
Photo Credit: Indiatimes
Kolkata: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह किसी की मदद कर सके। आज के समय में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने दाएं बाएं क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है इससे कोई मतलब नहीं उन्हें केवल अपने और अपने काम से मतलब होता है।
दोस्तों पुलिस विभाग अपने भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के बीच काफी बदनाम है। लोग बहुत जल्दी पुलिस विभाग के लोगों पर भरोसा नहीं कर पाते क्योंकि उन्होंने अपने भ्रष्टाचार के कारण लोगों के बीच अपनी पहचान खराब कर ली है। देश और जनता की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए खाकी वर्दी वाले जवानों से आज जनता डरती है।
पुलिस प्रशासन का हर आदमी भ्रष्टाचारी नहीं होता कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वाकई में समाज में सेवा करने के लिए बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर काफी सारी खबरें ऐसी है, जो पुलिस विभाग के लोगों को एक अच्छा और मददगार विभाग साबित कर रही है। एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिस वाले ने स्कूली छात्रा को समय पर परीक्षा सेंटर तक पहुंचाया।
जाने मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला कोलकाता (Kolkata) का है। जहां एक लड़की स्कूल ड्रेस में परीक्षा के लिए घर से निकली और अपने मार्ग से भटक गई। उस छात्रा की परीक्षा थी और उसका समय निकाला जा रहा था जिस वजह से वह काफी घबरा गई और घबरा कर रोने लगी।
तभी एक पुलिस वाले ने उस लड़की की मदद की लड़की ने उसे बताया कि वह अपने मार्ग से भटक (Girl missed her exam center route) गई है और उसका एग्जाम है, तब पुलिस वाले ने उसे मार्ग प्रशस्त किया साथ ही उसे अपनी गाड़ी में बिठा कर समय पर परीक्षा हॉल पहुंचाया। यह बात कोलकाता पुलिस के द्वारा अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसमें जनता का भरोसा वे जीत सके।
लड़की ने किया पुलिस का धन्यवाद
बताया जा रहा है कि जब लड़की समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच गई। तो उसका चेहरा खुशी से चमकने लगा। यदि वह समय पर परीक्षा देने नहीं पहुंच पाती तो उसका पूरा साल खराब हो जाता। वह उस पुलिस वाले के कारण समय पर पहुंच पाए इसीलिए उसने कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का धन्यवाद किया।
लड़की कहती है कि यदि पुलिस अंकल समय पर नहीं आते तो आज वह परीक्षा नहीं दे पाती। ऐसी ढेरों कहानियां है जिसमें पुलिस वाले लोगों की मदद करते हुए नजर आए। समाज में कुछ ऐसे भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोर पुलिस वाले हैं जो पूरे विभाग का नाम खराब करते हैं।
इसी प्रकार है अन्य लोगो की भी की मदद
सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होती हैं जिनमें से एक खबर यह भी है कि एक पुलिस वाला (Policewala) अपनी ड्यूटी के बाद फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों को शिक्षित कर उन बच्चो के भविष्य को संवारने की कोशिश कर रहे हैं। उस पुलिस वाले का कहना है कि शिक्षा ही वह हथियार है, जो बच्चों को अपने जीवन को सवारने का मौका देती है।

आज फुटपाथ पर रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगने या छोटा-मोटा काम करने पर मजबूर है। यदि यही बच्चे शिक्षित हो जाए तो देश की तस्वीर बदल सकती है। इसीलिए उन्होंने इसकी पहल की और वे उन बच्चों को शिक्षित करते हैं जो स्कूल जाने में असमर्थ हैं।
कर्मचारी की बेटी की शादी में पहुंचे पुलिस अधिकारी
समाज में पुलिस वालों ने जिस तरह अपना नाम खराब किया है, उसी प्रकार लोग इस नाम को सुधारने में काफी प्रयास कर रहे हैं। यह मामला राजस्थान का है जहां पर अपने ही विभाग के सफाई कर्मी की बेटी की शादी में शिरकत करके अपने डिपार्टमेंट के साथ-साथ उस कर्मचारी की बेटी की शादी की शान को भी बढ़ाया।
दोस्तों आज समाज को ऐसे ही अधिकारियों की जरूरत है, जो समाज और देश की सेवा के लिए कार्य करें ना कि भ्रष्टाचार के लिए यदि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, तो हर व्यक्ति का जीवन एक सुलझा हुआ जीवन होगा।



