कोरोना वैक्सीन में ट्रैकर के ज़रिये मुस्लिमस के दिमाग का दही ऐसे होगा: ज़ैद हामिद ने बताया(VIDEO)

0
448

Zaid Hamid Photo Courtesy: Twitter (@ZaidZamanHamid)

Delhi: दुनियाभर में 85,000 से अधिक नए कोरोना केस सामने आने के बाद विश्व में COVID-19 संक्रमितों की कुल संख्या 43.56 लाख हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5300 से ज्यादा लोगों की जा जाने के साथ मृतकों की कुल संख्या 293111 हो गई है। संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या अमेरिका में 14.08 लाख है और यहां अब तक 82425 लोगों के प्राण जा चुके है। इसी तरह स्पेन में 26920, ब्रिटेन 32692, इटली 30911 और फ्रांस में 26991 लोगों के प्राण कोरोना संक्रमण ने ले लिए है।

पूरे भारत देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों के प्राण चले गए है। इसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74281 हो गई है, जिनमें 47480 सक्रिय हैं, 24386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 2415 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान भी कोरोना वायरस ने परेशान किया है

पडोसी देश पाकिस्तान भी कोरोना वायरस के कहर से परेशां है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस और इसके इलाज के लिए बन रही वैक्सीन को लेकर बड़े ही बेतुके दावे किये गए हैं। पाकिस्तानी विश्लेषक कहे जाने वका भारत विरोधी ज़ैद हामिद ने एक न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए बताया कि ‘वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन’ और अन्य संस्थाओं ने कोरोना वायरस को लेकर जबरन कर भय का माहौल बनाया है, जिसके तहत पूरी दुनिया को बंद कर दिया गया।

ज़ैद हामिद ने आगे कहा कि इस COVID-19 वायरस को लैब में बनाया गया, ताकि इसकी मदत से इस्लाम को ख़त्म करके यहूदियों का राज पूरी दुनिया में काविज किया जा सके। हामिद ने वायरस को बायोलॉजिकल वेपन बताया। ज़ैद हामिद वायरस पर यह कहा की यह चीन से शुरू हुआ है, इसे पूरी दुनिया में एक साथ फैलाया गया और अमेरिका के दुश्मनों को पॉइंट किया गया।

हामिद ने कहा कि अमेरिका में फ्लू से हर साल 8000 लोग अपने प्राण खो देते हैं और पाकिस्तान में तो फ्लू से एक भी आदमी की जान नहीं जाती। उसने दावा किया कि वह बहुत सोच में पड़ा हुआ है कि पाकिस्तान और भारत में कोरोना से इतने अधिक लोगो की जाने क्यों जा रही है।

ज़ैद हामिद के कोरोना वैक्सीन पर अजीबोगरीब दावे

ज़ैद ने एक दावा करते हुए कहा कि बिल गेट्स वैक्सीन बना रहे हैं और तब तक दुनिया को लॉकडाउन रखना है, जब तक के बिल गेट्स वैक्सीन तैयार नहीं कर लेते। अब इंटरव्यू ले रहे पत्रकार भी कहा पीछे रहे वाले थे, उसने भी दावा किया कि बिल गेट्स की वैक्सीन में नैनो चिप ट्रैकर लगा होगा। अब जैद हामिद ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की ये बात डॉक्युमेंटेड है, इसके तो सबूत हैं कि नैनो टेक्नोलॉजी के तहत वैक्सीन के अंदर छोटे-छोटे ट्रैकर लगे होंगे।

कोरोना वैक्सीन का रिस्ता नैनो-चिप, ट्रैकर और सैटेलाइट्स से करवाया

आगे जैद बताता है की “इन नैनो-चिप ट्रैकर से मुसलमानों के अंदर से खुदाई रूह निकाल दिया जाएगा, इस्लाम का लोगो का विस्वास ख़त्म कर दिया जाएगा। ऐसा बिल गेट्स ने एक ख़ुफ़िया प्रेजेंटेशन में कहा था। इस बात से आज तक कोई इनकार नहीं कर सका। पहले से सैटेलाइट्स से लेकर सारी चीजें बना कर रखी गई हैं, स्पेस में इतने रॉकेट भेजे हैं, ये सब एक प्लान के तहत हो रहा है।” अब सवाल यह है की यह जानाकरी आती कहा से है।

https://www.youtube.com/watch?v=mNp_ek_Oggc&feature=emb_title

जैफ हामिद ने कहा कि “अब अस्पताल जाने वाले हर इंसान को कोरोना पोसोटीवे बता दिया जा रहा है। ये भी दावा किया कि बिल गेट्स और WHO डॉक्टरों को रुपए खिला देते है, ताकि मरीजों को कोरोना पॉजिटिव बता दोय जाए। जैद के मुताबक पाकिस्तान को किसी वैक्सीन की ज़रूरत नहीं है, इंटरनेशनल सिस्टम खुद को अलग कर दो।” आपको बता दें की हमारी “एक नंबर न्यूज़” की टीम ज़ैद हामिद की किसी भी बात से सहमत नहीं हो पा रही है। यह बातें बिलकुल मनघड़ंत लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here