आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच इंग्लैंड और वेल्स के मैदान में खेले जा रहे। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम India को पराजय का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड से मैच में मिली पराजय के साथ टीम India का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा ही रह गया और टीम India का इस विश्व कप जीतने का सपना चूर चूर हो गया है।
World cup 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम India को जीत नही मिली और इस हार से इंडियन फेन्स बहुत दुखी हो गए है। टीम इंडिया की इस World Cup कप की में हर खिलाड़ी की प्रशंसा हो रही है। महेंद्र सिंह धौनी के सन्यास लेने की खबर भी जोरों पर है। सूत्रों की खवरो के मुताबिक अभी तक इंडियन कप्तान विराट कोहली और स्वंय महेंद्र सिंह धौनी ने इस बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं दी है।
मैच के बाद से यह आशंका जताई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले लेंगे।इसी बात को लेकर स्वर की कोयल कही जाने वाली लता मंगेशकर ने धौनी को लेकर एक ट्वीट किया है।
लता मंगेशकर ने कहा है की “नमस्कार एमएस धौनी जी, आजकल मैं सुन रही हूं कि आप सन्यास लेना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।” इस प्रकार ट्वीट करके लता मंगेशकर ने धौनी से रिटायरमेंट ना लेने की अपील की है।
Namaskar M S Dhoni ji.Aaj kal main sun rahi hun ke Aap retire hona chahte hain.Kripaya aap aisa mat sochiye.Desh ko aap ke khel ki zaroorat hai aur ye meri bhi request hai ki Retirement ka vichar bhi aap mann mein mat laayiye.@msdhoni
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
टीम India के कप्तान विराट कोहली से प्रश्न किया गया कि क्या धौनी ने उन्हें भविष्य की अपनी प्लानिंग के विषय मे कुछ जानकारी दी है, क्योंकि अब वेस्टइंडीज से मुकाबले के लिये जल्द ही टीम India का ऐलान किया जाएगा। इस बारे में इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने कहा, नहीं। उन्होंने अभी तक हमको कोई भी जानकारी नही दी है।
महेंद्र सिंह धौनी ने जब मैदान पर कदम रखा तब स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था और उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ साझेदारी करके एक वक्त टीम की जीत की उम्मीदें जगा दी थी, लेकिन रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद और फिर महेंद्र सिंह धौनी के रन आउट हो जाने के बाद सारी उम्मीदों में पानी फिर गया था। इसी के चलते मैच में हार का सामना करते हुए फाइनल में अपनी जगह नही बना पाए। टीम इंडिया 18 रन से हारते हुए फाइनल से बाहर हो गई।



