Nusrat Jahan Image Credits: Twitter
Kolkata: ममता बनर्जी की बंगाली सांसद नुसरत जहाँ आये दिन चर्चा में बानी ही रहती है। पिछली बार भी हिन्दू त्यौहारों में भाग लेने और पूजा करने वाली अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां फिर चर्चा में आ गई हैं। अब इस बार उन्होंने इस्कॉन कोलकाता द्वारा आयोजित रथ यात्रा वापसी के कार्यक्रम में शिरकत किया।
इस दौरान उन्होंने पति निखिल जैन के साथ आरती भी की। कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ को खींचते हुए, नुसरत ने कहा कि वह हर बार गैर-इस्लामिक उत्सवों में भाग लेने के लिए ‘फतवे’ की आशा करती हैं और उनसे नफरत करने के लिए कोई पछतावा नहीं है।
सांसद नुसरत जहाँ ने कहा कि “सभी प्रकार के त्योहार मनाते हुए, मुझे सांसद होने के बाद गैर-इस्लामिक उत्सवों में भाग लेने के लिए सबसे अधिक ट्रोल किया गया है। त्योहार खुशियों के लिए होते हैं। सभी उत्सवों और त्यौहार मनाने के लिए किसी को पछतावा नहीं है।” मतलब वे सभी त्यौहार को सम्मान देती है
आपको बता दे की 2019 में, नवनिर्वाचित सांसद नुसरत जहां ने लोकसभा में सिन्दूर और चूड़ियाँ पहनकर शपथ ली, तो कुछ मौलवियों द्वारा उनकी जमकर आलोचना की गई। धर्मगुरुओं ने नुसरत जहां की पोशाक, अर्थात उनके सिंदूर और चूड़ियों की आलोचना की और कहा कि उन्होंने एक गैर-मुस्लिम परिवार में शादी करके कौम का अपमान किया है।
West Bengal: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan takes part in Ulta Rath Yatra celebration by ISKCON in Kolkata today. pic.twitter.com/mYGXp5thQI
— ANI (@ANI) July 1, 2020
जब सवाल किया गया कि वह कैसे प्रतिक्रिया देंगी, अगर किसी संगठन द्वारा भगवान् के रथ उत्सव में भाग लेने के लिए उन पर एक और फ’तवा जारी किया जाता है, तो नुसरत नें जवाब में कहा कि “यह अब उन्हें परेशान नहीं करेगा, क्योंकि उनको इसकी आदत हो गई हैं।
Kolkata: On the occasion of Ulta Rath Yatra today, Trinamool Congress MP Nusrat Jahan took part in the celebrations by ISKCON in Kolkata today. The return journey of Lord Jagannath, Balbhadra and Subhadra is today. This event is called Ulta Rath. pic.twitter.com/URk0SGitAW
— NATION TODAY (@NATIONTODAY2) July 1, 2020
नुसरत ने कहा “मुझे परेशान नहीं करता है। मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे इसकी आदत है। मैं शायद एक और फतवे की उम्मीद कर रही हूं, लेकिन यह सभी त्योहारों को मनाने की मेरी भावना को कम नहीं करेगा।” ज्ञात हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में नुसरत बंगाल के बसीरहाट से लोकसभा सांसद चुनकर संसद में पहुंची थी।
'People will suffer like demonetisation': TMC MP #NusratJahan on #TikTok banhttps://t.co/j1C55Accdi pic.twitter.com/kLoUYWgzZf
— Financial Express (@FinancialXpress) July 1, 2020
आपको बता दे की तृणमूल कांग्रेस से सांसद नुसरत जहां ने आज कोलकाता में हाल के भारत चीन विवाद पर भी मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। नुसरत नें जहां एक तरफ चीनी ऐप TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने पर सही ठहराया तो दूसरी ओर टिकटोक कलाकार के लिए उन्होंने कहा कि “टिकटोक एक मनोरंजन ऐप है। यह एक जल्दी में लिया निर्णय है। नुसरत ने पुछा की अब जो लोग बेरोज़गार हुए हैं उनका क्या होगा।



