WWE रेसलर John Cena ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर एक फोटो शेयर कर श्रंद्धांजलि दी: Viral

0
717
John Cena Sidd
WWE Wrestler John Cena Pays Tribute to Late Actor Sidharth Shukla. John Cena shares a picture of Sidharth Shukla as he pays a tribute to the late actor.

Photo Credits: Instagram

Mumbai: इस वक़्त भारत की जनता और टेलीवीजन प्रेमियों में दुख की लहर है। बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को निधन हो गया था। कल शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। इस अवसर पर उन्हें बॉलीवुड और टीवी जगत के कई स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी और अपना अपना दुख जताया है। परन्तु दूर विदेश से भी एक बड़े अंतराष्ट्रीय स्टार ने भी सिद्धार्त को श्रद्धांजलि दी, जो वायरल हो रही है।

अब डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलर जॉन सीना ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताया है। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो साँझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड फिल्मो में अभिनेता और WWE रेसलर जॉन सीना ने भारतीता TV कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।

इस तस्वीर को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई कलाकारों ने इस पर कमेंट भी किया हैं। वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों ने वर्ल्ड स्टार जॉन सीना की इस श्रद्धांजलि वाली पोस्ट पर अपना अपना रिप्लाई दिया है।

जॉन सीना (WWE John Cena) अक्सर सोशल मीडिया पर बिना कैप्शन की तस्वीरें शेयर करते हैं। जॉन सीना का इंस्टाग्राम बहुत एक्टिव है। जॉन सीना कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। लोग जॉन सेना को इस पोस्ट के लिए भी उनकी सराहना कर रहे है।

आपको बता दें की एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला मुंबई में 2 सितंबर को आखिरी सांस ली थीइस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्हें मुंबई के अस्पताल में लेकर जाया गया था, तब तक वे अपना देह त्याग चुके थे। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह सेके कारण हुई।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री हैरान और दुखी कर दिया है। उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। दो सितंबर को सिद्धार्त के निधन की खबर से उनके अंतिम संस्कार होने तक शहनाज की हालत खराब होती जा रही है। उनके लिए इस सदमे को बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल है। बिग बॉस के दौरान इन दोनों कलाकारों में नजदीकियां बढ़ी थी, जिसे बाद में शहनाज ने खुले तौर पर प्यार और रिश्ते का नाम दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here