Demo Image
Agra/Uttar Pradesh: पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों के प्राण गए है। इसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग ठीक हो चुके हैं और 488 लोगों के प्राण जा चुके है।
दिल्ली में आज 186 नए पॉजिटिव मामले के साथ वायरस से एक मौत सामने ई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1893 (207 मरीज स्वस्थ) हो गई है। कुल 134 लोगों को आज ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। यहाँ अब तक 43 लोगो की जान गई है।
आपको बता दें की आगरा में कोरोना महामारी संक्रमण के 24 नये मामले आने के साथ जिले में टोटल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। आगरा में कुल 5 लोगों की कोरोना वायरस चलते जान गई है और 13 लोगों के ठीक होने की खबर है। यहाँ पर भी कोरोना संक्रमित लोगों में 73 का संबंध दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है।
उत्तरप्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सब्जी और फल बेचने वाले के कोरोना पाज़िटिव पाए जाने के बाद सभी के हाँथ पांव फूल गए है। अब उस क्षेत्र और बस्ती में इसे लेकर डर का माहोल है। मीडिया में खबर आई है की लगभग दो हजार (2000) लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह चिंताजनक मामला आगरा के थाना हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा का बताया जा रह है।
एक रात पहले केजीएमयू से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में यह सब्जी वाला भी COVID-19 संक्रमित पाया गया है। इसके बाद यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। अब यहाँ के 2000 लोग करोना संधिकत माने जा रहे है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी वाले के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगा रही है। हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि फ्रीगंज रोड एरिया में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
खबर के मुताबिक़ संक्रमित के पहचान वाले ने बताया कि उसने लॉकडाउन में ही सब्जी बेचना शुरू किया था। इससे पहले वह सब्ज़ी वाला ऑटो चलाता था। ऑटो की कमाई बंद होने पर उसने सब्जी और फल बेचना चालू किया था। वह सब्जियां सिकंदरा मंडी से लाता था। खबर के अनुसार 5 दिन पहले उसकी तबीयत ख़राब हुई थी। इसके बाद टेस्ट कराने के लिए वह स्वयं ही जिला अस्पताल गया था। वहां उसे भर्ती कर लिया गया। फिर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
https://twitter.com/newsgang2/status/1251565172382023682
इसके अलावा राजस्थान में आज 122 कोविद-19 मामले दर्ज किए गए हैं, अजमेर में 3, बांसवाड़ा में 1, भरतपुर में 42, जयपुर में 25, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 26, टोंक में 2, नागौर में 17 और कोटा में 5 मामले मिले। जयपुर में आज 4 लोगों के प्राण चले गए। राज्य में कुल मामले 1351 हो गए हैं।
वहीँ आज मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में कोरोना वायरस के कारण जान नहीं गई है। राज्य में 92 नए मामलों के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1402 हो गई है , जिसमें 69 प्राण गए और 127 मरीज़ ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 59 लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में 328 नए COVID19 मामले आमने आये हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 3648 हो गई है। ग्रेटर मुंबई क्षेत्र के नगर निगम में सबसे अधिक 184 मामले और पुणे में 78 मामले दर्ज किए गए हैं।





