Photo Credits: Twitter
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ये भरोसा जताते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाना तय है, राम मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमे भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन सत्ता में फिर से अपनी जगह बनायेगा।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर के निर्माण शिलान्यास कराया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी यहां पर पहुंचे, मैंने उनसे सवाल किया कि मुझे उन्हें कितनी बातों के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद देना चाहिए?
वे सभी बाते जो वो इतने सालों से लागू करने का प्रॉमिस कर रहे थे, वे अब प्रधानमंत्री मोदी ने समय पर ही पूरी कर दी हैं। मुझे गर्व है कि अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया गया है। यह प्रॉमिस पूरा किया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम अयोध्या में राम मंदिर का बनवाएंगे।
ये पहला अवसर नहीं था जब उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर के निर्माण की बात कही। इससे पहले जून में भी यहां पार्टी अधिकारियों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बोला था की “मैंने अयोध्या में कहा है कि में मोदी सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
Uddhav Thackeray lauds Modi`s decisiveness, says `time for Ram Mandir after Article 370 abrogation` pic.twitter.com/4JZ5s8uRpv
— Sunder Barange (@sunder_barange) September 7, 2019
खबरो के मुताविक वर्तमान समय मे प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को 3 मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी, जो मुंबई के वर्तमान मेट्रो नेटवर्क में 42 KM की दूरी को और जोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अत्याधुनिक मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखी, जो लगभग 340 KM की दूरी पर 14 मेट्रो लाइनों का संचालन और कंट्रोल करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांदिवली पूर्व में बंदोंगरी मेट्रो Station का भी शुभारंभ किया। उन्होंने Make In India की पहल के अंतर्गत पहले मेट्रो कोच जो कि एक अत्याधुनिक Metro कोच है उसका भी शुभारंभ किया। यहां एक प्रोग्राम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महा मुंबई मेट्रो के लिए एक “ब्रांड विजन डॉक्यूमेंट” भी प्रस्ताव पारित कर दिया है।




