यूटूबर ने Youtube पर 50 लाख की ऑडी कार खरीदकर गाय के तबेले में खड़ी कर दी, फोटोस वायरल हुई

0
1589
Harsh Rajput
Youtuber Harsh Rajput bought Audi Car worth RS 50 lakhs and parked in cow stable. YouTuber Harsh Rajput's Audi car viral photo.

Aurangabad: सोशल मीडिया एक इतना बड़ा प्लेटफार्म है, जहां पूरी दुनिया के लोग आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसे कमाने का तरीका ढूंढ लिया है जिससे आज वह घर बैठे बैठे लाखों रुपए कमा रहे हैं।

यदि व्यक्ति इंटरनेट और मोबाइल का सही इस्तेमाल करें, तो वह घर बैठे-बैठे दिन का हजारों रुपए कमा सकता है। शर्त केवल यह है कि लोगों को मोबाइल और इंटरनेट का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। जब पूरा विश्व महामारी की चपेट में था उस वक्त लाखों लोगों ने इसे सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को संवारा है।

लॉकडाउन में लोगों का व्यापार और उनका काम पूरी तरह ठप हो गया था उस समय सोशल मीडिया (Social Media) को लोगों ने हथियार बनाकर खुद को आर्थिक मजबूती दी। सोशल मीडिया का यूट्यूब (Youtube) प्लेटफार्म ज्ञान के मामले में और पैसे कमाने के मामले में सबसे आगे हैं। इस प्लेटफार्म के माध्यम से लाखों लोग अच्छे और सफल यूट्यूबर (Successful Youtuber) बने।

यूट्यूब के उपयोग

सोशल मीडिया का यूट्यूब प्लेटफार्म सबसे बड़ा लोगो का कभी बड़ा नेटवर्क है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को ज्ञानवर्धक बातें बताते हैं। यूट्यूब के माध्यम से काफी सारे विद्यार्थी पढ़ाई कर अपनी मंजिल को हासिल करते हैं। जो विद्यार्थी बाहर जाकर महंगी-महंगी कोचिंग में पढ़ना अफोर्ड नहीं कर पाते उन छात्रों के लिए यह प्लेटफार्म काफी उपयोगी साबित होता है।

इसके अलावा यूट्यूब के माध्यम से लोगों को पैसे कमाने का भी मौका मिलता है। कुछ लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए मंच की तलाश करते हैं यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो टैलेंट को मंच देता है और पूरी दुनिया को ऑडिशन बनाता है।

यूट्यूब राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खबरों को वायरल करता है, जिससे हमें देश से बाहर विदेशों की भी खबर मिलते रहती है। यूट्यूब में काफी सारे लोग हैं जो अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं और लाखों रुपए कमाते हैं। आज हम एक ऐसे ही पर्सनालिटी की बात करेंगे जो अपनी खबरों के लिए मशहूर है।

यूट्यूब के माध्यम से ढेर सारे लोग कमा रहे हैं लाखों रुपए

वैसे तो यूट्यूब में लाखों यूट्यूबर है जो टैलेंट का प्रदर्शन करके पैसे कमा रहे हैं परंतु इन्हीं में से एक यूट्यूबर ऐसा है, जो अपनी न्यूज़ और बुलंद मिजाज के कारण यूट्यूब में प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर हर्ष राजपूत की। जिनका धाकड़ न्यूज़ (Dhakad News) चैनल के नाम से यूट्यूब अकाउंट है।

हर्ष राजपूत (Harsh Rajput) अपने चैनल में रिपोर्टिंग करते हैं जहां वे खुलासे करते हैं, कभी भी स्कूलों में जाकर कर्मचारियों की पोल खोलते हैं, तो कभी भ्रष्ट नेताओं की पिटाई कर देते हैं।

हर्ष राजपूत न्यूज़ की शार्ट वीडियोस बनाते हैं और उन्हें अपने चैनल पर पोस्ट करते हैं। हर्ष राजपूत कभी मास्क में नजर आते हैं, तो कभी बिना मास्क के, परंतु उनकी वीडियो काफी मजेदार और ज्ञानवर्धक होती है। वह कभी-कभी फनी रिपोर्टिंग भी करते हैं जिसे लोग काफी पसंद करते है।

यूट्यूबर हर्ष राजपूत

बिहार राज्य के हर्ष राजपूत धाकड़ न्यूज़ चैनल के मालिक है, जो यूट्यूब पर काफी फेमस है। वह अपने रिपोर्टिंग के तरीके के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में हर्ष राजपूत काफी फेमस हो रहे हैं, वह इसलिए क्योंकि उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से लाखों रुपए कमाए और 5000000 रुपए की ऑडी (Audi Car) खरीदी।

Harsh Rajput Youtube
Photo Credits: Harsh Rajput on Instagram (harshrajputin)

उस ऑडी को गाय के तबेले (Cow stable) में जाकर खड़ी कर दी। सोशल मीडिया में हर्ष की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग बढ़िया-बढ़िया कमेंट कर रहे हैं। हर्ष राजपूत एक सफल और प्रसिद्ध यूट्यूबर है। उनके चैनल को करीब 3.4M लोग सब्सक्राइब किया है।

लोगों ने की हर्ष की सफलता की तारीफ

बताया जा रहा है कि हर्ष राजपूत बिहार (Bihar) राज्य के अंतर्गत आने वाला औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के जासोइया गांव के निवासी है। लॉकडाउन के वक्त जब लोग बेरोजगार हो गए थे, उस वक्त हर्ष ने सोशल मीडिया को और शॉर्ट वीडियोस को अपना रोजगार का साधन बनाया।

उन्होंने इस क्षेत्र में काफी मेहनत की और आज वे सफल यूट्यूबर बन गए हैं। हर्ष की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है वह अपनी वीडियोस में गालियों का भी इस्तेमाल करते हैं, परंतु उनकी बातें न्यायिक होती है।

हर्ष ने काफी लोगों का मन भी जीता है और उन्होंने नाम और शोहरत के साथ दौलत भी कमाई है। हर्ष के फैन उनकी मेहनत की काफी तारीफ करते हैं और उन्हें अपने काम में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here