अयोध्या में योगी सरकार की दीवाली 4 लाख दीये, 72 घंटे, 10 हजार मंदिर, 5000 वॉलंटियर्स होंगे।

0
432

Ayoghya, Uttar Pradesh: अयोध्या इस बार दीपावली पर ज्यादा रौशनी से जगमग उठेगी। इस बार राम की सरयू और पैड़ी घाट पर दीये ही नही जगमगयेंगे बल्कि पूरी रामनगरी में तीन दिन तक हर घर में दीपक जलेंगे, यानी 24, 25 और 26 अक्टूबर को अयोध्या को दीपो की रौशनी से रौशन करने के लिए प्रशासन सभी तैयारी पूरी कर ली है।

अयोध्या इस बार दीपावली में कुछ खास ही दिखाई देगी। इस बार भरतकुंड, गुप्तारघाट सहित अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में तीन दिनों तक हर दिन 5001 दीये जलेंगे। इसके अतिरिक्त अयोध्या के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीपक जलाए जाएंगे। अयोध्या नगर निगम, जिला प्रशासन और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान इस काम को सफल बनाने में जुट गए हैं।

इसके माध्यम से पूरी अयोध्या को दीपोत्सव से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। अयोध्या के लोगों को यह भी आशा है कि दिवाली से पहले मंदिर पर 18 अक्टूबर को आने वाले निर्णय से भी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में दिवाली में अयोध्या वासियो को दोहरी खुशी का उपहार मिल सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को प्रारंभ किया था।

अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत

यह साल-दर-साल और बेहतर रूप लेता जा रहा है। इस बार दीपक की रौशनी सिर्फ राम की पैड़ी तक सीमित नहीं रहेगा। इस बार इसे पूरे जिले को दीपो की रौशनी से रोशन किया जायेगा। अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या को त्रेता युग जैसा सजाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

इस बार वैसी रोशनी करनी है, जैसी त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंका पति रावण को मारकर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने पर हुई थी। दीपोत्सव प्रोग्राम को अयोध्या के गुप्तारघाट से लेकर भरत जी की तपस्थली नंदीग्राम तक फैलाया जा रहा है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स वॉलंटियर बनकर बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।

वॉलंटियर बनने के लिए अब तक 5 हजार स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ

सभी को इस काम को करने के लिए बहुत उमंग है। ये सभी स्टूडेंट्स पूरे जिले के हर घर में जाकर दीये जलाने के लिए अयोध्या वासियो को प्रेरित करेंगे और दीये जलाने में सहायता करेंगे। वॉलंटियर बनने के लिए अब तक 5 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि इस बार कुल चार लाख दीये जलाने का प्रोग्राम है।

इस बार दीयों का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है योगी सरकार

इस बार पिछले वर्ष से अधिक दिपक जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है योगी सरकार। दीयों की गिनती के बारे में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह अनुमानित किया जा रहा है कि तीन दिनों में इतने दीये तो जल ही जाएंगे।

अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस बार कनक भवन,दशरथमहाल, गुप्ताघाट, छोटी देवकाली, हनुमान गढ़ी, मणिराम दास छावनी, भरतकुंड सहित जिले 13 बड़े मंदिरों में 24 से लेकर 26 अक्टूबर तक हर शाम 5001 दीये जलाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स के माध्यम से प्रोग्राम को सफल बनाने की पूरी तैयारियां कर ली गई है। अयोध्या वासियो की जनभागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों से मुलाकात की जा रही है। कई घोषणाएं की जा रही हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं भी सामने आते हुए नजर आ रही है, जो दीपोत्सव को सफल और अद्भुत बनाने की तैयारियों से जुड़ी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here