सचिन तेंदुलकर की सादगी, अपने परिवार संग चूल्हा सुलगा कर खाना बनाकर जमकर इंजॉय कर रहे हैं

0
878
Sachin Tendunkar Chula
Sachin Tendulkar Relishes Food Cooked on Chulha with family. Sachin tendulkar cooked food on clay stove with daughter sara.

Mumbai: इंडियन टीम के कप्तान रह चुके सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendunkar) क्रिकेट की दुनिया के ईश्वर कहे जाते है। सचिन तेंदुलकर अपने समय वो धमाकेदार मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज रहे है। जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से स्टेडियम को हिला कर रखा था। साथ ही ढेरों रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दी है जिस वजह से लोग सचिन तेंदुलकर को बेस्ट क्रिकेटर के नजरिए से देखते हैं।

सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी इतनी धारदार थी कि जब वह क्रीज पर होते थे, तो दुनिया के सबसे बेहतरीन बॉलर भी अपनी लाइन और लेंथ भूल जाते थे, ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर माने जाने वाले शेन वार्न ने भी कहा था कि उन्हें सपने में सचिन तेंदुलकर दिखाई देते हैं, जो उनकी बॉल्स पर सिक्स मार रहे हैं।

हम भारतीयों को सचिन तेंदुलकर के होने पर असीम गर्व है। सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज बल्कि वह छह बॉल पर छह अलग-अलग तरह की गेंद डालने में भी माहिर थे। कई बार टीम में जरूरत पड़ने पर उन्होंने प्रतिद्वंदी टीम के विकेट गिराने में भारतीय टीम की मदद की है।

दुनिया भर में है नाम

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बेहतरीन खेल के प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर का नाम है। वर्तमान समय में उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया उनके संन्यास लेने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा निराश दिखाई पड़े थे, परंतु कभी-कभी उनकी झलकियां दे दुनिया भर में रह रहे लोगों के चेहरों पर एक खुशियां आ जाती है, अपने फैंस के लिए तेंदुलकर भी अपना सरल प्रदर्शन करते हैं।

आपको बता दें हाल ही में उन्होंने अपना 50 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी फैमिली के साथ एक अलग ही तरीके से जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। आइए जाने सचिन तेंदुलकर के 50 वें जन्मदिन के बारे में।

बेस्ट क्रिकेटर के साथ-साथ बेहद अच्छे फैमिली मेन है सचिन तेंदुलकर

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की खास बात यह है कि उन्होंने कभी अपने नेम फेम के कारण घमंड नही दिखाया। उन्होंने शुरू से ही सादगी भरा जीवन जिया है और आज भी है सादगी से रहते हैं साथ ही अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करते हैं।

सचिन तेंदुलकर के अंदर एक और गुण है, जो उन्हें और भी ज्यादा खास बनाता है। वह एक बहुत ही अच्छे फैमिली मैन भी हैं। वे अपने परिवार के हर एक सदस्य के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से हमेशा कुछ टाइम निकालते हैं। हम कह सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर एक अच्छे पिता पति और बेटे हैं। इस बात की झलकियां आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को उन्होंने अपना 50 पर जन्मदिन मनाया है। वे अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन को कुछ अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

देसी अंदाज में किया बर्थडे सेलिब्रेशन

अक्सर बड़े लोगों को बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों में जन्मदिन सेलेव्रेट करते है। सचिन तेंदुलकर की चाहते तो किसी बड़े फाइव स्टार होटल में अपना 50 वा जन्मदिन मना सकते थे, परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि उन्होंने अपने परिवार के साथ देसी अंदाज में अपना 50 वा जन्मदिन मनाया।

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों से पता चलता है कि सचिन तेंदुलकर ने अपना जन्मदिन किसी गांव में मनाया है क्योंकि चारों तरफ एकदम देसी लुक दिखाई पड़ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर उनकी पत्नी और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने मिलकर चूल्हे (Chulha Stove) में आग जलाई और उस पर खाना पकाया। जन्मदिन के 10 दिन के बाद अपने जन्मदिन की तस्वीरें सचिन तेंदुलकर के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जन्मदिन के 10 दिन बाद जैसे ही सचिन तेंदुलकर ने अपनी जन्मदिन की तस्वीरें ट्विटर अकाउंट पर डाली वैसे ही उनके फैंस ने इन तस्वीरों को जमकर वायरल की। लोग इन तस्वीरों को देख कर खूब प्यार बरसा रहे हैं, साथ ही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को अपने पिता का हाथ बटाते हुए देख लोग जमकर तारीफ है कर रहे हैं।

इन वायरल तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने बच्चों को भी इसी प्रकार के संस्कार दिए हैं। सचिन तेंदुलकर की क्वालिटी उनके सादगी भरे जीवन से ही दिखाई पड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here