
File Image Credits: Twitter
Delhi: एक कहावत है की कर भला तो हो भला, आज यह सच साबित हो रही है। आपदा के इस संकट काल में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इसे एक अवसर की तरह से लेकर लोगों से पैसे कमाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लीग ऐसे है, जो अपनी जेब से पैसा खर्च कर इस आपदा में जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे लोगों की जमकर तारीफ़ भी हो रही हैं।
केवल 1 रुपये में इडली की थाली परोस का भूखों का पेट भरने वाली तमिलनाडु की कमलाथल अम्मा (Kamalathal Amma) को तो आप जानते ही होंगे। 85 वर्ष की कमलाथल अम्मा जिन्हें लोग उनके कार्यों की वजह से इटली अम्मा के नाम से बुलाते हैं, वे कई वर्षों से लकड़ी के एक चूल्हे पर इडली पकाकर, अपने ग्राहकों को सिर्फ एक रुपए में बेचती हैं और उनकी भूख मिटाती आयी हैं।
संकट के समय लॉक डाउन के वक़्त जब गरीब लोगों की परिस्थिति बहुत खराब हो गई थी, उनके पास अपना काम था और ना ही खाना खाने के पैसे, तब भी कमलाथल अम्मा तब भी कमलाथल अम्मा की इडली का दाम वही था, जिससे गरीबों को बहुत सहारा मिला। सोशल मीडिया पर कमलाथल अम्मा के इस कार्य को खूब सराहा गया था और वे बहुत प्रसिद्ध हो गईं। अम्मा का कहना है कि वह इतने कम रुपए में इसलिए इडली की थाली लोगों को देती है, ताकि गरीब और मजदूर लोगों का पेट भर सके।
सोशल मीडिया पर कमलाथल अम्मा के इस सराहनीय कार्य की चर्चा होने लगी, तो शेफ़ विकास खन्ना ने उनकी सज्जनता को देखते हुए उनकी मदद करने का निश्चय किया था इसके लिए उन्हें राशन भिजवाया था। शेफ विकास खन्ना के बाद अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी उनकी सहायता करने के लिए उन्हें नया घर दिलाने का ऐलान किया है।
पिछले साल आनंद महिंद्रा ने कमलाथल अम्मा (Kamalathal Amma) के काम की तारीफ़ करते हुए यह भी कहा था कि वे भी उनके इस व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। उन्होंने साल 2019 में ट्विटर के माध्यम से अपने बात कही थी और उसके बाद से कमलाथल अम्मा को सारी दुनिया पहचानने लगी और वे पूरे देश की इडली अम्मा बन गईं।
आनंद महिंद्रा द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक़ महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्रांच महिंद्रा लाइफस्पेस द्वारा शीघ्र ही अब कमलाथल अम्मा के नए घर का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। आनंद महिंद्रा ने जब ट्विटर के माध्यम से अम्मा को गैस कनेक्शन देने को कहा तो, भारत गैस कोयम्बटूर ने अम्मा को गैस कनेक्शन प्रदान किया था।
Only rarely does one get to play a small part in someone’s inspiring story, and I would like to thank Kamalathal, better known as Idli Amma, for letting us play a small part in hers. She will soon have her own house cum workspace from where she will cook & sell idlis (1/3) https://t.co/vsaIKIGXTp
— anand mahindra (@anandmahindra) April 2, 2021
महिंद्रा समूह द्वारा कमलाथल अम्मा के बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए उन्होंने अम्मा के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करवाने में भी सहायता की ऐसी ही हैं एक महान और जज्बाती महिला कमलाथल अम्मा, जोकि गरीब और मजदूर लोगों की भूख मिटाने का काम कर रही हैं, वह भी केवल एक रुपए में, जो सराहनीय है।
पिछले साल इन अम्मा के बारे में जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई, तो उनकी मदद के लिए बहुत से लोग सामने भी आ गए। इनमें देश के औद्योगिक घराने के सर्वेसर्वा आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी शामिल हैं। जिन्होंने दिल खोलकर कमलाथल अम्मा की मदद करने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि कमलाथल अम्मा के इस महान कार्य का पता लोगों को तब चला, जब साल 2019 में जाने माने उद्यमी आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वह कमलाथल अम्मा के बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं। मंहिद्रा के इस एक टवीट के बाद सारी दुनिया जान गई कि अम्मा मात्र 1 रुपए में गरीब व जरूरतमंद का पेट भरने का महान कार्य कर रही हैं।
इसके बाद देश के जाने माने शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) ने भी सामने आते हुए अम्मा को राशन भेंट कर उनके इस कार्य की जमकर प्रशंसा की थी। इसी दौरान ही आनंद महिंद्रा ने अम्मा को एक एलपीजी गैस कनेक्शन देने की घोषणा की थी। मंहिद्रा की इस घोषणा के बाद अम्मा को कोयम्बटूर स्थित भारत गैस ने अपनी ओर से एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया। इस कार्य के लिए आनंद महिंद्रा ने भारत गैस कंपनी का आभार भी जताया था।
Anand Mahindra Gift to Amma New House
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने कमलाथल अम्मा के लिए एक नया घर बनाकर देने की पेशकश की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी लोगों के साथ सांझा की है। आनंद महिंद्रा की इस घोषणा के बाद महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट कंपनी ने अम्मा का नया घर बनाकर देने की तैयारी कर ली है। जल्द ही अम्मा को अपना नया घर मिल जाएगा।



