
बड़े से लेकर बच्चे भी अपना टेलेंट दिखाने में पीछे नही है। बच्चों ने भी अपने टेलेंट से लोगो का दिल जीता है। हर कोई बच्चों को सपोर्ट करने के लिए आगे आते है। ऐसा ही कुछ 8 साल की बच्ची पूजा विश्नोई ने कर दिखाया जिसके लोग दीवाने हो गये है। बॉलीवुड के बादशाह से लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी उनको कामयाबी की शुभकामनाएं दी। शुभकामनाओ के साथ उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।
खेलों में बड़ी उपलब्धियों के कारण आज भारतीय युवा सर्वेश्रेष्ठ एथलीटों की बीच अपने नाम का परचम लहरा रहे है। उन्ही सर्वश्रेष्ठ में एक है पूजा विश्नोई उतनी छोटी उम्र में पूजा बिश्नोई युवा एथलीटों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है। जोधपुर के एक छोटे से गांव में रहती है पूजा।
💐💐Congratulations💐💐
पुजा विश्नोई ने विश्व रिकोर्ड बना समाज का नाम रोशन किया ….हमे उन पर गर्व है …. pic.twitter.com/dFrdKBcEUj— PRAVEEN BISHNOI (@PRAVEEN03095049) July 23, 2018
पूजा ने अंडर-10 एज कैटगरी में महज 12:50 मिनट में 3 किमी की दूरी तय करते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। मौजूदा समय में पूजा को विराट कोहली फाउंडेशन की ओर से सहायता राशि मिल रही है। फाउंडेशन प्रशिक्षण, यात्रा, पोषण आदि के अपने के लिए सहायता राशि प्रदान करती है। पूजा अपने मामा और कोच श्रवण बुड़िया को अपनी प्रेरणा मानती है।
✍एक बार #विश्नोई_समाज की #बेटी ने किया नाम रोशन! भारतीय क्रिकेट टीम के #कप्तान #विराट_कोहली व #अभिनेता #अमिताभ_बच्चन_जी से सीधी मुलाकात!
नाम – #पूजा_विश्नोई
गृह जिला – #जोधपुर
सपना – ओलंपिक में #स्वर्ण_पदक जीतना😎
इस #बेटी के लिए #विश्नोई समाज की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं💐🙏 pic.twitter.com/zxBXtOzk6p— Manish Bola Bhawad (@ManishV92867175) October 6, 2019
पूजा के बारे में किस को यकीन नही होता है कि उन्होंने इतने कम समय मे एक विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। 8 साल की उम्र में पूजा ने सिक्स-पैक एब्स बना लिए हैं। पूजा ऐसा करने वाली एशिया की पहली और सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है। इसके लिए उन्होंने 4 साल की उम्र से ही अभ्यास करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने ने इसके लिए बहुत मेहनत की है।
नहाडिया की पूजा विश्नोई ने एमेच्योर एथीलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा गत माह नागपुर में संपन्न वेस्ट जोन जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान गोलाफेक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। pic.twitter.com/f5T1BBaD8R
— Collector Harda (@DHarda) March 9, 2018
लोग 3 बजे रातो को गहरी नींद लिया करते है, तब पूजा अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देती थी। अपना अभ्यास को समाप्त कर वह 7 बजे स्कूल जाती है, वहीं स्कूल से आने के बाद रनिंग की भी प्रैक्टिस करती है। जहां 8 साल के बच्चे नए-नए खेल खेलने में बिजी रहते हैं लेकिन पूजा उन सबसे हटकर है उनके अंदर रनिंग का जुनून और सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए दिन-रात एक कर रही है।
एक 7 साल की बच्ची का 10 साल के लड़कों से खुली
चुनौती । फिर भी कोई हिंदुस्तान का कोई भी लड़का आगे नही आ रहा हैं । अगर अच्छा सपोर्ट मिला तो दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी ये बच्ची।
नाम:- पूजा विश्नोई
चुनौती:- 10साल 10km कोई भी लड़का से विश्व मे हारने की ।
पढ़ने में भी 1st रैंक pic.twitter.com/CykBSCtl6l— Ram jeevan Bishnoi (@BTFBISHNOI) May 8, 2018
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पूजा के बारे में बताते है की “एक छोटे से गांव से आने वाली लड़की के लिए ये एक सपने के सच होने जैसा लगता है और सच्ची मेहनत करके ही पूजा यहां तक पहुंची है।” हम सबको इतनी कम उम्र की बच्ची पर गर्व होना चाहिए। सभी के लिए प्रेरणा का मार्ग बन गई है पूजा।



