हरियाणा की संगीता फोगाट और पहलवान बजरंग पूनिया ने पारंपरिक रीति रिवाज से की सगाई।

0
1411
Sangeeta Phogat - Bajrang Punia
Indian Wrestler Bajrang Punia Wedding With Sangeeta Phogat. Bajrang Punia-Sangeeta Phogat engagement done: Ek Number News

Photo Credits: Twitter(geeta phogat)

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, इसी के बीच 2 भारतीय खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए है। इन दोनों भारतीय खिलाड़ी को शादी बहुत दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन आज ये दोनों जीवन के गठबंधन में बंध गए है।

भारतीय Star पहलवान बजरंग पूनिया ने रविवार को अपने पारिवारिक पारंपरिक रीति से सगाई कर ली है। बजरंग ने अपना जोवन साथी संगीता फोगाट को चुना है। दोनो ने जीवन भर साथ रहने का गठबंधन कर लिया है। दोनो इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश है। परिवार में भी खुशी की लहर है। संगीता फौगाट को अपना जीवनसाथी बनाने का निश्चय उन्होंने बहुत दिनों पहले ही कर लिया था।

बजरंग और संगीता दोनों ही भारतीय पहलवान है

संगीता फोगाट महावीर फौगाट की छोटी सुपुत्री से पहलवान बजरंग पुनिया शादी के के बंधन में बंधने जा रहे है। इनका परिवार चरखी दादरी के बलाली गांव का निवासी है। इवेंट के बाद फौगाट परिवार के सदस्यों ने बजरंग पूनिया को अपना आशीर्वाद दिया।

इंगेजमेंट की रीति समाप्त होने के बाद संगीता फोगाट के पिता महावीर फौगाट व पहलवान बजरंग के पिता बलवान पूनिया ने एक दूसरे से गले मिलकर दोनो का अभिवादन किया। दोनो के पिता इन रिश्ते से बहुत खुश है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी ओलंपिक के बाद होगी।

हरियाणवी परिवारिक रीति रिवाज से हो रहे कार्यक्रम

सोनीपत स्थित बजरंग के परिवार में परिवारिक रीति रिवाज से सारी रस्मो को पूरा किया गया। महावीर फौगाट व उनकी पत्नी ने परिवारिक रीति से कार्यक्रम समाप्त किया। उनके साथ गीता फौगाट, रितु फौगाट भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी। सगाई में बजरंग के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार उपस्थित थे। परिवार वालो के मुताबिक दोनों की शादी ओलंपिक के बाद रखी गई है।

रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे संगीता फोगाट के पिता महावीर फौगाट परिवार के सदस्यों के साथ सोनीपत मॉडल टाउन स्थित बजरंग के घर पहुंचे थे। वहां पर उपस्थित बजरंग के पिता बलवान सिंह ने उनका अभिनन्दन किया। इसके बाद महावीर फौगाट ने रीति रिवाज जे साथ बजरंग से संगीता का रिलेशन पक्का किया।

परिवार में पहले टीका की रस्म अदा की जाती है। इस रस्म के दौरान पहले महावीर फौगाट ने बजरंग को तिलक कर उनके हाथ में शगुन के रूप पर पांच सौ रुपये दिए। इसके बाद बजरंग को कपड़े, मिठाई और फल दिए गए। इसके बाद वहां उपस्थित परिवार के सदस्यों ने बजरंग को अपना आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here