IPL 13वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जाने कितने करोड़ में खरीदा।

0
349

IPL के इतिहास में हर साल सबसे मोटी रकम में बिकने वाले खिलाड़ियो में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। IPL T20 का खुमार तो लोगो के सर चढ़कर बोलता है। हर कोई IPL का दीवाना है। दुनिया की सबसे महंगी T-20 IPL का इतिहास एक दशक से भी ज्यादा पुराना हो गया है। लेकिन अब भी लोगो मे वही जोश देखने को मिलता है।

अब तक IPL के 12 सीजन खेले जा चुके हैं। गुरुवार 19 दिसंबर को 13वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों का चयन हो गया है। IPL के 13वें सीजन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है। KKR ने कोलकाता में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साढ़े 15 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

पेट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस से पहले इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने लाव 2017 में साढ़े 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL में अब पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। वे IPL के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मंहगे खिलाड़ी के इतिहास में सबसे पहला नाम भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का आता है।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। युवराज को साल 2015 में 16 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा था। इससे पहले 2014 में भी युवराज सिंह ने सबसे मंहगे खिलाड़ी का ताज पहना था। साल 2014 में उन पर 14 करोड़ की बोली लगी थी।

IPL के सबसे पहले सीजन में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी थे। सबसे पहले IPL में भारत के ही खिलाड़ी की बोली सबसे अधिक रही उसमे नाम शामिल था महेंद्र सिंह धोनी। उन्हें CSK ने 6 करोड़ रुपये में साल 2008 में खरीदा था। IPL 2008 में महेंद्र सिंह धौनी भारत से 6 करोड़ रुपये में खरीदे गए।


IPL 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन इंग्लैंड जे खिलाड़ी 7.35-7.35 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2010 में शेन बांड न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 5.33 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2012 में रवींद्र जडेजा भारत के खिलाड़ी 9.72 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

IPL 2014 में युवराज सिंह भारत के खिलाड़ी 14 करोड़ रुपये में ख़रीदे गए। IPL 2015 में युवराज सिंह भारत के खिलाड़ी 16 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2016 में शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 9.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

IPL 2017 में बेन स्टोक्स इंग्लैंड के खिलाड़ी 14.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2018 में बेन स्टोक्स इंग्लैंड के खिलाड़ी 12.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती भारत के खिलाड़ी 8.4-8.4 करोड़ रुपये में खरीदे गए। IPL 2020 में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 15.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए। सबसे मोटी रकम में इन सब खिलाड़ियो ने धमाल मचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here