ऐजाज़ खान पर फिर जनता को आया गुस्सा, चलाया टॉप ट्रेंड और फिर UP पुलिस की एंट्री हुई: Video

0
682

Ajaz Khan And His Dog Images Source: Twitter(@ActorAjazKhan)




Mumbai: आज एक बार फिर से इस तीसरे दर्ज़े के फ्लॉप एक्टर का नाम सुर्ख़ियों में आया है। उस एक्टर के मुँह से आपने हमेशा एक नंबर शब्द सुना होगा और भी बहुत कुछ कह जाने वाला वह एक्टर ऐजाज़ खान है। आज ऐजाज़ खान पर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड चलाया गया, जो की #अरेस्ट_एजाज_खान (Arrest Ajaz khan) था। अभी भी यह पोस्ट लिखे जाने एक ट्रेंड कर रहा है।

ऐजाज़ खान का विवादों से चोली-दामन का साथ है। खबरों में आने की वजह है उसका एक वीडियो, जिसमें उसने कुछ ऐसी बातें बोल दी हैं, जो विवादास्पद हैं। एजाज खान का ने वीडियो में बहुत सी आपत्तिजनक बातें बोली है। इस पर लोगों का गुस्‍सा सोशल मीडिया पर देखने लगा है और अब लोग एजाज खान को अरेस्‍ट करने की मांग कर रहे हैं।

वीडियो के अलावा ऐजाज़ का एक ट्वीट भी इस मामले को गहराता जा रहा है। एजाज खान के लिए उनका एक ट्वीट अब उनके लिए दिक्कत कड़ी कर सकता है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुंबई पुलिस से मामले पर संज्ञान लेने को कहा है।



ऐजाज़ खान ने अपने एक कुत्ते की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था की ‘आज मैंने अपने कुत्ते का नाम भक्त रख दिया,मुझे मालूम है ये मेरे कुत्ते को पता चला तो मुझसे नाराज़ हो जाएगा लेकिन मैं इसे तो समझा सकता हूँ मगर तुम्हें कोई नही समझा सकता क्यूँकि तुम्हें ग़ुलामी और तलवे चाटने की आदत हो गयी है। भक्त छू’। ऐसा ट्वीट करके ऐजाज़ ने मुसीबत मूल ले ली है।

इसके अलावा ऐजाज़ ने यह भी ट्वीट करके कहा की ‘मैंने कल लाइव आकर संघियो की पोल खोली तो उनके पेट में मरोड़े लग रहे है,लेकिन हम सावरकर नही है, जो माफी मांगेंगे, झुकना पसंद हरगिज नही कर सकते।’ इस ट्वीट पर ऐजाज़ में भारत के सपूत और स्वतंत्रतता सेनानी वीर सावरकर जी का भी अपमान करने की कोशिश की। आपको बता दें की वीर सावरकर जी को अंग्रेज़ों ने कला पानी की सजा दी थी।

इसके बाद लोगों ने जमकर एजाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने एजाज के इस ट्वीट को यूपी पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद यूपी पुलिस ने एजाज के इस ट्वीट पर संज्ञान लेने का मुंबई पुलिस से अनुरोध कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुंबई पुलिस से मामले पर संज्ञान लेने को कहा है।



इसके अलावा ऐजाज़ खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे ऐजाज़ भारत सरकार के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों फैसे India TV के रजत शर्मा और Republic Bharat के अर्नव गोस्वामी और Zee News के पत्रकार को जनाब शनाब बोलकर अपमानित किया। अभी देश कोरोना से जंग लड़ रहा है और ऐजाज़ खान बवाल मचाने में लगा हुआ है।

Ajaz Khan Video make people ask Mumbai Police to arrest him and run Top Twitter Trend Arrest Ajaz Khan. Ajaz Khan also tweeted his Dog photo and said Bhakt Chu. After this Actor Ajaz Khan and Dog went viral on Twitter.

ऐसे में अब एक बार फिरसे ऐजाज़ खान पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। पिछली बार ऐजाज खान को मुंबई की एक होटल से आपत्तिजनक दवा और कैप्सूल के साथ मदहोश हालत में पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा था और काफी दिन ऐजाज़ खान को हवालात की हवा खानी पड़ी थी। एक वीडियो में ऐजाज़ को पुलिस के जवान ले जा रहे थे तब वह लंगड़ा रहा था। सोशल मीडिया में लोगो ने इसका मतलब ऐजाज़ की जेल में आरती होने से जोड़ा था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here