सोनाली फोगाट के अलावा बिग बॉस शो में देखे गये यह सब सेलिब्रिटी भी इस दुनिया को छोड़ गये

0
744
Sonali Phogat
These bigg boss celebrities are no more with Sonali Phogat like Sidharth Shukla, Pratyusha Banerjee, Jade Goody, Swami Om.

Mumbai: सन् 2000 में बनाये गये विदेशी रियालिटी शो जिसका नाम बिग ब्रदर था। उसकी तर्ज पर ही 2006 में बिग बॉस को स्‍टार्ट किया गया। यह शो कई सालों से टीवी पर आ रहा है। जिसे दर्शक देखना काफी पसंद करते है। इस रियालिटी शो में टीवी स्‍टार्स, आम लोग, बड़े सेलेब्‍स सभी आते है।

इस शो को बहुत समय से एक्‍टर सलमान खान (Salman Khan) होस्‍ट कर रहे है। इस शो में जो भी कंटेस्‍टेंट आता है। उसकी छवि लोगो के मन में हमेशा के लिए बन जाती है। लेकिन हाल ही में जब बिग बॉस का हिस्‍सा रही सोनाली कि मौत कि खबर आई तो सभी सदमें में चले गये।

सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आई थी। उन्‍हें लोगों ने काफी पसंद भी किया। जब उनकी मरने कि न्‍यूज चैनलों पर दिखाई गई तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। सोनाली अभी सिर्फ 42 साल कि थी। हालांकि सिर्फ सोनाली ही ऐसी कंटेस्‍टेंट नहीं है। जो इतनी जल्‍दी इस दुनिया को अलविदा कह गई हो।

बिग बॉस के ऐसे बहुत से कंटेस्‍टेंट है। जिन्‍होंने इस दुनिया को जल्‍द ही अलविदा कह दिया जिसकी खबर सुनकर हर कोई सदमें में चला गया। आइये जानते है इन्‍हीं कंटेस्‍टेंट के विषय में जो भले ही आज इस दुनिया से चले गये हो लेकिन आज भी वह सबके दिल में अपनी जगह बनाए हुये है।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat)

सोनाली एक टिकटॉक स्‍टार (Tik Tak Star) थी। वह स्‍टार तो थी ही साथ में वह राजनीति से भी जुड़ी हुई थी। वह हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी कि एक प्रसिद्ध नेता थी। वह बिग बॉस के 14 वे सीजन कि कंटेस्‍टेंट रही। जहॉ उन्‍होंने कुल 34 दिन अपना जलवा दिखाया।

इन्‍होंने 2019 में हरियाणा कि फिल्‍म जिसका नाम छोरिया छोरो से कम नहीं है में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी शो में भी काम कर चुकी है। हाल ही में 23 अगस्‍त को दिन मंगलवार को उनकी मृत्‍यू हो गई।

सिद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla)

सिद्धार्थ कि मृत्‍यू को लगभव 1 साल हो चुका है। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्‍हें बहुत याद करते है। वह एक मॉडल, हॉस्‍ट और अभिनेता रहे है। वह टीवी के रियालिटी शो जिसका नाम बिग बॉस है, उसके भी बहुत ही पॉपुलर कंटेस्‍टेंट रहे। उन्‍होंने इस शो को जीता भी। वह खतरों के खिलाड़ी में भाग ले चुके है उसे भी जीत चुके है। इनकी भी सिर्फ 40 साल कि ही उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत्‍यू हो गई थी।

प्रत्‍यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

कलर्स के प्रसिद्ध शो बालिका बधू से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रत्‍यूषा बनर्जी भी कम उम्र मे ही इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई। बालिका बधू सीरियल से इन्‍हें रातोंरात पहचान मिल गई थी।

वह बिग बॉस 7 का भी हिस्‍सा रह चुकी है। वह बिग बॉस के घर में कुल 63 दिन रही। वह रिलालिटी शो झलक दिखला जा का भी हिस्‍सा रही थी। इन्‍होंने सिर्फ 24 वर्ष कि कम उम्र में ही इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने 2016 में आत्‍महत्‍या कर ली थी।

जेड गुडी (Jade Goody)

यह एक विदेशाी एक्‍टर थी। जोकि ब्रिटेन के शो जिसका नाम बिग ब्रदर है उसमें भारतीय एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी से तकरार के कारण चर्चा में आई थी। उन्‍हें बिग बॉस 2 में बुलाया गया था। हालांकि वह सिर्फ 5 दिन ही बिग बॉस के घर में रह पाई। जब वह शो कर रही थी। तब ही उन्‍हें पता लगा था कि वह सरवाइकल कैंसर से पीडि़त है। जिसके बाद उन्‍होंने इस शो को छोड़ दिया। वह 2009 में सिर्फ 27 साल में ही इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई।

स्‍वामी ओम (Swami Om)

रियालिटी शो बिग बॉस का हिस्‍सा रहे स्‍वामी ओम भी अब इस दुनिया का हिस्‍सा नहीं है। उन्‍होंने 2021 में 63 वर्ष कि उम्र में इस दुनिया से विदा लिया। स्‍वामी ओम कि बात कि जाये, तो वह बिग बॉस के सबसे ज्‍यादा विवाद में रहने वाले कंटेस्‍टेंट में से एक रहे है।

उन्‍होंने अपने विवाद के चलते ही बिग बॉस में अपनी अलग पहचान बना ली थी। वह एक सदाचारी बाबा थे। इन्‍हें विनोद आनंद के नाम से भी लोग जानते थे। स्वामी ओम ने शो के बाद होस्ट सलमान खान पर भी अपना हुस्सा ज़ाहिर किया था और भेद भाव करने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here