भारतीय पहलवान रिंकू सिंह का WWE में होगा दबदबा, कंपनी ने Veer Mahaan बताया

0
1703
Rinku Singh WWE Veer Mahaan
WWE shares Rinku Singh as Veer Mahaan has been coming to Raw. WWE said that Veer Mahaan aka Rinku Singh of Million Dollar Arm fame, is coming to Raw.

File Photo From Social Media

Mumbai: पूरी दुनिया के साथ भारत में भी WWE एक बहुत ही पसंद किया जाने वाला खेल और शो है। भारत में WWE के बहुत दीवाने हैं। बच्चो और युवाओ के तो सर पर इसको देखने का अलग ही जोश रहता है। कई भारतीय पहलवान यहाँ अपना लगा मनवा चुके है। जो ख्याति थे ग्रेट खली ने पाई थी, वह कोई और नहीं पा सका है।

फिर भी WWE में कुल 11 भारतीय पहलवान सिरकत कर चुके हैं। यह शो भारत के लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और काफी लंबे समय से भारत में इस शो की फैन फॉलोइंग बनी हुई है। ऐसे में अब इस शो में एक भारतीय पहलवान भी दिखाई देने वाले हैं। जिनको WWE ने वीर महान कहा है और इंट्रो करवाया है।

यह वीर महान कोई और नहीं बल्कि WWE Superstar रिंकू सिंह हैं। वे उत्तर प्रदेश के गोपीगंज के रहने वाले हैं और उनका असली नाम रिंकू सिंह (Rinku Singh) है। रिंकू सिंह बहुत ही अच्छे खिलाड़ी है। उनकी हाइट 6 फुट 4 इंच और वजन 275 पाउंड बताया जाता है।

रिंकू सिंह को बेस बॉल खेलने का बहुत क्रेज़ था और वह पहले से ही बेसबॉल के प्लेयर रहे हैं। वह अपना करियर भी बेसबॉल में ही बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अमेरिका में होने वाली बेसबॉल लीग में एंट्री पाने की भी काफी कोशिश की। वे वहां सफल नहीं हो सके।

फिर साल 2018 में उन्होंने WWE में एंट्री करने के बारे में सोचा और इस फील्ड में आगे बढ़ गए। रिंकू सिंह पहले भी WWE मैच खेल चुके हैं और काफी फाइट जी जीत चुके हैं। इससे पहले रिंकू सिंह एक अन्न भारतीय पहलवान सौरभ गुज्जर के साथ जोड़े में आते थे। लेकिन अब रिंकू सिंह अपने नए नाम ‘वीर महान'(Veer Mahaan) के साथ WWE की रिंग में अकेले खेलते हुए दिखाई देंगे।

अब वे अपने अकेले की दम पर देश का नाम रोशन करेंगे। भारत में WWE के लिए बहुत बड़ा मार्केट है और भारत के युवा इस शो के प्रति काफी रूचि रखते हैं। इसलिए रिंकू सिंह अब वीर महान के नए रूप में रिंग में एक नए अंदाज़ में धावा बोलेंगे। अभी रिंकू WWE की रिंक में महादेव के भक्त के रूप में माथे पर महाकाल का टीका लगाए नज़र आते हैं और रिंग में दूसरे पहलवानो को घोबी पछाड़ देते देखे गए हैं।

रिंकू सिंह (Rinku Singh WWE New Look) के लुक और उनकी एंट्री समेत उनके फाइटिंग करने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है और इसीलिए लोग उनके दीवाने हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रिंकू सिंह अब WWE में कितना सफल हो पाते हैं। WWE में वे Raw में देखे देंगे।

इससे पहले रिंकू सौरभ गुज्जर के साथ रिंग में देखे गए थे। सौरभ गुज्जर भी एक पहलवान (WWE Wrestler) हैं और उन्होंने महाभारत TV शो में भीम का किसदार भी निभाया था। अब रिंकू सिंह को WWE ने प्रमोट किया है और उन्हें बाये बाहुबली रूप में दुनिया के सामने लाने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here