Image Credits: Social Media Viral Video Crap
Jabalpur/Madhya Pradesh: भारत में कोरोनावायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 74000 के पार हो चुकी है। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक 2415 लोग कोरोनावायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74286 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 3525 नए COVID-19 मरीज सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 122 लोगों के प्राण गए है। राहत की बात यह है कि 24386 लोग कोरोनावायरस को मात देकर ठीक होने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट लगातार सुधर कर 32.82 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश के अन्न राज्यों में भी कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है।
मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस का कहर ज़ारी
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी कोरोना वायरस का कहर ज़ारी है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4050 के ऊपर चली गई है। इससे यहां 197 लोगों की जान जा चुकी है और 2000 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। बुधवार सुबह कोल्हापुर से मजदूरों को लेकर आ रही बस शिवपुरी के नजदीक एक ट्रक से टकरा गई, हादसे में 8 मजदूर घायल हो गए। इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2107 पहुंच गई है। भोपाल में 854, उज्जैन में 270 और जबलपुर में अब तक 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur City) में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए और 8 लोगों को आज सुखसागर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। अतिरिक्त तहसीलदार दिलीप चौरसिया को कल मंगलवार 12 मई की रात को ही सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज हो गए थे। इस तरह सुखसागर कोविड केयर सेंटर से कोरोना से स्वस्थ हुए 9 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जबलपुर में कोरोना के अब तक 147 मामलों में से एक्टिव केस 83 हो गये हैं। जबलपुर में अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 56 हो गई है।
जबलपुर से शिवसेना पार्षद का बेतुका बयान वायरल
आज जबलपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो आया है। एक ओर जहाँ जबलपुर की जनता कोरोना (COVID-19) से जंग कर रही है और लॉक डाउन का पालन कर रही है, तो वही शिवसेना के सेना अपनी राजनीति और बेतुके बयान देकर माहौल खराब करने पर तुले है। एक वीडियो में शिवसेना के पार्षद एक हैरान करने वाला बयान देते देखे गए हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला से उपनगरीय क्षेत्र रामपुर के पार्षद (Rampur Parshad) और शिवसेना के नेता ठाडेश्वर महावर (Thadeshwar Mahawar) का कहना है कि। ‘बड़े दुर्भाग्य की बात है कि रामपुर इस महामारी (कोरोना) से बचा हुआ है।” जब मीडिया कर्मी ने उद्धव ठाकरे के नेता रामपुर जबलपुर के पार्षद ठाडेश्वर महावर से कोरोना वायरस पर कुछ जानना चाहहए, तो शिवसेना के नेता ने क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं होने पर इसे दुर्भाग्य बताया।
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्र रामपुर के पार्षद शिवसेना के ठाडेश्वर महावर का कहना है कि। "बड़े दुर्भाग्य की बात है कि रामपुर इस महामारी (कोरोना) से बचा हुआ है"| #UddhavThackeray जी आजकल शिवसेना नेता क्या खा और पी रहे हैं?
ये चाहते हैं कि इनके क्षेत्र में कोरोना हो। pic.twitter.com/HM8hj3ctBB— Ek Number News (@EkNumberNews) May 13, 2020
अब इस वायरल वीडियो पर जबलपुर (Jabalpur) की जनता यह कह रही है की अगर इस वायरल वीडियो की माने तो शिवसेना पार्षद ठाडेश्वर महावर (Thadeshwar Mahawar SHS) यह चाहते है की रामपुर क्षेत्र में कोरोना फैले। क्षेत्र में कोरोना के नहीं होने से उन्हें कोई तकलीफ हो रही है। यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण का भय व्याप्त
आपको बता दें की जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 7 लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में एक क्षेत्र में कोरोना मरीज़ नहीं मिलने से शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के पार्षद को क्यों मिर्ची लग रही है। इस पर जबलपुर के लोग कह रहे है की ये नेता लोग कुछ भी खा पीकर क्यो आते हैं इंटरव्यू देने कि उनको ये भी ना समझ आए की ये बोल क्या रहे हैं, भईया आप जन प्रतिनिधि हैं, जनता की सेवा के लिए ना की उनकी लईया लूटवाने के लिए।
खैर जो भी हो जबलपुर सुखसागर से 34 संदिग्ध भी डिस्चार्ज हो गए थे। संदिग्धों के 14 दिन क्वारंटीन पूरे होने पर 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। ये सभी संदिग्ध सुखसागर मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती थे। 14 दिन तक किसी को भी बुखार सहित कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। कोरोना टेस्ट में भी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके बाद सभी 34 लोगों को मंगलवार को घर जाने की अनुमति दी गई थी।
हालाँकि एक वीडियो क्लिप अधूरी है, पूरा वीडियो अभी मिल नहीं पाया है। वीडियो देखने पर ऐसा मालूम पढता है की शिवसेना नेता की जुवान फिसल गई हो, वो कहना कुछ और चाहते हो और मुँह से कुछ और निकल गया। बस ऐसी को सोशल मीडिया यूजरस ने पकड़ लिया। यह वेबसाइट अभी किसी बात या शिवसेना नेता ठाडेश्वर महावर के बयान की पुष्टि नहीं करती है।



