
Delhi: हम सब जानते है कि अखरोट ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) की श्रेणी में आता है। अपने गुणों के दम पर ही इसे विटामिन्स का राजा कहा जाता है। फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट यानी वॉलनट सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमोरी के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि हमारी संपू्र्ण हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
अगर ऐसी ही कुछ आपको बात सुनने मिले की इंसानों से ज्यादा जानवर भी अखरोट (Akhrot) के शौकीन हो सकते है, वो भी इस कदर जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते। गिलहरी की ऐसी बात बता रहे है जिसको सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
गिलहरी छोटे आकार की होने के साथ साथ बेहद फुर्तीली और उनके रोयेदार (Hairy) बाल होते है। परंतु अपने इसी फुर्तीले होने के कारण वह सड़क दुर्घटना (Road Accident) का शिकार भी हो जाती है, क्योंकि बीच सड़क मेें आती हुई, गाड़ियों को देख उन्हें यह समझ में ही नहीं आता की बचने के लिए किस ओर भागना है।
आपने सायद गिलहरी (Squirrel) को कभी अखरोट (Walnuts) खाते हुए देखा हो या ना देखा हो, लेकिन कार्टून्स (Cartoons) के माध्यम से अपने यह जरूर देखा होगा की गिलहरी कितने चाव से अखरोट खाती है और उसे अखरोट कितने पसंद भी होते हैं।
अपने अगर ICE AGE नामक फिल्म की श्रृंखला (Series) देखी हैं, तो उसमे भी एक गिलहरी दिखाई जाती है, जो अखरोट के लिये एक दम पागलपन की हदें तक पार कर देती है, लेकिन आपने कभी किसी गिलहरी को इसी प्रकार का पागलपन करते हुये देखा है, अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के विषय में बताने जा रहे हैं।
गिलहरी हमेशा पेड़ से अखरोट तोड़कर जमा करने के जुगाड़ में ही लगी रहती हैं। पतझड़ के समय (Autumn season) में वो ठंड (Winters) के दिनों के लिए अखरोट को पेड़ से तोड़ जमा करती हैं। अमेरिका (USA) के नॉर्थ डकोटा (North Dakota) निवासी 56 वर्षीय बिल फिशर (Bill Fischer) चार दिन की कार्यालय यात्रा (Office Tour) से घर लौटे थे।
बिल एक बीमा एजेंट (Insurance Agent) के रूप में काम करते हैं। बिल के पास एक शेवी एवलांच पिकअप गाड़ी (Chevy Avalanche Pickup Car) है, जिस उन्होंने घर के निकट एक अखरोट के पेड़ के नीचे ही पार्क कर दिया था। जब वो यात्रा से वापिस आए तो गाड़ी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
एक गिलहरी ने उनकी गाड़ी को अपने अखरोट जमा करने का गोदाम बना लिया था। गिलहरी ने सेकड़ों की संख्या में अखरोट से गाड़ी (Walnuts in Car) को भर दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये पहला मामला नहीं है जब गिलहरी ने बिल की गाड़ी को अखरोट से भर दिया था। वो शरद ऋतु के समय हर वर्ष ऐसा करती है, मगर इस बार तो उसने पिछले बार से ज्यादा अखरोट भरे थे।
For the past eight years, a North Dakota squirrel has been stashing walnuts inside a man's truck. This year, a record 348 POUNDS were uncovered. 📸: Bill Fischer
We'll be speaking with Bill Saturday morning at 9:20 ET (unfortunately, we couldn't book the squirrel 🐿️). pic.twitter.com/7MtRBuUSAZ
— The Weather Channel (@weatherchannel) October 8, 2021
बिल के अनुसार कार में 150 किलो से अधिक अखरोट थे। वर्ष 2013 से ही गिलहरी उनकी कार को अपना गोदाम बना रही है। हेरान करने वाली बात ये है कि आसपास और भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, मगर गिलहरी केवल उन्हीं की कार में अखरोट भरती है। बिल का अनुमान है कि शायद गिलहरी को उनकी गाड़ी से ज्यादा लगाव है या उसे उस गाड़ी में सुरक्षा का एहसास होता होगा इसलिए वो उनकी गाड़ी को ही चुनती है।
Nutty Squirrel Leaves 42 Gallons Of Nuts In Man's Chevy Avalanche: Bill Fischer said he found black walnuts in every nook and cranny of the truck, including the engine compartment and the fenders. https://t.co/gwPgGMUVNR pic.twitter.com/WTQ7ziMtek
— #SaveAYear (@saveayear) October 1, 2021
बिल ने बताया कि इस बार के अखरोट देखकर तो ऐसा लग रहा था कि गिलहरी पूरी सर्दी उन्हीं की गाड़ी में बिताने वाली थी। उनके अनुसार गाड़ी में 150 किलो से ज्यादा अखरोट भरे थे। जब उन्होंने गाड़ी की स्थिति देखी तो अखरोट को बाल्टी में भरकर बाहर निकाला। गिलहरी ने अखरोट को गाड़ी के विभिन्न कोनों में घुसा दिया था इसलिए बिल को गाड़ी साफ करने में बहुत समय लगा।
A squirrel stored 42 gallons of black walnuts in Bill Fischer's Chevy Avalanche and it's … driving him nuts.
Visit InForum to see the rest of Kevin Wallevand's nutty tale about a Fargo man's battle against a very industrious red squirrel: https://t.co/HuKS7drXUo pic.twitter.com/CASsGoiRWd
— InForum (@inforum) September 29, 2021
बिल ने यह भी बताया कि अब उन्हें अपनी गाड़ी हर साल इस सीजन में हमेशा साफ करनी पड़ती है मगर वो साफ-सफाई तभी करना शुरू करते हैं जब वो देखते हैं कि पेड़ के नीचे एक भी अखरोट नहीं गिरा है। इससे वो अनुमान लगा लेते हैं कि अब उनकी गाड़ी में सारे अखरोट भर चुके हैं और उसके बाद गिलहरी और अखरोट नहीं भरेगी।



