कभी The Great Khali मज़दूर थे, ऐसे मिली पुलिस की नौकरी और फिर WWE में अंडरटेकर को हैरान किया

0
2006
The Great Khali
Former WWE Star The Great Khali Success Story In Hindi. How a Road worker went on to became WWE champion from India.

Delhi: हमारे देश भारत को डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई (WWE) में रिप्रजेंट करने वाले महान खिलाड़ी खली के विषय में कौन नहीं जानता। छोटे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई उनका कायल है। उनकी ताकत कितनी अधिक है, यह हमने अक्‍सर ही डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई में होने वाले मैच मे देखी है।

क्‍या आप जानते है कि डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई के रिंग में पहुंचने से पहले खली क्‍या करते थे। अगर नहीं जानते तो आज इस पोस्‍ट कि सहायता से अवश्‍य ही जान लेंगे। आज कि हमारी इस पोस्‍ट में हम बात करेंगे द ग्रेट खली (The Great Khali) की। आइये जानते है खली जी के जीवन के अहम हिस्‍सो को।

1972 जन्‍में खली कि ग्रोध अचानक ही असाधारण होने लगी

द ग्रेट खली आज भले ही एक प्रसिद्ध रेसलर है। लेकिन डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई कि रिंग (WWE Ring) में जाने से पहले वह एक मजदूर तथा एक पुलिस वाले रह चुके है। आपको बता दे कि खली का रियल नाम दिलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) है। उनका जन्‍म सन् 1972 को राज्‍य हिमाचल मे स्थित घिराइना (Dhiraina) नामक स्‍थान पर हुआ था।

The Great Khali WWE
Former WWE Star The Great Khali File Photo Credits Social Media.

खली का जन्‍म जब हुआ तो वह एक आम बच्‍चों कि ही तरह दिखाई देते थे। लेकिन वह जब धीरे धीरे बड़े होना शुरू हुये तो उनके शरीर कि ग्रोथ आम बच्‍चों के कंपेरिजन में ज्‍यादा होने लगी। धीरे धीरे वह इतने ज्‍यादा बड़े लम्‍बे चौड़े हो गये कि उनके नाप के जूते तक बाजार में नहीं मिल पाते थे।

पहले कि पुलिस कि नौकरी

पैर का साइज ज्‍यादा हो जाने के कारण उन्‍हें खुद ही मोची के पास से अपने पॉंव का नाप देकर जूते बनवाना पड़ता था। उनके शरीर को देखकर खली का परिवार बहुत ही ज्‍यादा चिंता में रहता था। इन्‍ही सब के बीच में खली जी शिमला कि वादियों को देखने घूमने गये।

वहाँ पर उन्‍हें पंजाब पुलिस ने नौकरी देने का मन बना लिया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि खली का शरीर बहुत ही ज्‍यादा बड़ा और हष्‍ट पुष्‍ट था जोकि पुलिस कि नौकरी के लिये सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। इसलिए उन्‍हें खली को पुलिस कि नौकरी देने मे किसी प्रकार कि मुश्‍किल नहीं लगी। जब खली कि नौकरी लग गई तो वह अपनी सेहत के प्रति बहुत ही सजग हो गये।

2006 में रखा डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई में कदम

आपने शरीर पर ध्‍यान देने के कारण वह एक बॉडी बिल्‍डर कि तरह दिखने लगे। जिस वजह से उनके रेसलिंग के रास्‍ते खुल गये। खली धीरे धीरे बॉडी बिल्डिंग से संबंधित सभी प्रकार कि प्रतियोगिता में भाग लेने लगे। खली ने 1997 से लेकर 1998 तक मिस्‍टर इंडिया का खिताब अपने नाम पर किया।

खली ने सन 2006 में डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई के रिंग में कदम रखा। उनके कदम रखते ही पहली बार ऐसा हुआ कि किसी इंडियन रेसलर (Indian wrestler) का नाम डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू रिंग में सुनाई दिया। खली कि हाईट 7 फुट 1 इंच है। अपनी हाईट ओर हष्‍ट पुष्‍ट शरीर कि वजह से ही वह पूरी दुनिया के लोगों का ध्‍यान अपनी तरफ खीच पाये। हर कोई उन्‍हें जानने लगा।

कई फैमस रेसलर को चित्‍त किया

जब खली ने स्‍मैक डाउन में एंट्री ली, तो उन्‍होंने महान रेसलर अंडरटेकर पर हमला किया। उनके अटैक से कुछ ही मिनट में अंडरटेकर चित्‍त हो गये। सिर्फ अंडरटेकर (Undertaker) ही नहीं खली ने कई फैमस खिलाड़ी जैसे बटिस्‍टा, मार्क हेनरी, बिग शो, रेबैक को भी हराया और कई वर्षों तक अपना दबदबा डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई कि रिंग में कायम रख पाये। अपने करियर के दौरान उन्‍होंने वर्ल्‍ड हेवी वेट चैंपियनशिप जैसी कई पुरस्‍कार और सम्‍मान को जीता।

आज युवाओं को कर रहे तैयार

उनकी प्रसिद्धि के चलते रियालिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी उनको इनवाईट किया गया। सीजन 4 मे उन्‍होंने बिग बॉस शो में अपना जलवा दिखाया। सन 2017 में खली का कॉन्‍ट्रेक्‍ट डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई से खतम हो गया। उसके बाद से खली ने अपने देश भारत में ही नए युवाओं को रेसलर बनने कि ट्रेनिंग देना चालू कर दिया। आज वह कई युवाओं को डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू ई में जाने के लिये अच्‍छे से तैयार कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here