
Photo Credits: Motoroids on Twitter(@Motoroids_India)
एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑडी,रोल्स रॉयल, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कारों का शौक पालता है। इस शख्स का नाम रमेश बाबू है और ये बेंगलुरू के प्रसिद्ध अरबपति में से एक हैं, लेकिन आज भी अपनी दुकान पर लोगों के बाल काटते हुए दिखाई देते हैं। वर्ष 2017 में रमेश बाबू ने एक नई मर्सिडीज एस-600 खरीदी थी, जिसका Price 3.2 करोड़ रुपये है।
बेंगलुरू में रमेश बहुत फेमस बार्बर हैं और वो सामान्य रूप से अपनी जिंदगी जीते हैं और इसके लिए 100 रुपये लेकर लोगों के बाल काटते हैं। रमेश बाबू के गैराज में बहुत हाई-एंड मॉडल्स शामिल हैं। सफेद रंग की रोल्स रॉयल घोस्ट के अतिरिक्त इनके पास मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, होंडा सीआर-वी, मर्सिडीज-बेंज वियानो और एक टोयोटा कैमरी मौजूद है।
G. Ramesh Babu, a #barber in #Bengaluru arrives in his… https://t.co/GRSjzu1OAO pic.twitter.com/0IAcHeSrkN
— スベデイ アヌプ (@merosubedi5) March 29, 2016
रमेश बाबू अपनी रोल्स रॉयस को अपनी दुकान पर आने जाने के लिए Use करते हैं। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मानें तो रमेश बाबू के पास करीब 200 से अधिक कारें मौजूद हैं। अब ऐसे में विचार करने वाली बात यह है कि अगर एक शख्स के पास लगभग 200 कारें हैं, तो इसका अर्थ तो बहुत अमीर है या फिर उसके पास इन गाड़ियों से संबंधित कोई Business है।
Ramesh Babu: A Bengaluru barber who owns more than 350 cars, including 120 luxury cars! Still charges Rs.150 per cut pic.twitter.com/ZtbEzQ80Rs
— Kiran Kumar S (@KiranKS) April 24, 2016
रमेश बाबू का बाल काटने के अतिरिक्त एक दूसरा कार रेंटल Business भी है, जिसे रमेश टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से जाना जाता हैं। उनकी कंपनी अपने अमीर कॉस्टमेर को हाई-एंड कारें रेंट पर उपलब्ध कराती हैं और इनमें आमिर खान, सलमान खान और एश्वर्या राय जैसे कई फ़िल्म जगत के मशहूर सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रमेश बाबू की कंपनी अमीर उद्योग पति और पॉलिटिशयंस को भी कार रेंट पर देती है।
After A Rolls Royce Ghost, Bengaluru Barber Ramesh Babu Gets Himself A #MercedesMaybach S600 https://t.co/F9V5O31KX7 pic.twitter.com/ePEQVKeyAM
— Motoroids (@Motoroids_India) March 6, 2017
रमेश बाबू की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है और यह सिद्ध करता है कि उसके जैसा शख्स कुछ भी कर सकता है। रमेश बाबू ने अपने पिता के गुजर जाने के बाद उनके हेयर सैलून का कामकाज की जिम्मेदारी उठाई और जैसे ही वे एयर सैलून को संभालने की जिम्मेदारी ली तो रमेश ने खर्च में कटौती की और इस प्रकार कटौती करके उन्होंने बहुत पैसे बचाए।
वर्ष 1994 में उन्होंने अपनी सबसे प्रथम कार मारुति ओम्नी खरीदी। इसके बाद रमेश ने इसे रेंट पर देना प्रारम्भ कर दिया और इससे अधिक पैसे कमाने में सहायता मिली। इसके बाद साल 2004 में रमेश बाबू के पास गैराज में करीब 7 कारें मौजूद थीं और वह उन सभी को अपने रेंट के व्यवसाय के लिए Use करने लगे। ऐसा करते हुए आज इनके पास रोल्स रॉयस जैसी कीमती और महंगी कार मौजूद है और इसके लिए वे एक दिन का रेंट करीब 50,000 रुपये वसूलते हैं।



