सूरज का रंग पीला नहीं सफेद है, नासा के एस्ट्रोनॉट सूर्य के असली कलर का राज उजागर किया

0
2023
Sun Real Colour
The Sun Is Actually White, Ex NASA Astronaut Confirms. Astronaut Scott Kelly reveals the real color of sun is white.

Delhi: हम सब इंसानों को अंतरिक्ष के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है। हमे उतना ही इसके विषय मे ज्ञान है, जो साइंटिस्ट्स द्वारा बताया गया है। जो इंसान अंतरिक्ष पर जा चुके है। उन्हें अंतरिक्ष के विषय में ज्यादा खबर रहती हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी आँखों से इसे देखा और महसूस किया होता है।

आप सभी को पता ही होगा कि अंतरिक्ष से ऐसे कई रहस्य जुड़े हैं, जिनके बारे में हमे पता तक नहीं है। हम पृथ्वी की सतह पर खड़े होकर जब भी ऊपर आसमान में निहारते रहते हैं। तो हमारे मन में जो भी बाते आती हैं। उसके हिसाब से अपनी थ्योरी बनाते जाते हैं। हम सभी को अंतरिक्ष में स्थित हर एक चीज के बारे में ज्यादा पता नहीं है। यहां तक की हमारे सौरमंडल के केंद्र सूर्य (Sun) के बारे में भी हमे ज्यादा ज्ञान नहीं हैं।

सूरज का रंग आखिर वास्तव मे क्या है?

आप सभी के दिमाग में सूरज से जुड़े कई सवाल आते ही होंगे। सूरज की गर्मी के सामने किसी का भी टिकना नामुमकिन है। लेकिन अगर कभी हम वहाँ चले गए, तो क्या होगा? ऐसे और भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब बहुत से लोग जानना चाहते हैं।

इन्हीं सवालों में एक सवाल यह है कि सूरज का रंग (Sun Colour) क्या होगा? क्या यह लाल रंग का है या पीले रंग का। क्योंकि पृथ्वी से सूर्य हमे ऐसा ही तो दिखाई देता हैं। लेकिन नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेश (National Aeronautics and Space Administration, NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने इसके बारे में हल निकाल लिया है।

NASA के अंतरिक्ष यात्री ने निकाला हल

आपको बता के स्कॉट केली (Scott Kelly) जो कि NASA के अंतरिक्ष यात्री है। उन्होंने बताया है कि भले ही धरती से पीला सूरज दिखता हो। सूरज का लेकिन वास्तव में इसका रंग सफेद ही है। @Latestinspecs नामक टविटर हैंडल के द्वारा 12 सितंबर को ये फैक्ट टवीट किया गया था कि सूरज का रंग सफेद (White) हैं।

परन्तु पृथ्वी की सतह से उसका रंग पीला (Yellow) ही दिखाई देता है। इस टवीट पर स्कॉट केली ने टवीट करते हुए लिखा था कि उन्होंने स्पेस फैक्ट की पुष्टि की हैं। इस स्पेस में 520 दिन 10 घंटे और 33 मिनट स्कॉट केली ने बिताए थे और उन्होंने यह फैक्ट निकाला की सूरज वास्तव मे सफेद रंग का होता है।

क्या कारण हैं कि सूरज का रंग पीला दिखाई देता है

हम सभी देखते हैं कि धरती की सतह को छोड़कर अंतरिक्ष यात्री जब अंतरिक्ष में पहुंचते हैं, तो उन्हे सूर्य का रंग सफेद दिखाई देता है। अब दिमाग में यह सवाल आता है कि सूरज हमे धरती से पीला क्यों दिखाई देता है। इसकी वजह हमारी आंखे है।

हमे सूरज का कोई रंग इसलिए नहीं दिखता हैं, क्योंकि हमारी आंखों में जो फोटोरिसेप्टर सेल्स (Photoreceptor Cell) होती है। वह सूर्य की किरणों को सेचुरेट करते है। जिसके कारण सारे रंग आपस में मिल जाते हैं, जब सारे रंग आपस में मिलाएं जाते है, तब सफेद रंग बनता हैं।

क्या कारण है सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय रेड सूरज के दिखने का

आपको बता दे कि हमे सूरज का पीला रंग धरती की वातावरण के कारण दिखाई देता है। Scatter तरह से विकिरण (स्कैटर) करती है। जैसे ही सूर्य का प्रकाश धरती के एटमॉस्फेयर में प्रवेश करती हैं। सूरज की ब्लू लाइट स्कैटर हो जाती है।

यही कारण है कि सूर्यादय एवं सूर्यास्त के समय रेड लाइट दिखाई देती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल ही NASA ने सूरज की आज तक की सबसे ज्यादा नजदीक से ली गई फोटो को भी शेयर कर इससे संबंधित फैक्ट साझा किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here