अमेरिका ने भारत को इतने करोड़ की फंडिंग की ताकि हम कोरोना मिटा दें, यह पैसा यहाँ काम आ रहा है

0
480

Presentation Image

New Delhi: दुनियाभर में 20 लाख से ज्यादा लोग अब तक इस CIVOD-19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना महामारी से बेहाल अमेरिका में गुरुवार को एक दिन में 2500 लोगों ने प्राण त्याग दिए है। दुनिया में कोरोना वायरस से यह एक दिन में सबसे ज्‍यादा लोगों की जानें जाने का रेकॉर्ड है। अब अमेरिका में यह आंकड़ा 33,500 पहुंच गया है। इससे पहले अमेरिका राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस ने अनुमान लगाया था कि सोमवार को सबसे बुरा दिन होगा।

इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस महामारी से 30550 लोग और संक्रमित हो गए हैं, जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्‍या अमेरिका में बढ़कर 658,962 हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिलसिला जारी रह सकता है।

corona virus US update
Demo Image

भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर जारी है, इनके कारण कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13 हजार के पार चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों के प्राण जा चुके है। इस बीमारी से 1748 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 628 केस और 17 जाने जाना बताया गया हैं।

अमेरिका ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए भारत को करीब 59 लाख डॉलर (45 करोड़ 10 लाख 85 हज़ार) की स्वास्थ्य सहायता दी है। विदेश विभाग ने बताया कि इस फंडिंग का प्रभावित लोगों की देखभाल, लोगो की आवश्यक जन स्वास्थ्य संदेश देने में और निगरानी पुख्ता करके इस वायरस को फैलने से रोकने में भारत की मदद के लिए उपयोग किया जा रहा है।

खबर के अनुसार इस अमेरिकी फण्ड का उपयोग आपातकालीन तैयारियों और इस गंभीर महामारी से निपटने के लिए नए उपकरण जुटाने में भी किया जा रहा है। उसने एक बयान में कहा, यह अमेरिका द्वारा पिछले 20 वर्षों में भारत को मुहैया कराई करीब 2.8 अरब डॉलर की कुल सहायता का हिस्सा है। जिसमें 1.4 अरब डॉलर से अधिक की स्वास्थ्य सहायता भी शामिल है।

Modi Trump in Medicine
Demo File Image

The appreciation made by the US president Donald Trump via twitter after successful receipt of the drug projects India as a global leader in combating this Corona pandemic situation.

आपके बता दें की दक्षिण एशिया में अमेरिका ने जिन देशों को कोविड-19 से जंग के लिए मदत उपलब्ध कराई हैं, उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश लिस्टेड है। विदेशी मीडिया से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछने 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 4,491 लोगों के प्राण गए, जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की जान अमेरिका में गई हुई है। इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170, स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,920 लोगों की के प्राण अब तब जा चुके है।


Demo File Image

इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चरणबद्ध तरीके से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से खोलने का ऐलान किया है। साथ ही गवर्नरों को यह अधिकार देने जा रहे हैं कि वे अपने राज्‍य में प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला करें। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि देश में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है।

Donald Trump is looking to reopen the United States with a three-step plan that could start to roll back restrictions in as little as a fortnight. The President has unveiled the step-by-step plan to the nation – but some states aren’t ready to take the chance.

डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘यह साफ हो चुका है कि हमारी रणनीति काम कर रही है। जंग जारी है, लेकिन डेटा बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा नंबर को पार कर चुके हैं।’ असल में ट्रम्प का दावा इस बात को लेकर था कि अब कोरोना के मामले घटते जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here