नुसरत जंहा को धमकी मिलने पर मौलानाओं को जवाब, मै ईश्वर की स्पेशल बच्ची हूं।

0
667

तृणमूल कांग्रेस की युवा सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने एक बार फिर अपने विरोधियों का पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है। कुछ दिन पहले नुसरत जहां ने चलता बागान दुर्गापूजा मंडल में सिंदूर खेला में भाग लिया, इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ थे।

नवरात्र के दिनों में जब सांसद नुसरत जहां दूर्गा पूजा में शामिल होने पहुँची थीं तो देवबंद के उलेमा ने कई प्रश्न खड़े किए थे। फिर नुसरत जंहा एक बर्फ फिर सुर्खियों में छाई हुई है। नुसरत जंहा को लेकर हर दिन चर्चा का विषय बनता हुआ नजर आ जाता है। शुक्रवार को सांसद नुसरत जहां सिंदूर खेला में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भगवान की स्पेशल बच्ची हैं, जो हर त्योहार में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। मैं मानवता और मोहब्बत में भरोसा रखती हूं। जानकारी के मुताबिक नुसरत जहां ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और किसी भी विवाद से उनको किसी भी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता है।


सांसद नुसरत जहां जब से बंगाल की सांसद बनी हैं, तभी से उनका विवादों से गहरा नाता हो गया है। चाहे शादी को लेकर हो या फिर चाहे सिंदूर-बिंदी लगाकर संसद में जाना हो या फिर दुर्गा पूजा में भाग लेना, हर बार मौलाना उनसे खफा होकर उनको विवादों के घेरे में घेर लेते है।

नवरात्र के दिनों में जब नुसरत जहां दुर्गा पूजा के कई प्रोग्राम में शामिल हुईं तो देवबंद के उलेमाओं ने उनपर कई प्रश्न खड़े किए थे। देवबंदी उलेमा का कहना था कि नुसरत जहां लगातार ऐसा काम कर रही हैं जो इस्लाम के विरुद्ध हैं, अगर वह यही करना चाहती हैं तो अपना नाम परिवर्तित कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here