यह बेटी मात्र 23 साल की उम्र में IAS अफसर बनी, Tips देते हुए कहा की UPSC क्रैक करना ज्यादा कठिन नहीं

0
1590
IAS Navya Singla Story
IAS Topper Navya Singla Success Story in Hindi. How to crack civil services exam UPSC in one year or first attempt, Explained By AIR-102 Navya Singla.

Chandigarh: भारत देश में हर साल लाखो अभ्यार्थी सिविल सेना सर्विस की UPSC परीक्षा देते हैं और IAS-IPS-IRS-IFS अफसर बनने के खवाब देखते हैं। कई लोगो का हर संभव प्रयास करने के बाद भी इस कठिन परीक्षा को पास करने का उनका सपना पूरा नहीं हो पता है।

कई अभ्यार्थी अपनी पूरी जवानी इस एग्जाम को निकालने में खपा देते हैं, परन्तु लास्ट अटेम्ट तक भी उनका एग्जाम नहीं क्रैक हो पता है। आज हम आपको एक ऐसी होशियार और सफल अभ्यार्थी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही इस कठिन परीक्षा को पास किया, बल्कि सफलता की नै मिसाल पेश की।

मात्र 23 साल की नव्या सिंगला (23 Year Old Navya Singla) ने यह कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही यूपीएससी के प्रयास में IAS अफसर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ (Chandigarh) की रहने वाली नव्या सिंगला ने साल 2016 में UPSC CSE की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में 102 रैंक लाकर इतिहास बना दिया।

नव्या (IAS Navya Singla) ने एक हिंदी अख़बार को बताया की इंसान में पहली बार जो जोश और जज्बा होता है, समय रहते धीरे धीरे वह कम होने लगता है। इसलिए उनका ऐसा मानना है कि पहले प्रयास में पाई गई सफलता का अपना अलग ही अहसास होता है। हमें नही जोश के साथ किसी भी काम को पहली बार में ही पूरा करने के बारे में सोचना चाहिए।

नव्या ने एक सामान्य छात्रा जैसे ही पढाई की

नव्या ने 12th तक की पढाई अपने शहर चंडीगढ़ में की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई और श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स आनर्स में स्नातक किया। फिर उन्होंने यूपीएससी करने का फैसला किया। ऐसे अपना लक्ष्य बनाकर वह पूरी तरह से तैयारी में जुट गई।

नव्या ने अपने सपने को पूरा करने के लिए ना केवल कोचिंग का सहारा लिया, जहां से भी जितना ज्ञान मिल सके, वहां हासिल किया। नव्या ने अख़बार को बताया की उनकी तैयारी में न्यूज पेपर का बहुत योगदान रहा है। यूपीएससी में कई बार न्यूज पेपर के आधार पर ही आपको अच्छे अंक प्राप्त हो जाते हैं।

IAS टॉपर नव्या सिंगला ने UPSC Exam के लिए Tips दिये

करंट अफेयर्स की जानकारी के लिए न्यूज पेपर से आपको काफी नॉलेज मिलता है। यूपीएससी की परीक्षा देने वाले सभी अभ्यार्थी इसे अपने जीवन का एक गिस्सा बना लें। आहे उन्होंने बताया कि हर किसी की अपनी जरूरतें होती के हिसाब से अपनी तैयारी करनी चाहिए। किसी दूसरे को देखकर तैयारी करना कई बार असफलता का कारण बनता है।

IAS अधिकारी नव्या सिंघला ने आंसर लिखने को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जब आपके द्वारा इकठ्ठा की गई जानकारी को सही वक़्त पर लिखा ही नहीं जायेगा, तो फिर उसका कोई मतलब नहीं बनता। इसलिए आंसर लिखने का अभ्यास करना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी कैंडिडेटस को अपने हिसाब से ही तैयारी करनी चाहिए और आंसर लिखने की प्रेक्टिस तो जरूर करनी चाहिए। जीवन में पॉजिटिव रहे और मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here