
File Demo Image
Jabalpur: बीते 2 साल के आपदा के इस काल में स्वास्थ्य को लेकर लोग काफी गंभीर हो गए हैं। इस स्थिति में हेल्थ सेक्टर (Health Sector) काफी उछाल पर है। हेल्थकेयर (Health Sector) और फार्मेसी (Pharmacy) ऐसा सेक्टर है, जिसका बाजार कभी नहीं गिरता और ना कभी मंदी आती है। अगर आप मेडिकल में व्यवसाय ग्रामीण और सुदूर इलाकों में भी खोलते हैं, तो आपका बिजनेस कैसे भी स्थिति में चलेगा और इससे अच्छी कमाई भी होगी।
हाल की के दिनों में आपने ऑनलाइन फार्मेसी (Online Pharmacy) 1MG का नाम जरूर सुना होगा। अभी अभी टाटा समूह ने इसे खरीदा है। 1MG की मदद से फूड की तरह घर बैठे दवाई भी ऑर्डर (Order) कर सकते हैं और कोई भी दवाई (Dawai) आपके घर आ जाएगी। ई-फार्मेसी (E Pharmacies) 1MG में फिलहाल टाटा डिजिटल (Tata Digital) के पास बड़ी हिस्सेदारी है।
मीडिया में खबर आ रही है की टाटा डिजिटल (Tata Digital) द्वारा अधिग्रहित करने के बाद 1MG बहुत तेजी से देश की सभी जगह अपने बिजनेस (Business) का विस्तार कर रहा है। ऐसे में अगर आप इसकी फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह काफी मुनाफे वाला व्यवसाय (Business) साबित होगा। लोग अपने ही क्षेत्र में आसानी से अच्छा काम करके अच्छी कमाई (Good Income) भी कर सकते है।
" Tata Group – 1MG "
Tata Group signed agreement with 1MG
to buy nearly 65% stake and become new owner of the e – pharmacy startup#tata #1mg #EidMubarak #EidUlFitr#जय_भगवान_परशुराम_हार्दिक_शुभकामनाएं#अक्षय_तृतीया pic.twitter.com/a6nNzRk065— Crystal Gaurav (@Gaurav72838303) May 14, 2021
हाल ही में टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एक प्रोग्राम (Program) लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है ‘सेहत के साथी’ (Sehat ke साथी). यह एक लीड जेनरेशन प्रोग्राम है, जिसके तहत आपको एक एरिया दे दिया जाएगा, जहां आपको 1MG के लिए नए कस्टमर (Customer) खोजने होंगे। आप जितना कस्टमर खोजेेंगे, उतना ही आपको कमीशन मिलेगा।
मात्र 10 हजार रुपए लगाकर Tata 1MG का पार्टनर बनने का मौका
जिओ के आने और इंटरनेट क्रांति (Internet Boom) के बाद डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 1MG देश के सभी स्थानों में अपना बिजनेस का विस्तार कर रहा है। इसकी फ्रेंचाइजी (Tata 1mg Franchise) लेकर आप बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह कभी मुनाफे का सौदा बन सकता है। आज दवाई और मेडिकल सामानो की सभी को जरुरत है। आज के समय मे हेल्थकेयर और फार्मेसी एक ऐसा सेक्टर है जहां कभी भी आपको क्राइसिस का सामना नहीं करना पड़ता है। फार्मेसी संबंधी बिजनेस ग्रामीण और सुदूर इलाकों में भी खोलने पर बिजनेस हर हाल में चलेगा और मुनाफा भी होगा।
Tata Group in-talk with e-pharmacy startup 1mg for a majority stake – https://t.co/NM87SJhowe#tatagroup #sueprapp #tcs #startupenews #1mg pic.twitter.com/EveD8McYmd
— StartupNews.fyi (@StartupNewsFyi) November 6, 2020
अगर आप मेडिकल शॉप (Medical Shop) खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए फार्मेसी (Pharmacy) की डिग्री होना जरूरी है और इसमें काफी इंवेस्टमेंट भी लग जाता है। इसके लिए सरकार के विभाग से ड्रग लाइसेंस हासिल करना बहुत कठिन है और बहुत पचड़े वाला काम है। टाटा ग्रुप के “सेहत के साथी” प्रोग्राम से मेडिकल शॉप ओनर के साथ साथ कोई भी जुड़ सकता है और अपना स्वयम का काम कर सकता है।
केवल 10 हजार रुपए निवेश करके नया काम शुरू किया जा सकेगा
यदि आप भी 1MG प्रोग्राम (1MG Program) को ज्वाइन करके सेहत (Sehat ke Sathi) का साथी बनना चाहते हैं, तो इसके लिए 10 हजार का इन्वेस्टमेंट लगता है। इसके बदले आपको एक ब्लड प्रेशर चेक करने की मशीन, शुगर चेक करने की मशीन और 500 विजिटिंग कार्ड दिए जाएंगे। वैसे तो 10 फीसद तक कमीशन मिलता है। यह ज्यादा या कम भी हो सकता है। प्राप्त खबर की माने तो अभी तक इस प्रोग्राम से 100 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
🚨🚨 [JUST IN] Tata Digital, a wholly owned subsidiary of the Tata Group, says it's acquiring a majority stake in e-pharmacy 1mg.
Read more: https://t.co/UoBFoLD8Lk pic.twitter.com/D942IyNNnD
— ETtech (@ETtech) June 10, 2021
आने वाले समय में ई फार्मेसी कारोबार में भविष्य उज्जवल दिखाई पढता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ई-फार्मेसी बिजनेस (E-Pharmacy Business) 2023 तक 2.7 अरब डॉलर मतलब लगभग 17 हजार करोड़ रुपए का हो जाएगा। फिलहाल यह 360 मिलियन डॉलर मतलब 2500 करोड़ का है।
1MG की हुई थी स्थापना की सम्पूर्ण जानकारी
आपकों बता दे की साल 2015 में प्रशांत टंडण और गौरव अग्रवाल ने मिलकर 1MG की स्थापना की थी। 1MG वेबसाइट पर ऑनलाइन डॉक्टर, ऑनलाइन दवाई, लैब टेस्ट और लैब ब्लड टेस्ट जैसी सभी मेडिकल सुविधाएं और जानकारी उपलब्ध हैं। यहां अंग्रेजी के साथ-साथ आयुर्वेद दवाइयां भी उपलब्ध हैं। 1MG अभी देश के 1800 से अधिक छोटे और बड़े शहरों में हेल्थ प्रोडक्ट की डिलिवरी करता है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से अब तक 27 मिलियन मतलब 2.7 करोड़ ऑर्डर डिलिवर किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह आकड़ा और भी बढ़ने की पूरी संभावना है।



