
Palitana, Bhavnagar: हम आपको भारत समेत पूरी दुनिया के ऐसे ऐसे शहरो या स्थानों के बारे में अक्सर बताते हैं, जो अजीब हैं या अपनी किसी खासियत के चलते पूरी दुनिया में अनोखे और एकलौते हैं। आज भी हम आपको भारत (India) के एक शहर लेकर चल रहे हैं। भारत में शाकाहारी लोगों (Vegetarian People) की संख्या काफी है।
प्राचीन भारतीय संस्कृति में शाकाहारी खाने को ही तजब्बो दी गई है। भारत में एक ऐसा शहर है, जहाँ पर पूरी तरह से शाकाहारी खाने (Vegetarian Food) का चलन है। अब आप बोलेंगे की यदि कोई छुपकर नॉन वेग खाना खा ले तो। इस सवाल के जवाब में आपको बता दें की यहां मांस (Meat) या अंडे (Egg) बेचना मना है। यहाँ मांसाहार बैन है।
पूरी दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर
इस अनोखे शहर का नाम पालिताना (Palitana) है। यह पालिताना शहर, गुजरात (Gujarat) के भावनगर (Bhavnagar) में स्थित है। आपको बता दें की इस जगह पर खाने के लिए जानवरों को मारने पर बैन लगा हुआ है और यह ऐसा पूरी दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर (Vegetarian City of the World) कहलाता है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की साल 2014 में भारत सरकार ने इस शहर पालिताना के सभी बूचड़खानों और कसाई दुकानों को बंद करवा दिया था। यहाँ जानवरों को मारने या काटने पर प्रतिबंध हो गया था। इस सरकारी आदेश की अवहेलना करने वालो को सज़ा देने का प्रावधान कानून में है। डेयरी प्रोडक्ट यहां बेचे जाते हैं और लोग दूध, घी, पनीर और मक्खन खरीदते और खाते हैं।
जैन संतों की भूख हड़ताल का असर
असल में पालिताना (Palitana Vegetarian City) में मीट या अंडे बेचने पर बैन लगभग 200 जैन संतों की भूख हड़ताल के बाद लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं की जैन संतों का कहना था कि वो अपना जीवन त्यागना पसंद करेंगे, परन्तु क्षेत्र में खाने के लिए जानवरों का वध करना बिलकुल एक्सेप्ट नहीं करेंगे।
Spiritual morning among Jain community on Shatrunjaya hills (Hasdagiri, Taleti) Palitana near Gujarat’s Bhavnagar region. These large groups of temples are an important pilgrimage site for all Jains! Wonderful people, stunning views from hills, fascinating carvings! pic.twitter.com/Cw40LeWPpQ
— Walter J. Lindner (@AmbLindnerIndia) February 12, 2022
अपनी हड़ताल में सभी संतों ने क्षेत्र के 250 कसाई की दुकानों को बंद करने की मांग करी। ऐसा होने पर राज्य सरकार को झुकना पड़ा और जैन संतों की मांग माननी पड़ी। ऐसे गुजरात के पालिताना शहर को मीट-फ्री जोन घोषित किया गया। अब यह शहर पूरी दुनिया का अकेला ऐसा शहर है।
https://twitter.com/sanatan_dharm21/status/1493978621534294016
जानकारी के लिए बता दें की गुजरात का यह पालिताना शहर, भावनगर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। यहां एक पहाड़ी है, जहाँ पर 900 से अधिक मंदिर हैं। जैन धर्म के लोगों के लिए ये पहाड़ बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपको बता दे की पालिताना में एक डिश बहुत फेमस है, इसे भेल कहा जाता है। यह पूरी तरह से शाकाहारी और स्वादिष्ट होती है। अगर लोग यहाँ आते हैं तो इस शहर की प्रसिद्ध भेल जरूर खाते हैं।
Special bhel of palitana 😊 pic.twitter.com/imxPBUlqHQ
— anand oswal 🔆 (@anandoswal1) February 17, 2022
आपको बता दें की पालिताना में बड़े स्तर के 100 से भी ज्यादा बहुत खास मंदिर (Famous Jain Temples) हैं और यहां जैन समुदाय (Jain Community) के लोगों का के बड़े तीर्थस्थल मौजूद है। जैन धर्म में ऐसा मना जाता है कि उनके रक्षक आदिनाथ एक बार यहाँ की पहाड़ियों (Mountains) पर आये थे और तब से ये स्थान उनके अनुयायियों और जैन धर्म मानने वालों के के बहुत खास हो गया।



