आप 4000 रु के आस पास खर्चा करके इन महलों में राजाओं जैसा आनंद ले सकते हैं, फुल ठांठ बांट

0
33341
Luxury Rajmahal hotels
Best Antique Hotels In India. Luxury Rajmahal hotels in Rajasthan at low price. You can stay under 5000 Ru in these Old Mahal Palace Hotels.

Photo Credits: Social Media

Jaipur: ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाले लोगों को देखकर हर व्यक्ति उनके जैसी ज़िंदगी गुजरना चाहता है और खुद उस जगह पर पहुंचने के सपने देखता है। अपने पैसे का इस्तेमाल कैसे किया जाए और जीवन में आगे कैसे बढ़ा जाए यही बात और सोच एक अरबपति को एक कम कमाई वाले व्यक्ति से अलग कर देती है।

ऐसा कहा जाता है कि हर किसी की किस्मत भगवान लिखता है। लेकिन ये बात कुछ जगह लागू न होती लोगों के कर्म निश्चित करते है कि वो इंसान गरीब पैदा हुआ है, तो गरीब ही मरेगा या अमीर बनकर ऐस की जिंदगी जियेगा। राजस्थान जिसके शब्द में राज है वह क्षेत्र राजा रानी और महलो के लिए प्रसिद्ध है।

प्राचीन काल में रियासत हुआ करती थी। उसमे राजा रानी हुआ करते थे और वह महल में रहते थे कहानी सुन सब के मन में जिज्ञासा उठती है कि हम भी उस समय को जी पाते। तो हम बता दें कि ऐसा संभव है।

आप भी महलों, रथों, बड़े-बड़े पूल और बेहद खूबसूरत सजावट वाली उन हवेलियों और महलों में रहने का अनुभव कर सकते जो विशेषतया राजाओं और रानियों के लिए बनाए गए। अगर आप महल-रिसॉर्ट्स में एक बार जाएँगे, तो वँहा से आने का आपका मन नहीं होगा। राजस्थान के लक्जरी रिसॉर्ट्स और हवेलियों में आप कम खर्चा में राजाओं-महाराजाओं जैसी लाइफ जी सकते हैं। तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कौन कौन सी ऐसी जगह है।

1. पुष्कर बाग (राजस्थान)

भारत के राजस्थान राज्य में अरावली श्रेणी की घाटी में अजमेर नगर से पाँच मील पश्चिम में पुष्कर शहर है। राजलिया के ठाकुरों के वंशज पुष्कर बाग (Pushkar Bagh) की स्थापना हुई। राजस्थानी रेगिस्तान के जीवन, संस्कृति और सुंदरता को बखान करने के लिए एक शानदार जगह है।

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के प्राचीन शहर पुष्कर के बाहरी हिस्से में यह रिसोर्ट स्थित है। जो अपने आप में ही एक खज़ाना है। जब आप आएँगे, तो आप इसकी बनावट को देखते ही रह जाएँगे। यहाँ आकर आप देखेंगे विरासत-शैली में बनाया ‘महल’ जिसके पीछे एक बड़ा और शानदार रेगिस्तान जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

यहाँ रहने के लिए इन-सुइट कमरे बनाए गए हैं। जिनके दरवाजे इनके अपने आंगन में खुलते हैं जहा हरियाली और पेड़-पौधों है। छज्जे की छतें स्थानीय धानी से प्रेरित होकर बनायी गई। कमरों में प्लास्टर, पैटर्न वाले मोज़ेक फर्श, कस्टमाइज़्ड फ़र्नीचर और पारंपरिक ‘खाट’ को सोफे की सूरत दे दी गई है। पर्दे और बेड कवर कमरों की बाकी चीज़ों से मिलती हुई बनाई गई है। ये सारी चीजें मारवाड़ के रेगिस्तानी क्षेत्र की विशिष्टता है।इसका किराया डीलक्स डबल कॉटेज 4000 Ru है।

2. फतेह सफारी लॉज (राजस्थान)

यह होटल (Fateh Safari Lodge) रणथंभौर वन्यजीव अभयारण्य के पास की एक पहाड़ी पर स्थित है। यह भी राजस्थान की शान है। इसे जमीं से 1100 मीटर ऊपर बनाया गया है। यह राजस्थान की विरासत के रूप मे स्थापित हो चुकी है।

आप इसकी जगह से अरावली पर्वतमाला और नरलाई के रेगिस्तानी गाँव के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते है। रात के समय में विशाल पूल के साथ यह महलनुमा होटल का रात का दृश्य आपके मन को खुश कर देगा।

यहाँ रहने के लिए कमरे काफी बड़े रोशंदार और हवादार हैं। जो इस क्षेत्र की विशेषता और कल्चर को देखते हुए तैयार किए गए हैं। इन कमरों की विशेषता है की यहाँ की खूबसूरत खिड़किया और बालकनी है जहाँ से आपके आसपास के पहाड़ों और मैदानों के खूबसूरत नज़ारे देखने में आसानी होती है। इसका किराया डीलक्स रूम के लिए 3,354 Ru नाश्ते के साथ।

3. चंदेलो गढ़ (Chandelao Garh)

पत्थरों की कारीगरी से शहर के किनारे बसा चंदेलों गढ में एक पारंपरिक गेस्ट हाउस है, जो इस क्षेत्र के जमींदारों का पैतृक घर है और इसे इस प्रकार से एक आधुनिक होटल में बदला गया है कि इसका वास्तविक रूप न बिगड़े। परंतु यहाँ टेलीफोन और टेलीविज़न नहीं है यह गढ़ शांत गाँव के पारंपरिक राजस्थानी होने का अहसास कराएगा। यहाँ रहने के लिए विशेष कमरे बनाए गए है।

यह अभिजात की पैतृक हवेली थी, इसलिए यहाँ के प्रत्येक कमरे में एक छुपी हुई कहानी है क्योंकि यहाँ के हर कमरे को अलग तरह के काम के लिए बनाया गया है। जैसे कमरा नंबर 9 पुराना ‘तक्षकखाना’ था, जिसे सभी खजाने और कीमती सामान छिपाने के लिए बनाया गया था, पर एक अनोखी बात यह है कि इस कमरे में एक गुप्त छिपी हुई जगह भी है, जिसे लोग आज तक नहीं खोज सके। इसका किराया 3,300 रुपये है।

4. अलसीसर महल हेरिटेज होटल

जब आप यहाँ (Alsisar Mahal, Heritage Palace Hotel) पहुचेंगे, तो आपकी पहली मुलाक़ात रेगिस्तान में धुंध की वजह से बदलते रंगों और काफी सुन्दर नज़ारों से होगी।

अलसीसर महल राजस्थान के धोरों और देहाती टीलों की आकर्षक दुनिया से रुवरू करवाएगा। यहाँ रहने के लिए काफी शानदार कमरे बनाए गए है। अलसीसर के ठाकुरों का 17 वीं शताब्दी का यह महल का प्रत्येक कमरा कुछ राज छुपाये बैठा है। यह राज तो वहा जाकर पता लगेगा। इसका किराया 4500 Ru है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here