आयुर्वेद की ताकत पर बाबा रामदेव को मिला देशवासियों का भरपूर समर्थन: Ek Number News

0
1027
Baba Ramdev News
Baba Ramdev Latest update: In India Top twitter trend India Stand With Baba Ramdev on Arrest Ramdev. Why Indians supporting Yoga Guru Ramdev.

File Image Used

Delhi: Social Media पर बाबा रामदेव (Baba रामदेव) को देशवासियों के भरपूर समर्थन मिल रहा है। एक तरफ कुछ लोग बाबा रामदेव से संबधित हैशटैग ‘Arrest Ramdev’ ट्रेंड चला रहे हैं। दूसरी तरफ बाबा रामदेव के करोड़ों चाहने वाले देशवासियों ने ट्विटर पर India Stand With Baba Ramdev ट्रेंड चलाकर अपना भरपूर समर्थन दिया हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा की योग के विकास में बाबा रामदेव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, करोड़ों देशवासियों को इसका लाभ भी मिल रहा है, बाबा रामदेव ने हिंदुत्व को भी बढ़ने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बाबा रामदेव ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि एलोपैथिक अस्पताल भी कोरोना इलाज के लिए पतंजलि की दवाओं का उपयोग कर रहे थे।

अब IMA ने इसे चुनौती देते हुए कहा है कि बाबा रामदेव खुले मंच पर इस दावे को साबित करें और IMA से पूरे विवाद पर बहस करें। इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि वह IMA से 25 सवालों पर उत्तर चाहते हैं। रामदेव ने इसके लिए IMA को खुली चिट्ठी भी लिखी थी।

योग गुरु और चिकित्सा संघ के बीच बयानों के आदान-प्रदान बिना किसी संकेत के लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि रामदेव ने अपने उस Video बयान को वापस ले लेते हैं जिसकों लेकर यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। उस Video में योग गुरु को एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था। हालांकि Baba Ramdev ने यह दावा किया गया था कि वह whatsapp message पढ़ रहे थे।

इसके बाद भी यह सिलसिला समाप्त नहीं हुआ। एक अन्य वीडियो में योग गुरु बाबा कह रहे थे कि ‘किसी का बाप भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकता’। उन्होंने IMA से 25 प्रश्न भी पूछे और पूछा कि आधुनिक चिकित्सा ने उच्च रक्तचाप का कोई ट्रीटमेंट क्यों नहीं निकाला है।

खबरों के मुताबिक अगर रामदेव अपनी टिप्पणी को पूरी तरह वापस लेने के लिए आगे आते हैं, तो IMA शिकायत और मानहानि नोटिस वापस लेने पर विचार करेगा। लेकिन आज उनके विरुद्ध जिस तरह की प्लानिंग ट्विटर पर रची गई। इससे यह तो क्लियर हो जाता है, की कुछ लोग उन्हें जेल भिजवाना चाहते हैं। लेकिन ऐसे लोगो के द्वारा Baba Ramdev से संबधित ट्रेंड चलाकर कुछ भी हासिल नही होने वाला वाला देश के करोड़ों देशवासी बाबा रामदेव के प्रशंसक हैं।

बाबा रामदेव ने देशवासियों के लिए जो किया उसको देखकर विपक्ष, इसलिए उनके विरोध में ट्विटर पर ट्रेंड चलाये जा रहे हैं।
खबरों की मुताबिक माने तो कुछ लोगों का यह कहना है, कि विपक्ष पार्टी को बाबा रामदेव से नही, योग और आयुर्वेद की बढती लोकप्रियता से परेशानी है। वो नही चाहते कि भारत मे उनकी लोकप्रियता कायम रहे।

एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय दवा बाजार पर आयुर्वेद ने पिछले कुछ समय में अपनी एक खास जगह बना ली है। आयुर्वेद की लोकप्रियता को देख विरोधीयो की नींद उड़ गई है। विरोधी इसी बात को लेकर Baba Ramdev को पूरी तरह से गलत साबित करने में लगे हुए है, जिससे कि आयुर्वेद को देश मे लोकप्रियता ना मिल पाए और वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाये। लेकिन देश की अधिकतम जनसंख्या Baba रामदेव के समर्थन में उतर चुकी है। लेकिन इन सब बातों के बीच बाबा रामदेव को देशवासियों के भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का सबूत है कि देश मे आज भी आयुर्वेद की लोकप्रियता बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here