महिला ने IIT की जगह व्यापार को चुना और आज बिज़नेस वुमन बनके 150 लोगों को रोजगार दे रही है

0
560
Rashi Aggarrwal
Entrepreneur Rashi Aggarrwal startup gives emolyement to others. Rashi Agarwal Encouraging more women investors.

Surat: हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए उनकी बेहतरी के बारे में सोचते हैं। कुछ माता-पिता सोचते हैं कि उनका बच्चा उन्हीं की तरह किसी अच्छी लाइन में नौकरी करें और अपना जीवन अच्छी तरह व्यतीत करें और कुछ माता पिता ऐसे होते हैं, जो खेती किसानी और मजदूरी करते हैं और अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर सोचते हैं कि उनका बच्चा कुछ अच्छा कर सके।

बच्चे भी कोशिश करते हैं कि वह उनके माता-पिता के सपनों को पूरा कर सकें परंतु कभी-कभी चीज व्यक्ति के विपरीत होती हैं, कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिन्हें नौकरी में नहीं बल्कि व्यापार में सफलता मिलती है और कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो व्यापार में नहीं नौकरी में सफलता मिलती है।

सभी का अपना अपना नजरिया होता है अपने अपने शौक होते हैं। अक्सर लोग वही सफल होते हैं, जो अपने शौक और अपने इंटरेस्ट पर काम करते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से हम एक ऐसे युवती की बात करेंगे जिसने आईआईटी की नौकरी (IIT Job) को ना चुनते हुए व्यापार को चुना और एक सफल उद्यमी बनी।

गुजरात की राशि अग्रवाल

हम बात कर रहे हैं गुजरात की राशि अग्रवाल (Rashi Agarwal) की जो एक सफल उद्यमी (Successful Business Woman) है। वे एक प्लानर की तरह काम करती है। उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ा लिखा कर अच्छी नौकरी करने का सपना देखा था, परंतु इसके विपरीत राशि व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ी इतना ही नहीं, उन्होंने इस क्षेत्र में सफलता भी पाई आज से 150 लोगों को रोजगार देकर व्यापार कर रही हैं।

सभी माता-पिता की तरह उनके माता-पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी करें, परंतु राशि ने अपना लक्ष्य कहीं और निर्धारित किया हुआ था। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र से ही अपने लक्ष्य की तरफ काम करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने आर्किटेक्चर में डिग्री की हुई है, इसके बाद उन्होंने अपने सपनों के व्यापार को प्रारंभ किया।

शुरू किया पर्यावरण के अनुकूल व्यापार

राशि कहती है कि उन्होंने पर्यावरण और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए अपना व्यापार प्रारंभ किया है। वह कहती है कि एक प्लानर किसी बुकलेट की तरह होता है, जो प्लान को अच्छी तरह से एग्जीक्यूट होने के लिए तैयार किया जाता है और बाजारों में यह अलग-अलग मूल्यों में विक्रय किया जाता है।

राशि (Rashi Aggarrwal) बताती हैं उन्होंने अपने कारोबार की शुरुआत एक स्टेशनरी से की जिसका नाम रोहाणी रंग है। इस दुकान पर वे अपने द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचती है, साथ ही सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर भी अपने उत्पादों को अन्य लोगों से शेयर करती है और अपने व्यापार को प्रमोट करती है।

इंस्टाग्राम में भी है हजारों में फॉलोअर्स

राशि कहती है कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करती हैं और लोगों को अपने व्यापार से अवगत कराती हैं, 39 हजार के लगभग उनके फॉलोर्स हैं, जो उनके उत्पादों को पसंद करते हैं।

राशि कहती है कि शुरुआत में उनके कारोबार को लोगों ने उनका शौक कहा परंतु उन्हें पता था कि उनका यह कारोबार शौक नहीं बल्कि उनका जुनून है। वे कहती हैं कि जब उन्होंने गांव वासियों की कलाकारी को लोगों के साथ शेयर किया तो लोगों को उनका कारोबार काफी पसंद आया और लोगों ने उनकी काफी वाहवाही भी की।

प्लानर्स के साथ अन्य उत्पादों का भी होता है निर्माण

राशि के इस काम को देख जनता काफी खुश है, क्योंकि राशि ने न केवल पर्यावरण को ध्यान में रखा, बल्कि गरीब ग्राम वासियों को रोजगार दिया। जिससे आज उनके घर में अच्छी तरह से चूल्हा चौका चल रहा है।

राशि ने करीब 150 लोगों को रोजगार दिया है, जो आज इस काम से पैसा कमा कर अपना घर परिवार चला रहे हैं। राशि बताती है कि वे प्लानर्स के साथ-साथ दस्तकारी डायरी, कैलेंडर, यात्रा पत्रिकाएं, मैग और नोटबुक जैसी चीजों का भी निर्माण करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here