
Bhopal: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन ढेरों फोटोस और वीडियोस वायरल होती है, कुछ वीडियोस मस्ती मजाक के लिए तो कुछ दिल छू लेने वाली होती। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में अब लोग अपने हैप्पी और सेड मुमेंट को लोगों के साथ शेयर करते हैं। कुछ लोग अपनी सफलताओं को भी लोगों के साथ साझा करते हैं और अपनी खुशियों को और बढ़ाते हैं।
ऐसा सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटी जो पहली बार विमान उड़ाने जा रही है। सबसे पहले अपने पिता का आशीर्वाद लेती है उसके बाद वह विमान उड़ आती है। हर माता-पिता के लिए यह पल काफी भावुक कर देने वाला होता है। सभी माता-पिता के बच्चे अपनी आंखों में कुछ कर दिखाने का सपना लेकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

कुछ लोग अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने के लिए तो कुछ लोग अपने माता पिता को सुख सुविधा देने के लिए मेहनत करते हैं। और सभी के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा दिन दुगना रात चौगुना तरक्की करें।
सोशल मीडिया की वायरल वीडियो
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट flight_krutadnya में एक वीडियो (Pilot daughter touches her father feet before flying video) काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक बेटी जो पायलट के प्रशिक्षण के पश्चात पहली बार फ्लाइट उड़ाने जा रही है। वह बेटी सबसे पहले कैमरा के सामने हाथो को हिलाते हुए हाय करती है।
उसके बाद पहली सीट पर बैठे उसके पिता के पास जाकर सबसे पहले उनके पैर छूती है और उनके गले लग जाती हैं। उस वक्त उस बेटी के आंखों में आंसू थे वह भी खुशी के। उसके पिता खुशी खुशी अपनी बेटी को आशीर्वाद देते है। यह पल उस पायलट युवती के साथ उसके परिवार के लिए भी काफी हर्ष पूर्ण था। उसके पिता वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं, साथ में युवती भी अपनी कामयाबी से काफी खुश।
फ्लाइट में पिता को बिठाकर पहली बार उड़ान भरी
जानकारी के अनुसार महिला पायलट (Female Pilot) ने अपनी ट्रेनिंग के पश्चात पहली बार फ्लाइट उड़ाई। जिसमें उसने सबसे पहले अपने पिता (Father) को फ्लाइट में बैठाकर शेर कराई। पिता और बेटी की इस मूवमेंट को देख काफी लोग भावुक हो गए और काफी लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया साथ में अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इस वीडियो को अभी तक 7.8 मिलीयन लोगो ने देख लिया है। लोगों को यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
इस वीडियो से पहले हुआ था एक और वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस वीडियो से पहले भी एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था, जिसमें एक कैप्टन पिता जिन्होंने 43 वर्ष की उम्र तक पायलट के पद पर कार्यरत रहे। उसके बाद जब वह रिटायर हुए तो उनकी बेटी ने उन्हें एक भावुक कर देने वाले भाषण के साथ विदा किया।
Pilot Daughrer Touches Father's Feet Before Takeoff, Social Media users like very much.
The video shows a pilot touching the feet of her father and hugging him before the flight takeoff
Credits: Instagram pic.twitter.com/sO4XAbX5Ns— sanatanpath (@sanatanpath) January 21, 2023
कैप्टन सीके व्यास कुछ समय पूर्व हिमालयपुत्र एविएशन लिमिटेड, दिल्ली के साथ एक हेलिकॉप्टर पायलट के पर से रिटायर हुए। इसमें सबसे खास बात यह थी कि यह पायलट काफी लकी है, क्योंकि इनकी बेटी जो खुद एक पायलट है उन्होंने ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ इमोस्नल कर देने वाला भाषण प्रस्तुत किया। जिससे फ्लाइट पर बैठे पैसेंजर भी भावुक हो गए।
उड़ते विमान में दी खास स्पीच
कैप्टन सीके व्यास के रिटायरमेंट के शुभ अवसर पर उनकी छोटी बेटी जिसका नाम कप्तान चानू व्यास है, ने उड़ते विमान में अपने रिटायर्ड पिता के लिए एक स्पीच पेश की। जिसमें उन्होंने अपने पिता के काम के बारे ने कुछ खास जानकारी दी।
Pilot daughter flying her dad His Happy Tears, Blessings before we take off video credits: Instagram pic.twitter.com/8NeLxe3AO0
— sanatanpath (@sanatanpath) January 21, 2023
चानू इंडिगो में प्रथम अधिकारी हैं और वह रायपुर से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली फ्लाइट को उड़ा रही थीं। इत्तेफाक से उसी दिन इसी फ्लाइट में उनके पिता कैप्टन सीके व्यास भी यात्रा कर रहे थे।
चानू ने अपनी स्पीच को बहुत खास और भावनात्मक तरीके से प्रारंभ किया। स्पीच के खत्म होते ही पूरी फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट का शोर मच गया काफी लोग उनकी स्पीच से भावुक भी हो गए।



