इस दुनिया के कुछ देशों के इन सुन्दर शहरों में जाकर रहेंगे, तो आपको 24 लाख रु मिलेंगे, गजब है यार

0
1858
Money Earning
If You will move to these cities, you can get paid to do it. Albinen in Switzerland is Offering 60,000 Dollars For People With Families To Move In.

Presentation Photo

Bhopal: भारत समेत अनेक देशों के लोग कहीं घूमने गिरने के लिए बहुत ही उतावले हो रहे हैं। महामारी और लॉक डाउन ने लोगों की आर्थिक स्थिति के के अलावा उन्हें घर में ही रहने के चलते बहुत बोर कर दिया है। लॉकडाउन से ऊबकर बहुत से लोग कहीं बाहर निकल कर कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं।

कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो नयी जगह जाकर नयी जिंदगी ही शुरू करना चाहते हों। ऐसे लोगों के ये सपने पूरे हो सकते हैं। आपको बता दें की कई देश और शहर ऐसे लोगों को फाइनेंशियल इंसेंटिव अर्थात पैसा देते हैं। ऐसे ही यूके (UK) की एक बीमा कंपनी विलियम रसेल द्वारा की गयी एक रिसर्च के मुताबिक कम आबादी, खराब होती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई जगहों पर प्रवासियों को ऑफर और सुविधाएं दी जा रही हैं।

Move and Get Paid

कुछ जगहों पर आपको बिजनेस शुरू करना होगा, तो कहीं घर बनाना होगा। मगर ऐसी जगहों का प्रशासनवहां की सरकारें प्रवासियों को बसने और काम करने के लिए मदत कर रही है। आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों और शहरों के बारे में बताने जा रहे है।

बेमिडजी, मिनेसोटा (अमेरिका)

यह USA (America) का एक खूबसूरत स्थान है। 14,000 की आबादी वाले बेमिडजी (Bemidji) शहर को रिमोट वर्कर्स (वर्क फ्रॉम होम काम करने वाले) की दरकार है। ऐसे में अगर आपको यहां अपना बिजनेस ज़माना है और सहायता पाना चाहते हैं, तो आपको मूविंग एक्सपेंस, फ्री को-वर्किंग ऑफिस के खर्च और कम्युनिटी कंसीर्ज प्रोग्राम तक का एक्सेस लेने के लिए 2,500 डॉलर (1,86,846 रु) की मदत दी जाएगी।

अगर आप USA के अन्य राज्य अलास्का में पूरे एक साल के लिए रहते हैं, तो आपको करीब 1600 डॉलर (1.19 लाख रु) दिए जाएंगे। ऐसे ही वरमंट की रिमोट वर्कर ग्रांट योजना के तहत 2 सालों में 10,000 डॉलर (7,47385 रुपये) प्रदान किये जाते हैं।

टुल्सा, ओक्लाहोमा (अमेरिका)

अमेरिका के राज्य ओक्लाहोमा का एक शहर टुल्सा है। टुल्सा शहर में रिमोट वर्कर्स की जरुरत है। यहां जाने पर सरकार द्वारा 10,000 डॉलर (7,47385 रुपये) की सहायता दी जाएगी। यह आपको फ्री डेस्क स्पेस और नेटवर्किंग इवेंट्स तक एक्सेस भी ऑफर कर रहा है। यहाँ वर्कर्स की बहुत ज्यादा जरुरत पढ़ रही है।

कैंडेला और कैलाब्रिया इटली

इटली (Italy) से तो भारत का बहुत पुराना नाता रहा है। भारत में कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी इटली से ही आई थी। इटली के कैंडेला (Candela Italy) और कैलाब्रिया (Calabria Italy) कुछ ऐसे स्थान हैं, जो यहां आके रहने के लिए आर्थिक और वित्तीय राशि दे रहे हैं।

कैंडेला में सिंगल व्यक्ति को 800 यूरो (69,090), कपल या शादी शुदा जोड़े को 1,200 यूरो (1,03,639 रु) और परिवारों को 2,000 यूरो (1,72,732 रु) ऑफर करता है। आपको यहां तीन वर्षों में 28,000 यूरो (24,18,975 रु) हासिल हो सकते है। कैलाब्रिया (Calabria) के लिए आवेदन करने के लिए 40 वर्ष से कम आयु का होना अनिवार्य है।

एल्बिनेन शहर स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड (Switzerland) को पूरी दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कहा जाता है। स्विट्जरलैंड के शहर एल्बिनेन की आबादी बढ़ाने के लिए एल्बिनेन 25,200 डॉलर (21,76,398 रु) दे रहा है। ये रकम 45 साल से कम उम्र के प्रवासियों को दिया जाएगा।

इस राशि पर एक शर्त भी है। आपको 10 साल इसी देश में रहना होगा। इसके अलावा आपको स्विट्ज़रलैंड का निवासी होना चाहिए या आपकी शादी किसी स्विस निवासी से होनी चाहिए। कई ऐसे भारतीय भी है, जिन्होंने स्विस निवासी से शादी कर ली है या करने वाले है। ऐसे में उनके पास एक ऑफर है।

पोंगा और ऑस्टुरियस शहर स्पेन

अगर आप फुटबॉल खेल को पसंद करते है, तो आप स्पेन (Spain) देश के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे। स्पेन के शहर, पोंगा (Ponga Spain), ऑस्टुरियस को फिर से आबादी वाला शहर बनाने के लिए परिवारों को बसाया जा रहा है और लोगो को बसाने में मदद करने के लिए 3,000 यूरो (2,59,137 रुपये) का ऑफर दिया जा रहा है।

इसके अलावा शहर में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अतिरिक्त 3,000 यूरो (2,59,137 रुपये) की की योजना ज़ारी की जा रही है। वहीं यहां का रुबिया शहर आपकी आय को बढ़ाने के लिए प्रति माह 100-150 यूरो (8,636 रु) की राशि प्रदान भी करेगा। आपको सभी नियम फॉलो करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here