रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा राफेल का अर्थ होता है आंधी, बढ़ाएगा हिंदुस्तान की शक्ति।

0
584

राफेल लेने फ्रांस गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के दिन भारत को राफेल मिल गया है। राफेल से भारत की शक्ति बढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि राफेल का अर्थ आंधी होता है। ये पल हमारी सेनाओं के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है।

उन्होंने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की रक्षा प्रणाली को शक्तिशाली किया। मैं उनका नमन करता हूं। उन्होंने बताया कि मैं फ्रांस का शुक्रगुजार हूं कि वो केवल रक्षा ही नहीं अन्य मुद्दों में भी भारत का साथ देकर उसके साथ खड़ा है।

फाइटर जेट रफाल कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ANI ने भारत को मिलने वाले राफेल की फोटो जारी की थी। म‍िसाइल कंपनी MBDA के मुताबिक, राफेल में दो ऐसी म‍िसाइलें लगी हैं, ज‍िसकी वजह से भारत हवाई हमले में दुन‍िया में शक्तिशाली साब‍ित हो सकता है।

राफेल में मेटेओर और स्कैल्प दो ऐसी म‍िसाइल लगी हैं जो भारतीय एयरफोर्स के ल‍िए गेमचेंजर सिद्ध होंगी। स्कैल्प लॉन्ग रेंज की ज‍िसके रहते राफेल को दुश्मन के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। स्कैल्प मिसाइल लंबी दूरी तक दुश्मन को मार गिराने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे Operation के लिए ही बनी है।

600 Km तक मार करने वाली 1300 Kg वजनी स्कैल्प से राफेल राजस्थान से ही पाकिस्तान के करांची जैसे दूसरे बड़े शहर को निशाना बनाकर उसे ध्वस्त कर सकता है। इसमें 100 Km तक मार करने वाली दूसरी मिसाइलें भी लगाई गई हैं।

मिटिऑर मिसाइल हवा में ही रहे हमले को रोकती है। यह बियॉन्ड विजुअल रेंज की सबसे मारक मिसाइल है। इस म‍िसाइल को MBDA ने इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और स्वीडन की मांग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है।

मिटिऑर एडवांस रडार गाइडेड म‍िसाइल है। यह क‍िसी भी प्रकार के मौसम में मिसाइलों और व‍िमानों को ध्वस्त कर सकती है। सबसे खास बात यह कि राफेल का रडार दुश्मन के रडार को भी मार गिराने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here