1985 का होटल बिल वायरल हुआ, 35 साल पहले के शाही पनीर और दाल मखनी की कीमत चकित करेगी

0
471375
Old restaurant bill
Old restaurant bill from 1985 went viral, Netizens can’t believe how low the food prices are. Shahi Paneer at Rs 8, Dal Makhani at Rs 5.

Delhi: दादी नानी के समय में आज की तरह रेस्टोरेंट और होटलों का खाना खाने का चलन नहीं था, पहले के समय में तो लोग दादी नानी या मम्मी के हाथ का खाना काफी पसंद करते थे, परंतु आज का समय है होटल और रेस्टोरेंट का।

काफी सारी महिलाएं तो ऐसी भी हैं जिन्हें खाना बनाना आता ही नहीं है और वह खाना बनाने में दिलचस्पी भी नहीं लेती यही कारण है कि होटलों और रेस्टोरेंट (Restaurant) के नाम दिन-ब-दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि 37 साल पहले की दाल मखनी की कीमत और वर्तमान की दाल मखनी की कीमत क्या है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर 1985 का बिल वायरल (1985 Bill Viral) हो रहा है। उस बिल में 37 साल पुरानी शाही पनीर और दाल मखनी के दाम लिखे हुए हैं। उसको देख कर काफी लोग चकराए हुए हैं।

वह सोचते हैं आज के समय में 1-2 रुपये में तो कुछ मिलता ही नहीं है, परंतु उस समय का खाना इस समय के खाने से काफी ज्यादा सस्ता है। कुछ लोगों ने तो आज के समय के बिल को उठाकर उस समय के बिल से कंपेयर करना भी शुरू कर दिया था।

वर्ष 1985 का बिल हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वर्ष 1985 का बिल काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बिल में लिखी खाने की कीमत को देखकर काफी गपशप कर रहे हैं। आज का समय हो या पुराना समय लोग यही सोचते हैं कि किफायती दाम में ताजा और पोषक तत्व से भरा हुआ भोजन (Food) उन्हें मिल सके।

लोग जब भी होटल में जाते हैं, तो ताजा और सस्ता खाना ही खाना पसंद करते थे। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही बिल की तस्वीर मैं आप देख सकते हैं कि लोग कितने किफायती दाम में खाना खाते थे वह भी भरपेट। आप बिल में उन रेसिपी के पैसे देख सकते हैं।

जाने वर्ष 1985 का बेल के रेट

आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया में हो रहा वायरल रेस्टोरेंट का बिल पीले रंग का है, जिसमें रेसिपी के सामने उनका पैसा लिखा हुआ है। वर्ष 1995 के बिल में जिस व्यक्ति ने खाने का आर्डर किया था। उसने शाही पनीर दाल मखनी रोटी पापड़ और रायता ऑर्डर किया था।

रेट लिस्ट भी उस बिल में दर्ज है आप देख सकते हैं कि उस समय दाल मखनी, सलाद, पापड़ रोटी और रायते के मात्र 5 रुपये लिए हैं और शाही पनीर (Shahi Paneer) के 8 रुपये। आप सोच सकते हैं कि उस वक्त कितना सस्ता समय था आज के समय में तो 5 रुपये की एक रोटी भी नहीं मिलती।

खाने का टोटल बिल मात्र 26 से 30 रुपये का है

इस बिल की रेट लिस्ट में अब देख सकते हैं कि रोटी मात्र 70 पैसे में मिल रही है, जबकि आज के समय में एक रोटी की कीमत अच्छे होटल में 15 से 20 रुपये होती है। टोटल लगभग 26 से 30 रुपये का होगा, इससे ज्यादा का नहीं हो सकता।

खास बात यह है कि इस बिल में सर्विस टैक्स भी जुड़ा है जो यह दर्शाता है कि यह होटल काफी प्रसिद्ध होटल है। लोग यह बिल देखकर सोच में पड़ गए कि उस समय का खाना कितने कम कीमत में मिल जाता था और आज का समय है कि 5-10 रुपये कोई अहमियत ही नहीं रह गई है।

पुराने बिल को आज के बिल से तोला गया

जैसे ही 1985 का यह बिल वायरल होना शुरू हुआ वैसे ही लोगों ने इस बिल को आज के बिल से तुलना शुरू कर दिया। लोग कहने लगे कि एक वह समय था जब लोग 30 रुपये में पेट भर के खाना खा लिया करते थे और एक आज का दौर है कि 30 रुपये में दो रोटियां ही मिल पाती है। 37 सालों में महंगाई में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इसीलिए यह बिल और ज्यादा वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here