Free File Photo Used
Delhi: जैसा कि हम जानते हैं रेलवे (Indian Railway) सभी यातायात परिवहन से बेस्ट है। रेलवे की यात्रा हर किसी को खूब भाती है, उसके द्वारा दी जाने वाली सुविधा भी बहुत ही खास होती है। अक्सर व्यक्ति लंबी यात्रा से काफी डरते है। खासकर बस का सफर लोगों को जरा भी नहीं भाता, परंतु लंबे से लंबा सफर ट्रेन में काफी आसानी से गुजर जाता है।
ट्रेन के अंदर साफ-सफाई से लेकर टॉयलेट की भी व्यवस्था होती है। जिससे लोग परेशान नहीं होते। भारतीय रेलवे अपनी तरफ से रेल यात्रियों को ढेर सारी सुविधा देता है, जैसे टिफिन व्यवस्था, सिटीजन सब्सिडी, बेबी सीट और अब तो रेलवे में टिकट में तिथि बदलाव की व्यवस्था भी कर दी है।

आने वाले समय में रेलवे पेसिंजर के लिए और भी ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है। आने वाला समय रेलवे को काफी मजबूत बनाने वाला है, वर्तमान समय में रेलवे यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साधन होगा और आर्थिक रूप से बहुत ही स्ट्रांग व्यापार भी। अब रेलवे की तरफ से यात्रियों को बर्थ एसी इकोनॉमी श्रेणी की सुविधा भी मिलने वाली है तो आइए जाने।
कम शुल्क में सुविधाजनक यात्रा
रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी (Third AC And AC3 Economy) जैसी व्यवस्था मिलने वाली है। यानी अब रेलवे कम किराए में अपने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देंगे। खासतौर से बनाए गए थर्ड एसी इकोनॉमी के 6 कोचों के 1 बंडल को पूर्व मध्य रेलवे को दे दिया गया है।
6 कोचों के इस बंडल को सबसे पहले उन ट्रेनों में लगाया जाएगा, जिनमें इनकी मांग ज्यादा है। थर्ड एसी इकोनामिक कोच (Third AC Economy Coach In Train) का किराया थर्ड एसी का 9 प्रतिशत कम होने की संभावना है। इसी के साथ थर्ड एसी इकोनामिक कोच में कई तरह की व्यवस्था दी गई है जैसे रीडिंग लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, फोल्डेबल स्नेक टेबल आदि।
रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को कई तरह की सुविधा दी जा रही है, जिससे उनके यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। आपको बता दें सामान्य ट्रेनों में एसी कोच काफी कम होते हैं, इसीलिए उनकी डिमांड भी ज्यादा होती है और वे जल्दी भर भी जाते हैं। यात्रियों की इस व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रेल मंत्रालय ने कुछ समय पहले थर्ड एसी इकोनामी कोच की व्यवस्था की। इस व्यवस्था में किराया कम और सुविधा ज्यादा है।
थर्ड एसी कोच से ज्यादा सुविधाजनक है थर्ड एसी इकोनामी कोच
मिली जानकारी के अनुसार थर्ड एसी इकोनामिक कोच में 83 सीटों की व्यवस्था की गई है। और थर्ड एसी कोच में केवल 72 सीटें ही उपलब्ध है। इसीलिए थर्ड एसी इकनोमिक कोच काफी सुविधाजनक साबित होगा। क्योंकि थर्ड एसी कोच से थर्ड एसी इकोनामिक कोच में सीधे 11 सीटों का फर्क ह

इकोनामी एसी थ्री टियर कोच को कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री, रायबरेली माडर्न कोच फैक्ट्री और चेन्नई के इंटिगरल कोच फैक्ट्री में निर्मित किया जा रहा है। नए कोच का साइज थर्ड एसी कोच के समान ही है परंतु कोच की डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है जिसमे दोनों तरफ सामान रखने की जगह को कम करके अधिक जगह का इस्तेमाल किया गया है।
थर्ड एसी इकोनामी का किराया पैसेंजर के बजट का होगा
जानकारी के लिए बता दें नई इकोनामी एसी 3 टियर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को मेल व एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में स्लीपर कोच के बेस फेयर का 2.4 गुना शुल्क देना होगा। जबकि एसी 3 टियर का बेस फेयर 2.6 गुना अधिक है। यदि आप थर्ड एसी इकोनॉमी में 300 किलोमीटर तक की यात्रा करते हैं, तो आपको बेस फेयर 440 Ru तक देना होता है। तो आप सोच सकते हैं कि आप थर्ड एसी कोच के किराए से कितना कम किराया देंगे।
जल्द ही लगाई जाएगी सभी रेलों में नई बोगियां
भारतीय रेलवे के पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमान विरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे के पैसेंजर की यात्रा को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए इकोनॉमी एसी 3 कोच का शुभारंभ किया जिसमें कई तरह की नई सर्विस को भी ऐड किया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इकोनामी एसी 3 कोच की पहली टर्न में ज्यादा मांग वाली ट्रेनों में इसकी सुविधा दी जाएगी। एक बार ट्रायल के बाद जल्द से जल्द इस सुविधा को सुचारु रुप से चालू कर दिया जाएगा।





