बंगलौर में CAA समर्थक वरुण पर घातक प्रहार किया गया, नागरिकता कानून विरोधियों की हरकत

0
409
CAA Supporter Varun Banglore
BJP MP Tejasvi Surya said, We all stand by you, Varun. CAA Supporter Varun assaulted by unknown Anti CAA protesters in Bangalore Karnataka: Ek Number News

Image Credits: Tejasvi Surya on Twitter

हमारे देश में एक ओर नागरिकता कानून CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और अनेक पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं, वही देश के अधिकतर लोग CAA के समर्थन में है। उन्ही लोगो में से कुछ से इसका खुदकर समर्थन किया है। अब खबर आ रही है की CAA के समर्थन में आगे आए लोगों पर हमले हुए है।

CAA क़ानून के समर्थन में दिल्ली, मुंबई समेत बंगलुरु में भी लाखों लोगों ने अपने घर के बाहर सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार के इस फ़ैसले को समर्थन किया। कर्नाकट के बंगलुरु में वरुण नाम के एक व्यक्ति को नागरिकता कानून CAA का समर्थन करना भारी पढ़ गया है। कुछ उपद्रवियों ने वरुण पर हमला अटेक कर दिया और उन्हें बहुत चोटें पहुंचा दी। अब वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इस बारे में जानकारी खुद कर्णाटक भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्य ने ट्वीट करके दी है। CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगोने 31 वर्षीय वरुण पर धारदार हथियार से अटेक कर दिया। वरुण बंगलुरु के जेपी नगर में रहते हैं। बेंगलुरु साउथ के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने खुद हॉस्पिटल में जाकर वरुण का हालचाल जाना है।

तेजस्वी सूर्या ने इस मसले पर जानकारी देते हुए 2 फोटो ट्वीट की और कहा की CAA के समर्थन में एक रैली का आयोजन टाउन हॉल में किया गया था। CAA समर्थक वरुण, जब उस रैली में भाग लेकर लौट रहे थे, तब उन पर चाकू और कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। ये प्रहार बहुत तेज़ था। वरुण के सिर में बहुत चोट आई है, किन्तु अच्छी बात है है की अब वे ख़तरे से बाहर हैं।

मतलब अब मामला इतना बिगड़ चूका है की अगर आप CAA का समर्थन करते हैं, तो यह नासमझ उपद्रवी घात लगाकर अटेक कर दें। आपको बता दें की वरुण पर ये हमला बम्बू बाजार बेंगलूरु में हुआ। BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने माँग करी है की पुलिस को इस मामले की जाँच जल्द करनी चाहिए, जिससे वरुण के गुनहगारों को सज़ा दिलाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here