पर पत्थर फेंके। कई स्थानों पर पुलिस वालों पर गोली चलाये जाने की भी खबरें आई।




नागरिकता कानून के विरोध में उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद चालु हुए उग्र प्रदर्शन का दौर शनिवार को भी जारी रहा। इस प्रदर्शन के दौरान कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार को बड़े ही नाटकीय फ़िल्मी अंदाज़ में जीवनदान मिला। CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्पातियों ने फायरिंग की।

इस दौरान एक गोली पुलिस के जवान विजेंद्र कुमार के बुलेटप्रूफ जैकेट के आर-पार चली गई, जिससे उनकी जान भी जा सकती थी, लेकिन धातु के सिक्कों से भरे बटुये में जाकर गोली फँस गई। पुलिस के जवान विजेंद्र ने अपना बटुया जैकेट की ऊपर वाली जेब में रखा था।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार ने कहा, यह मेरा दूसरा जीवन है। मैं भगवान का आभार व्यक्त करता हूँ। कल CCA विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुझे यह गोली लगी थी। अब मुझे ऐसा लग रहा है कि यह मेरा दूसरा जीवन है।



विजेंद्र ने आगे बताया, उपद्रवियों के भारी पथराव और फायरिंग के बीच मुझे उग्र भीड़ को रोकना था। इसी दौरान एक गोली मेरे सीने की तरफ आई। मेरी बुलेटप्रूफ जैकेट उन गोली को नहीं रोक पाई और फक्त को छेद गई, लेकिन मेरा पर्स, जिसमें मैंने भगवान शिव की तस्वीर रखी थी, उसकी वजह से मेरी जान बच गई।

आपको बता दें की नागरिकता कानून के विरोध-प्रदर्शन ने Uttar Pradesh के कई शहरों में बहुत उग्र रूप ले लिया था और फायरिंग शुरू हो गई थी। उस वक़्त पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार फिरोजाबाद SP के एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे और उनका काम उग्र भीड़ को रोकना था। फिरोजाबाद एसपी सचिंद्र पटेल ने इस घटना के बारें में मीडिया में बताते हुए कहा कि विजेंद्र कुमार बड़े ही किस्मतवाले थे, वो बाल-बाल बच गए। SP ने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में थाना हेड, सब इंस्पेक्टर और अन्न कॉन्स्टेबल और जवान समेत 40 पुलिसवाले घायल हो गए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here